अयोध्या राम मंदिर में 1 नवंबर से बदल जाएगा आरती और भोग का शेड्यूल, दोपहर में इस टाइम नहीं होंगे रामलला के दर्शन
Aman Vaishnav | Oct 26, 2026, 10:00 IST
अयोध्या राम मंदिर में 1 नवंबर से दर्शन, आरती और भोग का समय बदल जाएगा। अब रात 10 बजे बंद होंगे कपाट।
आप भी आने वाले दिनों में अयोध्या जाकर प्रभु श्रीराम के दर्शन करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्रशासन ने रामलला की पूजा,आरती, भोग और दर्शन के समय में कई बड़े बदलाव करने का फैसला किया है। मंदिर प्रशासन की ओर से तय की गई यह नई समय-सारणी 1 नवंबर से लागू होने जा रही है।
बता दें कि यह फैसला मौसम में बदलाव के कारण लिया गया है। इसका सीधा असर सुबह कपाट खुलने से लेकर रात को मंदिर बंद होने तक की पूरी दिनचर्या पर पड़ेगा। इसलिए यात्रा पर निकलने से पहले आरती और दर्शन के नए समय को अच्छी तरह नोट कर लें।
नई व्यवस्था के तहत अब मंदिर के कपाट सुबह 3:45 बजे की जगह 4:00 बजे खोले जाएंगे।
अयोध्या राम मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दिन के अलग-अलग समय पर भोग और विश्राम की वजह से श्रद्धालुओं के दर्शन कुछ समय के लिए रोके जाएंगे।
शाम और रात की दिनचर्या में भी बदलाव किया गया है। वर्तमान व्यवस्था में मंदिर रात 10:30 बजे बंद होता है, लेकिन 1 नवंबर से इसमें बदलाव देखने को मिलेगा।
1. अयोध्या में रामलला के दर्शन और आरती की नई समय-सारणी कब से लागू होगी?
मौसम में बदलाव की वजह से तय की गई यह नई व्यवस्था 1 नवंबर से पूरे मंदिर परिसर में लागू कर दी जाएगी।
2.अयोध्या राम मंदिर में सुबह आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन कितने बजे शुरू होंगे?
सुबह 4:00 बजे मंदिर के कपाट खुलेंगे, 4:30 बजे मंगला आरती और 6:30 बजे श्रृंगार आरती होगी। इसके बाद सुबह ठीक 7:00 बजे से आम श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।
3. अयोध्या राम मंदिर में दोपहर में पट किस समय बंद रहेंगे?
दोपहर में 12:30 बजे से 1:30 बजे तक रामलला के विश्राम के लिए कपाट बंद रहेंगे। इसके बाद दोपहर 1:35 बजे से दोबारा दर्शन शुरू हो जाएंगे।
4. अयोध्या राम मंदिर रात में अब कितने बजे बंद होगा?
रात 9:30 बजे शयन आरती की जाएगी। ठीक 10:00 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। पहले यह समय रात 10:30 बजे का था।
रामलला की दर्शन व्यवस्था में बदलाव
- सुबह 4:30 बजे: रामलला की पहली मंगला आरती (Mangala Aarti) की जाएगी।
- सुबह 6:30 बजे: भगवान राम की श्रृंगार आरती (Shringar Aarti) होगी।
- सुबह 7:00 बजे: आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू कर दिए जाएंगे।
भोग और विश्राम के दौरान बंद रहेंगे कपाट
- सुबह 8:00 से 8:10 बजे तक: रामलला (Ayodhya Ram Temple) को बालभोग लगाया जाएगा। इस 10 मिनट के लिए पट बंद रहेंगे।
- सुबह 11:30 से दोपहर 12:00 बजे तक: प्रभु को राजभोग अर्पित किया जाएगा।
- दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक: यह समय रामलला के विश्राम के लिए तय किया गया है। इसलिए इस पूरे एक घंटे मंदिर के कपाट बंद रहेंगे।
- दोपहर 1:35 बजे: विश्राम के बाद एक बार फिर श्रद्धालुओं के लिए दर्शन खोल दिए जाएंगे।
शाम की आरती और रात में मंदिर बंद होने का समय
- शाम 7:00 बजे: मंदिर में संध्या आरती की जाएगी।
- रात 9:30 बजे: दिन की अंतिम यानी शयन आरती होगी।
- रात 10:00 बजे: शयन आरती के बाद मंदिर के कपाट पूरी तरह से बंद कर दिए जाएंगे।
1. अयोध्या में रामलला के दर्शन और आरती की नई समय-सारणी कब से लागू होगी?
मौसम में बदलाव की वजह से तय की गई यह नई व्यवस्था 1 नवंबर से पूरे मंदिर परिसर में लागू कर दी जाएगी।
2.
सुबह 4:00 बजे मंदिर के कपाट खुलेंगे, 4:30 बजे मंगला आरती और 6:30 बजे श्रृंगार आरती होगी। इसके बाद सुबह ठीक 7:00 बजे से आम श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।
3. अयोध्या राम मंदिर में दोपहर में पट किस समय बंद रहेंगे?
दोपहर में 12:30 बजे से 1:30 बजे तक रामलला के विश्राम के लिए कपाट बंद रहेंगे। इसके बाद दोपहर 1:35 बजे से दोबारा दर्शन शुरू हो जाएंगे।
4. अयोध्या राम मंदिर रात में अब कितने बजे बंद होगा?
रात 9:30 बजे शयन आरती की जाएगी। ठीक 10:00 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। पहले यह समय रात 10:30 बजे का था।
पटवारी कार्यालय के ठीक सामने बड़ा खेल, सरकारी नहर पाटकर काटी जा रही अवैध प्लॉटिंग, जांच के आदेश
By Umeshwari Baghel
सऊदी अरब में फंसे चार हजार भारतीय, इनमें एमपी के 300 से ज्यादा यात्री शामिल, फ्लाइट कैंसिल होने से बढ़ी परेशानी
By Aman Vaishnav
उज्जैन के सामानेरा में मिला सदियों पुराना इतिहास, गुप्त और परमार काल के मिले अवशेष
By Aman Vaishnav
CM विष्णुदेव साय का आज रायपुर दौरा: कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा नेताओं के साथ अहम बैठक, जानें पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
By Umeshwari Baghel
भोपाल में आज सीएम हाउस पर बीजेपी कोर ग्रुप का महामंथन, बिप्लब देब भी होंगे शामिल
By Aman Vaishnav
आज नलखेड़ा और उज्जैन दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, भाजपा कार्यशाला से लेकर लोकार्पण-भूमिपूजन तक, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
By Aman Vaishnav
एमपी के सरकारी कॉलेजों में छात्रों को मिलेगी निवेश की ट्रेनिंग, ठगी से बचाने के लिए सेबी चलाएगा प्रोजेक्ट जागरूक
By Ramanand Tiwari