अनंत राधिका शादी : कार्ड देने राहुल गांधी के घर पहुंचे मुकेश अंबानी
Jitendra Shrivastava | Jul 04, 2024, 23:27 IST
thesootr
12 जुलाई को मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी होने वाली है। शादी की रस्में मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटीलिया में बुधवार से ही शुरू हो चुकी है। ऐसे में मुकेश अंबानी शादी का कार्ड देने राहुल गांधी के आवास पहुंचे...
अनंत राधिका शादी : अंबानी फैमिली में 12 जुलाई को होने वाली अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। इस बीच एशिया के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी गुरुवार, 4 जुलाई को दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के आवास पर उनसे मुलाकात की। ऐसा माना जा रहा है कि मुकेश अंबानी अपने बेटे की शादी का कार्ड देने के लिए राहुल गांधी के घर पहुंचे थे।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के कार्ड बांटे जाने का सिलसिला जारी है। मुकेश अंबानी बेटे अनंत की शादी का निमंत्रण देने के लिए अचानक सोनिया गांधी और राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे थे। अब 12 जुलाई को विवाह, 13 जुलाई को आशीर्वाद समारोह और 14 जुलाई को रिसेप्शन होगा। इस शादी में बॉलीवुड के सितारों के साथ-साथ स्पोर्ट्स और बिजनेस की दुनिया के बड़े नाम भी शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक इस शादी में कई इंटरनेशनल आर्टिस्ट परफॉर्म करने वाले हैं। अंबानी परिवार की मैनेजमेंट टीम की इनसे बातचीत चल रही है।
गौरतलब है कि मुकेश अंबानी के घर शहनाई बजने की तारीख बिल्कुल करीब है। इससे पहले गुजरात के जामनगर में 1 से 3 मार्च तक हुए प्री वेडिंग का जश्न पूरी दुनिया में सुर्खियां बना था। इसमें फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग से लेकर माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स तक शामिल हुए थे। वहीं ग्लोबल स्टार रिहाना ने भी परफॉर्मेंस दी थी। वहीं इस बार भी सितारों का जमावड़ा मुंबई में अंबानी फैमिली में होने वाली शादी के समारोह में दिखाई देने वाला है। खबर है कि हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर भारत पहुंच गए हैं और इस कपल की वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म करेंगे।
शादी में कई इंटरनेशनल आर्टिस्ट परफॉर्म करेंगे
प्री वेडिंग का जश्न पूरी दुनिया में बना था सुर्खियां
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava