Apple iPhone की पोल खुली? नया आते ही पुराना फोन क्यों होने लगता है धीमा, जानें पूरा सच
Aman Vaishnav | May 08, 2026, 08:23 IST
apple iphone slowdown claims malware controversy explained
एप्पल की एक पूर्व इंजीनियर ने दावा किया है कि कंपनी पुराने आईफोन को जानबूझकर स्लो करने के लिए मालवेयर जैसा अपडेट भेजती है। 2017 में भी एप्पल पर यह जानकारी छिपाने के लिए करोड़ों का जुर्माना लगा था।
जैसे ही मार्केट में कोई नया Apple iPhoneआता है, सोशल मीडिया पर ये मीम और चर्चाएं तेज हो जाती हैं कि अब पुराने आईफोन स्लो होने वाले हैं। ज्यादातर लोग इसे मजाक में टाल देते थे। वहीं अब एक पूर्व एप्पल सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने आग में घी डालने का काम किया है।
उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करके दावा किया है कि एप्पल पुराने डिवाइस में जानबूझकर मालवेयर जैसा कुछ भेजता है, ताकि फोन धीमा हो जाए और आप नया फोन खरीदने पर मजबूर हो जाएं।
ये आरोप गंभीर हैं, खासकर इसलिए क्योंकि एप्पल पहले भी इस चक्कर में करोड़ों का जुर्माना भर चुका है। क्या वाकई कहानी इतनी सीधी है? या इसके पीछे कुछ तकनीकी पेच फंसे हैं? आइए इसे विस्तार से समझते हैं।
![Which iPhone Should I Get? | Reviews by Wirecutter]()
बात जनवरी 2017 की है। एप्पल ने iOS 10.2.1 अपडेट जारी किया था। उस समय आईफोन 6 के यूजर्स एक अजीब समस्या से जूझ रहे थे। फोन की बैटरी जैसे ही 30% पर पहुंचती थी फिर फोन अचानक बंद हो जाता था।
एप्पल ने अपडेट निकाला, दिक्कत तो ठीक हो गई, लेकिन लोगों को महसूस हुआ कि उनके फोन पहले जैसे तेज नहीं रहे। बाद में खुलासा हुआ कि एप्पल ने बिना बताए फोन की स्पीड कम यानी थ्रॉटल कर दी थी।
![e0439e8a-94b]()
इसे एक उदाहरण से समझते हैं। मान लीजिए आपके पास एक पुरानी बाइक है। आप उसे न्यूट्रल में डालकर पूरा एक्सीलेटर घुमा दें, तो इंजन बहुत गर्म हो जाएगा और धुआं भी दे सकता है। वहीं अगर बाइक पुरानी है तो शायद वो लोड न सह पाए और बंद हो जाए।
पूर्व इंजीनियर का कहना है कि ये सब जानबूझकर किया जाता है। हालांकि तकनीकी एक्सपर्ट्स का एक दूसरा नजरिया भी है। वे कहते हैं कि एप्पल का मकसद फोन बेचना तो हो सकता है, लेकिन आईफोन की उम्र आज भी मार्केट में सबसे ज्यादा है।
अक्सर देखा गया है कि लोग 4-5 साल पुराने आईफोन 11 या आईफोन - 12आज भी मजे से चला रहे हैं। वहीं कई एंड्रॉयड फोन 2-3 साल में ही दम तोड़ देते हैं। एप्पल के सीईओ टिम कुक भी सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि वे हर साल फोन बदलने की सलाह नहीं देते हैं।
तो क्या कंपनी वाकई मालवेयर भेज रही है। या फिर ये पुराने हार्डवेयर और नए भारी सॉफ्टवेयर के बीच का तालमेल बिठाने की एक नाकाम कोशिश है?
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का बड़ा खेला, आईफोन प्री-बुकिंग के नाम पर लाखों की ठगी
एप्पल कंपनी ने बंद किए 15 प्रोडक्ट्स, पिछले साल का iPhone भी बाहर
iPhones पर DarkSword स्पाइवेयर का हमला, हैक हो सकता है फोन
अब साल में दो बार लॉन्च होंगे iPhone, जानें कब आएगा फोल्डेबल मॉडल
उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करके दावा किया है कि एप्पल पुराने डिवाइस में जानबूझकर मालवेयर जैसा कुछ भेजता है, ताकि फोन धीमा हो जाए और आप नया फोन खरीदने पर मजबूर हो जाएं।
ये आरोप गंभीर हैं, खासकर इसलिए क्योंकि एप्पल पहले भी इस चक्कर में करोड़ों का जुर्माना भर चुका है। क्या वाकई कहानी इतनी सीधी है? या इसके पीछे कुछ तकनीकी पेच फंसे हैं? आइए इसे विस्तार से समझते हैं।
Which iPhone Should I Get? | Reviews by Wirecutter
Former software engineer at Apple is whistleblowing
She says whenever Apple launches a new phone, they would push an update to older iPhones with malware to slow them down. This pushes people to upgrade
“I used to be a software engineer at Apple, and with every new phone that… pic.twitter.com/SSeTQGXvUp
— Wall Street Apes (@WallStreetApes) May 6, 2026
2017 का वो कांड
एप्पल ने अपडेट निकाला, दिक्कत तो ठीक हो गई, लेकिन लोगों को महसूस हुआ कि उनके फोन पहले जैसे तेज नहीं रहे। बाद में खुलासा हुआ कि एप्पल ने बिना बताए फोन की स्पीड कम यानी थ्रॉटल कर दी थी।
- नतीजा ये हुआ कि एप्पल को करीब 500 मिलियन डॉलर का हर्जाना भरना पड़ा था।
- फ्रांस और इटली जैसे देशों ने भी एप्पल पर भारी जुर्माना लगाया था।
- हैरानी की बात ये है कि जुर्माना फोन स्लो करने के लिए नहीं था। जुर्माना तो जानकारी छिपाने के लिए लगा था। कंपनी ने अपडेट के नोट्स में यह साफ-साफ नहीं लिखा था कि वे फोन की परफॉर्मेंस घटा रहे हैं।
e0439e8a-94b
थ्रॉटल (Throttle) क्या है?
- आईफोन के साथ भी यही होता है। इसमें लगी लिथियम-आयन बैटरी वक्त के साथ कमजोर होने लगती है।
- लगभग तीन साल या 80% हेल्थ के बाद बैटरी उतनी ताकत नहीं दे पाती जितनी नए फोन को चाहिए होती है।
- जब आप फोन पर भारी काम करते हैं या नया अपडेट इंस्टॉल करते हैं, तो प्रोसेसर को अचानक ज्यादा बिजली चाहिए होती है।
- कमजोर बैटरी वो बिजली नहीं दे पाती, जिससे वोल्टेज गिर जाता है। फोन खुद को बचाने के लिए बंद हो जाता है।
- फोन अचानक बंद न हो, इसलिए एप्पल सॉफ्टवेयर के जरिए प्रोसेसर की रफ्तार कम कर देता है ताकि बैटरी पर दबाव न पड़े। इसी को थ्रॉटल कहते हैं।
इंजीनियर का दावा, क्या वाकई ये मालवेयर है?
अक्सर देखा गया है कि लोग 4-5 साल पुराने आईफोन 11 या आईफोन - 12आज भी मजे से चला रहे हैं। वहीं कई एंड्रॉयड फोन 2-3 साल में ही दम तोड़ देते हैं। एप्पल के सीईओ टिम कुक भी सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि वे हर साल फोन बदलने की सलाह नहीं देते हैं।
तो क्या कंपनी वाकई मालवेयर भेज रही है। या फिर ये पुराने हार्डवेयर और नए भारी सॉफ्टवेयर के बीच का तालमेल बिठाने की एक नाकाम कोशिश है?
पुराने आईफोन आज भी क्यों चलते हैं?
- बेहतरीन चिपसेट: एप्पल के प्रोसेसर अपनी उम्र से आगे के होते हैं।
- बैटरी बदलना है समाधान: यदि आपको आपका फोन स्लो लग रहा है, तो अक्सर सिर्फ बैटरी बदलवाने से वो फिर से नए जैसा तेज चलने लगता है।
- नया बनाम पुराना: जब हम Apple iPhone 15के सामने आईफोन 11 चलाते हैं, तो वो स्लो ही लगेगा । इसकी वजह कोई साजिश नहीं, बल्कि नई रैम और तेज चिप होती है।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का बड़ा खेला, आईफोन प्री-बुकिंग के नाम पर लाखों की ठगी
एप्पल कंपनी ने बंद किए 15 प्रोडक्ट्स, पिछले साल का iPhone भी बाहर
iPhones पर DarkSword स्पाइवेयर का हमला, हैक हो सकता है फोन
अब साल में दो बार लॉन्च होंगे iPhone, जानें कब आएगा फोल्डेबल मॉडल
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava