152 में से 110 से ज्यादा सीटें जीत रहे, दीदी जाने वाली हैं- बंगाल में बंपर वोटिंग के बीच अमित शाह

Aman Vaishnav | Apr 24, 2026, 12:02 IST
Share
Aman vaishnav - 2026-04-24T131920.771
Aman vaishnav - 2026-04-24T131920.771

पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी नतीजों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि पहले चरण की 152 सीटों में से 110 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के पहले चरण के चुनावी मतदान (पश्चिम बंगाल चुनाव 2026) पर अपनी प्रतिक्रिया दी और बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में बीजेपी को भारी बहुमत मिलेगा और तीनों इलाकों अंग, बंग और कलिंग में बीजेपी की सरकार बनेगी।

अमित शाह ने यह भी कहा कि मतदान का प्रतिशत यह दिखाता है कि लोगों का लोकतंत्र पर विश्वास बढ़ा है। वे उत्साह से मतदान कर रहे हैं। उन्होंने पहले चरण के सभी मतदाताओं का धन्यवाद किया और दूसरे चरण में मतदान करने वाले लोगों से भी अपील की कि वे बड़ी संख्या में वोट डालें।

शाह बोले- 152 सीटों में 110 से ज्यादा जीत रही बीजेपी

अमित शाह ने चुनाव आयोग, बंगाल पुलिस, सुरक्षा बलों और मतदान कर्मियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि लोगों ने बिना किसी डर के रिकॉर्ड संख्या में मतदान किया है और यह बदलाव के पक्ष में जनादेश है।

शाह के मुताबिक अब बंगाल में भय से भरोसा की यात्रा शुरू हो चुकी है और परिवर्तन तय है।

अमित शाह ने कहा कि उनके पास जो फीडबैक है, उससे यह साफ है कि राज्य की जनता ने पहले चरण में ही अपना भविष्य तय कर लिया है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी बंगाल में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी और पहले चरण की 152 सीटों में से पार्टी 110 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है।

शाह ने यह भी कहा कि रिकॉर्ड संख्या में मतदान कर लोगों ने बदलाव के पक्ष में वोट दिया है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल में अब आतंक का राज खत्म होगा और महिला सुरक्षा उनकी सरकार की प्राथमिकता होगी।

अमित शाह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

अमित शाह ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि, टीएमसी ये कह रही है कि अगर बीजेपी जीती तो बंगाल में बाहरी लोगों का राज होगा

शाह ने साफ किया कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बंगाली होगा, जो बंगाली भूमि पर जन्मा होगा, बंगाली भाषा बोलने वाला और बंगाली स्कूल से पढ़ा-लिखा होगा। बस फर्क ये होगा कि वो टीएमसी का नहीं बल्कि बीजेपी का कार्यकर्ता होगा।

महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का ध्यान

शाह ने महिलाओं की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि अगर बीजेपी की सरकार बनी, तो महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। शाह ने सवाल उठाया कि कोई मुख्यमंत्री ये कैसे कह सकता है कि महिलाएं शाम 7 बजे के बाद घर से बाहर न निकलें।

अमित शाह ने ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनने का कोई हक नहीं है। बीजेपी सरकार बनने पर महिलाओं की सुरक्षा को सबसे ऊंची प्राथमिकता दी जाएगी।

ये खबरें भी पढ़िए...

पश्चिम बंगाल चुनाव में 92% और तमिलनाडु में 85% रिकॉर्ड वोटिंग, जानें किसे होगा फायदा

क्यों लड़ रहीं दीदी अपने जीवन की सबसे बड़ी जंग, जानिए बंगाल चुनाव की पूरी कहानी

152 में से 110 से ज्यादा सीटें जीत रहे, दीदी जाने वाली हैं- बंगाल में बंपर वोटिंग के बीच अमित शाह

ममता बनर्जी ने ईद पर पीएम पर साधा निशाना, बोलीं- राज्य में ‘अघोषित राष्ट्रपति शासन’

Tags:
  • अमित शाह
  • बीजेपी सरकार
  • ममता बनर्जी
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • पश्चिम बंगाल चुनाव
  • पश्चिम बंगाल चुनाव 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा