भारत में Meta के MD और बिजनेस हेड बने Arun Srinivas, ओला, रीबॉक में भी संभाल चुके जिम्मा

Rohit Sahu | Jun 16, 2025, 16:33 IST
Share
meta arun shrinivas
meta arun shrinivas

सोशल मीडिया कंपनी Meta ने अरुण श्रीनिवास को भारत का नया मैनेजिंग डायरेक्टर और बिजनेस हेड नियुक्त किया है। वह 1 जुलाई 2025 से कार्यभार संभालेंगे।

सोशल मीडिया कंपनी Meta ने भारत में नया बड़ा बदलाव किया है। अरुण श्रीनिवास को भारत का नया मैनेजिंग डायरेक्टर और बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है। वे 1 जुलाई 2025 से अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे और सीधे संध्या देवनाथन को रिपोर्ट करेंगे। संध्या अब भारत के साथ दक्षिण पूर्व एशिया की ज़िम्मेदारी भी देख रही हैं।

अरुण श्रीनिवास कौन हैं

अरुण श्रीनिवास ने पढ़ाई IIM कोलकाता से की है और कॉर्पोरेट कामकाज में उनका अच्छा अनुभव रहा है। अब तक अरुण श्रीनिवास Meta इंडिया में Ads Business का नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने Meta के अहम फीचर्स जैसे AI, Reels और Messaging को आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया है। उनके पास 30 साल से ज्यादा का अनुभव है, खासकर सेल्स और मार्केटिंग के क्षेत्र में। वे पहले Hindustan Unilever, Reebok, Ola और WestBridge Capital जैसी बड़ी कंपनियों में काम कर चुके हैं।

मेटा में उनकी जिम्मेदारियां क्या होंगी?

Meta ने उन्हें भारत में अपने डिजिटल बिजनेस को और मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है। उनका ध्यान खासतौर पर इन चार बातों पर रहेगा।

  1. भारत में Meta (फेसबुक) के बिजनेस और कमाई को बढ़ाना
  2. AI, Reels और Messaging जैसे फीचर्स को और आगे ले जाना
  3. ब्रांड्स और एजेंसियों से अच्छी साझेदारी बनाना
  4. देश में Meta की डिजिटल पहचान और काम को आगे बढ़ाना

भारत Meta के लिए क्यों जरूरी है?

भारत Meta के लिए दुनिया का सबसे बड़ा यूजर बाजार है। यह बदलाव इसलिए किया गया है ताकि Meta भारत में जल्दी और सही फैसले ले सके। इससे Meta को लोगों के और करीब जाने का मौका मिलेगा। मेटा कुल यूजर्स में से सबसे ज्यादा यूजर्स भारत के ही हैं।

यह भी पढ़ें...अब Facebook और Instagram के लिए देना होगा पैसा? जानें Meta की नई पॉलिसी

Meta इन बातों पर दे रहा ध्यान

  • भारत के लिए बने लोकल सॉल्यूशन को आगे बढ़ाना
  • छोटे बिजनेस, स्टार्टअप्स और क्रिएटर्स से जुड़े रहना
  • नए AI एडवर्टाइजिंग टूल्स को भारत में इस्तेमाल करना
  • भारत में चल रहे डिजिटल नियमों के अनुसार काम करना
यह भी पढ़ें...फेसबुक लिंक बना झांसे का जरिया, सरकारी शिक्षक ने गवाएं 12 लाख

मेटा में ये कंपनियां शामिल

मेटा अब भारत की सबसे बड़ी मीडिया कंपनी के रूप में उभरी है। मेटा के तीन प्रमुख प्लेटफॉर्म फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम ,से देश के मीडिया कारोबार में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मेटा न सिर्फ ₹1.61 लाख करोड़ की भारतीय मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी है, बल्कि डिजिटल विज्ञापन के तेजी से बढ़ते क्षेत्र में भी इसका दबदबा साफ नजर आता है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

Arun Srinivas | Facebook | | fintech sectorMeta Big Announcement

Tags:
  • Facebook
  • Meta Big Announcement
  • मेटा
  • Meta
  • fintech sector
  • Arun Srinivas
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा