afe0f609-93b
iPhone 18 सीरीज लॉन्च, Pro और Pro Max के साथ आया फोल्डेबल Duo, भारत में इतनी है कीमत
Aman Vaishnav | Sept 10, 2026, 08:01 IST
iPhone 18 सीरीज लॉन्च
ऐपल ने अपना iPhone 18 Pro, Pro Max और फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च कर दिया है। ऐपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo अब तक का सबसे महंगा आईफोन बन गया है। इसकी शुरुआती कीमत 2 लाख 99 हजार 900 रुपए रखी गई है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- ऐपल ने अपने Surprise and Shine इवेंट में तीन नए आईफोन पेश किए हैं।
- इनमें iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और फोल्डेबल फोन iPhone Duo शामिल है।
- iPhone 18 Pro सीरीज की बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी।
- फोल्डेबल iPhone Duo के लिए ग्राहकों को 23 अक्टूबर तक इंतजार करना होगा।
- भारत में iPhone Duo की कीमत करीब तीन लाख रुपए से शुरू होती है।
अगर आप इनमें से कोई फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो कीमत, फीचर और लॉन्च डेट को अच्छी तरह समझना जरूरी है।
iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत
दोनों फोन Burgundy, Glacier, Silver और Black रंगों में मिलेंगे। दोनों मॉडल में नया A20 Pro चिप दिया गया है। यह चिप 2 नैनोमीटर तकनीक पर बना है। कैमरे में भी बदलाव किया गया है। अब 48 मेगापिक्सल का नया मुख्य कैमरा दिया गया है, जिसमें वेरिएबल अपर्चर है।
5d97f72a-c54
iPhone Duo, ऐपल का पहला फोल्डेबल फोन
बंद होने पर फोन में 5.4 इंच की स्क्रीन दिखती है। खोलने पर यह 7.6 इंच की बड़ी डिस्प्ले में बदल जाती है। दोनों डिस्प्ले में ProMotion और Always-On जैसे फीचर दिए गए हैं। स्क्रीन पर क्रीज कम दिखे, इसके लिए खास फिनिश का इस्तेमाल किया गया है।
खास बात यह है कि iPhone Duo में Face ID नहीं है। इसकी जगह साइड बटन में Touch ID दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया ताकि फोन के अंदर जगह बचाई जा सके। यह फोन पूरी तरह eSIM पर काम करता है, यानी इसमें फिजिकल सिम ट्रे नहीं है।
f75c3d89-bbc
प्री-ऑर्डर और सेल की तारीखें
iPhone Duo के लिए स्थिति अलग है। इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग 16 अक्टूबर शाम 5:30 बजे से शुरू होगी। बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी। ऐपल के ऑनलाइन स्टोर पर ट्रेड-इन क्रेडिट, बैंक ऑफर और छह महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।
82972ef9-7e3
कौन सा फोन किसके लिए बेहतर
18 Pro में पहली बार वेरिएबल अपर्चर कैमरा
इससे फोटो और वीडियो की क्वालिटी पहले से बेहतर होगी। साथ ही यूजर्स रोशनी और बैकग्राउंड ब्लर को अपनी जरूरत के हिसाब से मैन्युअली भी कंट्रोल कर सकेंगे।
85836625-078
दुनिया की सबसे एडवांस तकनीक पर बनी चिप
Siri पहले से भी ज्यादा स्मार्ट
Siri आपके Messages, Emails, Photos और दूसरी ऐप्स में मौजूद जानकारी को भी समझ सकेगी। यानी अगर आपको कोई पुराना मैसेज, फोटो या दूसरी जानकारी ढूंढनी है, तो Siri इसमें पहले से ज्यादा आसानी से मदद कर पाएगी।
Apple ने AI का इस्तेमाल सिर्फ Siri तक ही सीमित नहीं रखा है। Safari में Notify Me फीचर भी दिया गया है। इसके जरिए किसी वेबसाइट पर बदलाव होने पर यूजर को इसकी जानकारी मिल जाएगी।
RAM 8GB से बढ़ाकर 12GB
इसके अलावा Apple ने Qualcomm पर अपनी निर्भरता कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपना इन-हाउस C2 मॉडम पेश किया है। इससे 5G कनेक्टिविटी और सैटेलाइट कम्युनिकेशन को पहले के मुकाबले बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
FAQ
- iPhone Duo की कीमत भारत में कितनी है?
iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2 लाख 99 हजार 900 रुपए है। यह 256GB मॉडल के लिए है। ऊपरी वेरिएंट की कीमत 4 लाख 49 हजार 900 रुपए तक जाती है। - iPhone 18 Pro कब से खरीद सकेंगे?
iPhone 18 Pro की बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी। प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होंगे। दोनों मॉडल भारत में पहली रोलआउट में शामिल हैं। - iPhone Duo में Face ID है या नहीं?
नहीं, iPhone Duo में Face ID नहीं दिया गया है। इसकी जगह साइड बटन में Touch ID मौजूद है। यह जगह बचाने के लिए किया गया बदलाव है।
ये खबरें भी पढ़िए...
Apple iPhone की पोल खुली? नया आते ही पुराना फोन क्यों होने लगता है धीमा, जानें पूरा सच
ऑनलाइन शॉपिंग होगी महंगी! Flipkart-Amazon ने वेंडर्स पर बढ़ाई सख्ती
Flipkart Pay Later लॉन्च: बिना पैसों के करें शॉपिंग, 30 दिन बाद करें पेमेंट
राजस्थान में अवैध खनन और प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार को CBI जांच की चेतावनी
By Mukesh Sharma
Rajasthan Top News: राजस्थान में सूखे की मार: पानी-चारे का संकट अपार; 14 जिलों की 80 तहसीलें बेहाल, सर्दियों में टैंकरों की तैयारी
By Ashish Bhardwaj
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर ट्रक से बस टकराने पर 5 लोगों की मौत...
By Harrison Masih
एमपी आयुष विभाग में नियुक्तियों पर उठे सवाल, जांच कमेटी ने प्रमाण पत्रों में गड़बड़ी बताई, मंत्री ने कहा- सब सही
By Atul Dwivedi
पहले ऐच्छिक छुट्टी, अब सामान्य अवकाश, छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर को बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
By VINAY VERMA
बलौदाबाजार में पटवारी हड़ताल को तहसीलदारों का समर्थन, संघ बोला मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल
By Umeshwari Baghel
हर थाने पर हो ध्वनि प्रदूषण मापक यंत्र, निगम कचरा गाड़ियों के स्वच्छता गीत की आवाज करे कम- इंदौर हाईकोर्ट
By Sanjay Gupta