ऐप्पल कंपनी ने बंद किए 15 प्रोडक्ट्स, पिछले साल का iPhone भी बाहर

Anjali Dwivedi | Mar 20, 2026, 15:19 IST
Share
apple-discontinued-15-products-iphone-16e-list
apple-discontinued-15-products-iphone-16e-list

ऐप्पल ने मार्च 2026 में iPhone 16e समेत 15 डिवाइसेस को बंद करने का फैसला लिया है। कंपनी की विंटेज और ऑब्सोलेट पॉलिसी के तहत पुराने मॉडल्स का सर्विस सपोर्ट अब सीमित समय के लिए ही मिलेगा।

News In Short

  • ऐप्पल ने इस महीने कुल 15 प्रोडक्ट्स को अपनी आधिकारिक लिस्ट से हटा दिया है।
  • हैरानी की बात यह है कि पिछले साल लॉन्च हुआ iPhone 16e भी अब बंद हो गया है।
  • लिस्ट में 2025 के लेटेस्ट M4 और M5 चिपसेट वाले मैकबुक और आईपैड भी शामिल हैं।
  • पुराने डिवाइस तुरंत बेकार नहीं होंगे, वे अगले 5 सालों तक सर्विस सपोर्ट के दायरे में रहेंगे।
  • 7 साल पूरे होने पर डिवाइस ऑब्सोलेट हो जाएंगे, जिसके बाद कंपनी कोई जिम्मेदारी नहीं लेगी।

News In Detail

ऐप्पल हमेशा अपने नए और हाई-टेक डिवाइसेस के लिए चर्चा में रहता है। मार्च के शुरुआत में कंपनी ने पूरी टेक इंडस्ट्री को चौंका दिया। अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए ऐप्पल ने नए प्रोडक्ट्स पेश किए।

साथ ही 15 पुराने और हालिया डिवाइसेस को बंद कर दिया गया। सबसे हैरान करने वाली बात पिछले साल लॉन्च हुआ आईफोन है। इसे भी अब कंपनी ने हमेशा के लिए मार्केट से हटा दिया है।

इन दिग्गजों को ऐप्पल ने कहा अलविदा

Apple ने अपनी लिस्ट से आईफोन, आईपैड, मैकबुक और कई एक्सेसरीज को बाहर कर दिया है। कंपनी ने जिन डिवाइसेस की विदाई की है, वे कुछ इस प्रकार हैं-

iPhone 16e (हैरानी की बात है कि इसे पिछले साल ही लॉन्च किया गया था)

  • 11 और 13 इंच iPad Air‌ M3 (2025 मॉडल)
  • 13 और 15 इंच MacBook Air‌ M4 (2025 मॉडल)
  • 13 इंच ‌MacBook Pro‌ M5 और 512GB स्टोरेज (2025 मॉडल)
  • Mac Studio M3 Ultra और 512GB मेमोरी (2025 मॉडल)
  • 14 और 16 इंच ‌MacBook Pro‌ M4 Pro (2024 मॉडल)
  • 14 और 16 इंच ‌MacBook Pro‌ M4 Max (2024 मॉडल)
  • A13 Bionic‌ प्रोसेसर वाला Studio Display‌ (2022 मॉडल)
  • Pro Display XDR (2019 मॉडल) और उससे जुड़ी एक्सेसरीज जैसे Pro Stand और VESA Mount Adapter।

अगर आपके पास ये डिवाइस हैं, तो क्या होगा?

जाहिर सी बात है कि अचानक इतने सारे प्रोडक्ट्स बंद होने की खबर सुनकर आम यूजर्स थोड़े चिंतित हो सकते हैं। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आप इनमें से कोई डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हैं, तो वह पहले की तरह ही काम करता रहेगा। ऐप्पल के नियमों के मुताबिक, जब किसी प्रोडक्ट की बिक्री बंद हुए 5 साल बीत जाते हैं, तब उसे विंटेज लिस्ट में डाला जाता है।

क्या होती है विंटेज और ऑब्सोलेट लिस्ट?

विंटेज लिस्ट: बिक्री बंद होने के 5 साल बाद प्रोडक्ट इस लिस्ट में आता है। इसके बाद ऐप्पल रिपेयरिंग की पूरी गारंटी नहीं देता। अगर पार्ट्स उपलब्ध होंगे, तभी ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर पर आपका काम हो पाएगा।

ऑब्सोलेट लिस्ट: अगर किसी प्रोडक्ट को बंद हुए 7 साल हो जाएं, तो उसे 'ऑब्सोलेट' मान लिया जाता है। इसका मतलब है कि कंपनी उस डिवाइस के लिए अपना सपोर्ट पूरी तरह खत्म कर देती है और उसे रिपेयर करना नामुमकिन हो जाता है।

ये खबरें भी पढ़ें...

क्यों पाकिस्तान और नेपाल से भी कम खुश हैं भारतीय, वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 ने चौंकाया

पार्टनर से नो-गो टॉपिक्स डिस्कसशन क्यों जरुरी, जानिए कारण

क्या आपके करीबी ही आपको कर रहे बीमार, PNAS के रिसर्च ने किया खुलासा

घूंघट से डिजिटल मार्केट तक: वूमनिया ने बदली बिजनेस में महिलाओं की तस्वीर

Tags:
  • iPhone
  • Apple
  • आईफोन
  • iPhone 16
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा