1 अप्रैल के नए नियम: सिलेंडर से लेकर रेलवे टिकट तक कई नियमों में बदलाव! जानें किस पर पड़ेगा असर
Aman Vaishnav | Mar 26, 2026, 15:42 IST
april 2026 financial rule changes
अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही कई वित्तीय नियम बदलने वाले हैं। इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब और रसोई के बजट पर पड़ सकता है। इन नए नियमों में इनकम टैक्स कानून से लेकर एलपीजी और बैंकिंग नियम भी शामिल हैं।
मार्च का महीना खत्म होने वाला है। कुछ ही दिन बाद अप्रैल 2026 की शुरुआत हो जाएगी। जैसे हर महीने की शुरुआत में नियमों में कुछ बदलाव होता है, ठीक वैसे ही इस बार भी अप्रैल में कुछ बड़े वित्तीय बदलाव होने वाले हैं। ये सीधे तौर पर हर घर और हर जेब पर असर डाल सकते हैं।
सबसे बड़ा बदलाव एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हो सकता है। क्योंकि मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण पहले से चल रहे एलपीजी संकट में और बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा नया इनकम टैक्स एक्ट लागू होने जा रहा है। इससे टैक्स और सैलरी से जुड़े कई बदलाव हो सकते हैं।
1 अप्रैल 2026 से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध और तेल संकट के चलते पहले ही एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी हो चुकी है। अब नई कीमतें घोषित की जा सकती हैं। इसके साथ ही हवाई जहाज के लिए एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा सीएनजी और पीएनजी गैस के दाम भी बढ़ सकते हैं।
1 अप्रैल 2026 से देश में आयकर के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब आयकर अधिनियम 2025 लागू होगा, जो 1961 से चल रहे कानून की जगह लेगा। इसके तहत टैक्सपेयर्स के लिए कुछ अहम बदलाव किए गए हैं ताकि टैक्स भरने का काम आसान हो सके। अब फॉर्म-16 की जगह एक नया फॉर्म दिया जाएगा। इसे आप आय से जुड़े दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
फॉर्म-16 पहले सैलरी पर कटने वाले टीडीएस का प्रमाण पत्र होता था। जबकि फॉर्म-16A नॉन-सैलरी इनकम जैसे किराया, ब्याज या कारोबार पर कटने वाले टीडीएस का प्रमाणपत्र था। 1 अप्रैल से फॉर्म-16A का नाम बदलकर फॉर्म-131 कर दिया जाएगा। यह प्रमाणपत्र अब संबंधित तिमाही के टीडीएस डिटेल जारी होने के 15 दिनों के भीतर जारी किया जाएगा।
1 अप्रैल 2026 से HDFC Bank, PNB और Bandhan Bank के एटीएम नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं।
HDFC Bank ने अब UPI के जरिए एटीएम से निकासी को भी मुफ्त लेनदेन की सीमा में शामिल करने का फैसला किया है।
इसका मतलब यह है कि अगर आप एटीएम पर UPI से पैसे निकालते हैं, तो आपकी फ्री निकासी की लिमिट कम हो सकती है। इसके बाद हर ट्रांजैक्शन पर 23 रुपए का शुल्क लिया जा सकता है। अभी HDFC बैंक में महीने में 5 फ्री निकासी की सुविधा है।
PNB Bank ने अपने कुछ डेबिट कार्डों के लिए प्रतिदिन निकासी लिमिट में बदलाव किया है। अब आप अपनी कार्ड कैटेगरी के हिसाब से रोजाना 50 हजार रुपए से 75 हजार रुपए तक निकाल सकते हैं। जबकि पहले यह लिमिट 1 लाख रुपए थी।
Bandhan Bank भी 1 अप्रैल से डेबिट कार्ड धारकों के लिए नए नियम लागू कर रहा है। महानगरों में बंधन बैंक एटीएम यूजर्स को महीने में 3 फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे। जबकि अन्य जगहों पर यह सीमा 5 ट्रांजैक्शन की होगी।
इसके बाद हर ट्रांजैक्शन पर 23 रुपए का शुल्क लगेगा। अगर आपके खाते में पर्याप्त पैसे नहीं होंगे और एटीएम लेनदेन फेल होगा, तो 25 रुपए की पेनल्टी लगेगी।
1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड से जुड़ी नियमों में भी बदलाव होने जा रहे हैं। अब पैन कार्ड पाने या उसे अपडेट करने के लिए सिर्फ आधार कार्ड ही नहीं बल्कि कुछ और दस्तावेज भी जमा करने होंगे।
यानी अब पैन कार्ड के लिए आवेदन करते समय आपको आधार के साथ अतिरिक्त डॉक्युमेंट्स भी देने होंगे। इसके अलावा जो पेंडिंग आवेदन हैं उन्हें नए नियम लागू होने से पहले पूरा करने के आदेश भी दिए गए हैं।
1 अप्रैल 2026 से रेलवे टिकट कैंसिल करने के नियमों में बदलाव हो रहा है। अब यदि आप कन्फर्म टिकट रद्द करते हैं, तो आपको ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। पहले ट्रेन छूटने से 4 घंटे तक रिफंड मिलता था। अब यह समय बढ़ाकर 8 घंटे कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अगर ट्रेन के जाने से 8 घंटे पहले टिकट रद्द करते हैं, तो कोई रिफंड नहीं मिलेगा।
8 से 24 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर 50% रिफंड मिलेगा। जबकि 24 से 72 घंटे पहले रद्द करने पर 25% रिफंड मिलेगा। वहीं 72 घंटे पहले टिकट रद्द करते हैं तो सबसे ज्यादा रिफंड मिलेगा।
ये खबरें भी पढ़िए...
अगर घर के पास है PNG पाइपलाइन तो तीन महीने में लें कनेक्शन, वरना LPG सप्लाई बंद! जानें नया नियम
रेलवे टिकट रिफंड के नियम बदले, टिकट कैंसिल करने पर अब कटेगा ज्यादा पैसा, मिलेगी कई सुविधा
1 अप्रैल से बदल जाएंगे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के नियम, जानें RBI Digital Payment Rule
देश दुनिया न्यूज :1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड बनवाना होगा और भी मुश्किल, जाने अपडेट
सबसे बड़ा बदलाव एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हो सकता है। क्योंकि मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण पहले से चल रहे एलपीजी संकट में और बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा नया इनकम टैक्स एक्ट लागू होने जा रहा है। इससे टैक्स और सैलरी से जुड़े कई बदलाव हो सकते हैं।
अप्रैल का पहला बदलाव
दूसरा सबसे बड़ा बदलाव
फॉर्म-16 पहले सैलरी पर कटने वाले टीडीएस का प्रमाण पत्र होता था। जबकि फॉर्म-16A नॉन-सैलरी इनकम जैसे किराया, ब्याज या कारोबार पर कटने वाले टीडीएस का प्रमाणपत्र था। 1 अप्रैल से फॉर्म-16A का नाम बदलकर फॉर्म-131 कर दिया जाएगा। यह प्रमाणपत्र अब संबंधित तिमाही के टीडीएस डिटेल जारी होने के 15 दिनों के भीतर जारी किया जाएगा।
तीसरा मुख्य बदलाव
HDFC Bank ने अब UPI के जरिए एटीएम से निकासी को भी मुफ्त लेनदेन की सीमा में शामिल करने का फैसला किया है।
इसका मतलब यह है कि अगर आप एटीएम पर UPI से पैसे निकालते हैं, तो आपकी फ्री निकासी की लिमिट कम हो सकती है। इसके बाद हर ट्रांजैक्शन पर 23 रुपए का शुल्क लिया जा सकता है। अभी HDFC बैंक में महीने में 5 फ्री निकासी की सुविधा है।
PNB Bank ने अपने कुछ डेबिट कार्डों के लिए प्रतिदिन निकासी लिमिट में बदलाव किया है। अब आप अपनी कार्ड कैटेगरी के हिसाब से रोजाना 50 हजार रुपए से 75 हजार रुपए तक निकाल सकते हैं। जबकि पहले यह लिमिट 1 लाख रुपए थी।
Bandhan Bank भी 1 अप्रैल से डेबिट कार्ड धारकों के लिए नए नियम लागू कर रहा है। महानगरों में बंधन बैंक एटीएम यूजर्स को महीने में 3 फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे। जबकि अन्य जगहों पर यह सीमा 5 ट्रांजैक्शन की होगी।
इसके बाद हर ट्रांजैक्शन पर 23 रुपए का शुल्क लगेगा। अगर आपके खाते में पर्याप्त पैसे नहीं होंगे और एटीएम लेनदेन फेल होगा, तो 25 रुपए की पेनल्टी लगेगी।
पैन कार्ड नियम में बदलाव
यानी अब पैन कार्ड के लिए आवेदन करते समय आपको आधार के साथ अतिरिक्त डॉक्युमेंट्स भी देने होंगे। इसके अलावा जो पेंडिंग आवेदन हैं उन्हें नए नियम लागू होने से पहले पूरा करने के आदेश भी दिए गए हैं।
टिकट कैंसिलेशन नियमों में बदलाव
8 से 24 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर 50% रिफंड मिलेगा। जबकि 24 से 72 घंटे पहले रद्द करने पर 25% रिफंड मिलेगा। वहीं 72 घंटे पहले टिकट रद्द करते हैं तो सबसे ज्यादा रिफंड मिलेगा।
ये खबरें भी पढ़िए...
अगर घर के पास है PNG पाइपलाइन तो तीन महीने में लें कनेक्शन, वरना LPG सप्लाई बंद! जानें नया नियम
रेलवे टिकट रिफंड के नियम बदले, टिकट कैंसिल करने पर अब कटेगा ज्यादा पैसा, मिलेगी कई सुविधा
1 अप्रैल से बदल जाएंगे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के नियम, जानें RBI Digital Payment Rule
देश दुनिया न्यूज :1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड बनवाना होगा और भी मुश्किल, जाने अपडेट
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava