'एनिमल' बनाने वाले संदीप वांगा हो गए थे कंगाल, फिल्म बनाने के लिए बेचना पड़ी थी जमीन, जानिए क्या है माजरा...

Vikram Jain | Dec 14, 2023, 24:00 IST
Share
'एनिमल' बनाने वाले संदीप वांगा हो गए थे कंगाल, फिल्म बनाने के लिए बेचना पड़ी थी जमीन, जानिए क्या है माजरा...
'एनिमल' बनाने वाले संदीप वांगा हो गए थे कंगाल, फिल्म बनाने के लिए बेचना पड़ी थी जमीन, जानिए क्या है माजरा...

'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। इस फिल्म का निर्देशन संदीप वांगा रेड्डी ने किया है।

MUMBAI. इन दिनों देश दुनिया में फिल्म 'एनिमल' का शोर है। चाहे गाने हों या डायलॉग...सब टॉप ट्रेंड में। और ट्रेंड में हैं, इस फिल्म के निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी। दावा है कि यह फिल्म हिट है। फिल्म के केन्द्र में है बदला। चारों तरफ गोलियां की गूंज। खून खराबा और हिंसा।

फिल्म की बुनियाद एक शब्द है- अल्फा मर्द! यानी कहानी पर जाएं तो स्ट्रांग बंदा...। हमारी कहानी के अल्फा मर्द हैं इस फिल्म के डायरेक्टर संदीप। आईए जानते हैं उनके जीवन से जुड़े विभिन्न ​पहलुओं के बारे में...।

बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' सफलता के झंडे गाड़ रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 13 दिन में 772.33 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। अब यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली छठवीं हिंदी फिल्म बन चुकी है। संदीप वांगा रेड्डी की भी यह लगातार तीसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म है।

आसान नहीं थी राह

संदीप के लिए सफलता का यह सफर आसान नहीं रहा। जब वे पहली फिल्म अर्जुन रेड्डी की स्क्रिप्ट लिख रहे थे, तब कई लोगों ने उस पर फिल्म बनाने की बात कही, लेकिन स्क्रिप्ट तैयार होने के बाद लोगों ने इनकार कर दिया। जब बात नहीं बनी तो उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया।

अपना प्रोडक्शन हाउस खोला

संदीप के भाई और पिता ने मिलकर भद्रकाली प्रोडक्शन पर काम किया। जब फिल्म बनाने की बात आई तो बजट की दिक्कत हो गई। किसी तरह डेढ़ करोड़ रुपए का कर्ज लिया। 1.6 करोड़ की खुद की बचत को भी फिल्म में लगा दिया। इतने भर से भी जब बात नहीं बनी तो 36 एकड़ जमीन बेच दी। इससे 1.6 करोड़ रुपए मिले और फिल्म का काम शुरू किया।

बचपन से फिल्मों के शौकीन

संदीप बचपन से फिल्मों के शौकीन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्कूल के दिनों में वे बड़े भाई के साथ मेगा स्टार चिरंजीवी की फिल्म का पहला दिन, पहला शो देखने जाते थे। खाली समय में संदीप को पतंग उड़ाना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी का शौक है। वे कई बार विंटेज बाइक चलाते भी देखे गए हैं।

चलिए इतिहास पलटें...

संदीप ऑस्ट्रेलिया में रहते थे। साल 2010 में भारत लौटे। तेलुगु एक्शन फिल्म 'केडी' के लिए मशहूर डायरेक्टर किरन कुमार के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया। हालांकि यहां शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्हें स्थापित होने के लिए संघर्ष करना पड़ा। इसके बाद 2015 में उन्होंने क्रांति महादेव के साथ फिल्म 'मल्ली मल्ली ईदी रानी रोजु' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया। 2017 में फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से डायरेक्टर के रूप में अपनी पहचान बनाई। 2019 में 'कबीर सिंह' के रूप में इसका हिंदी वर्जन बनाया, जो भी सुपरहिट साबित हुआ।

सिडनी में सीखी बारीकियां

संदीप का जन्म तेलंगाना के वारंगल जिले में हुआ। शुरुआती शिक्षा अपने कस्बे में ही हुई। उनके पिता प्रभाकर रेड्डी और मां सुजाता चाहते थे कि संदीप मेडिकल अथवा इंजीनियरिंग करें। परिजनों के लिए उन्होंने फिजियोथेरेपी से ग्रेजुएशन किया। जब मन नहीं लगा तो फिल्म मेकिंग की पढ़ाई के लिए इंटरनेशनल फिल्म स्कूल, सिडनी चले गए। इनके बड़े भाई प्रणय रेड्डी वांगा सॉफ्टवेयर इंजीनियर और फिल्म प्रोड्यूसर हैं।

Tags:
  • Bollywood News
  • बॉलीवुड न्यूज
  • Film Animal
  • फिल्म एनिमल
  • Animal director Sandeep Vanga Reddy
  • introduction of Sandeep Vanga Reddy
  • Sandeep Vanga Reddy's blockbuster film
  • एनिमल के निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी
  • संदीप वांगा रेड्डी का परिचय
  • संदीप वांगा रेड्डी की ब्लॉकबस्टर फिल्म
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं