बाबा बागेश्वर की कथा कराने से खड़े किए हाथ, आयोजक बोले ऐसा ही रहा तो कैसे…

Shreya Nakade | May 28, 2024, 09:29 IST
Share
बागेश्वर बाबा की कथा स्थगित
बागेश्वर बाबा की कथा स्थगित

बागेश्वरधाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा स्थगित हो गई है। सरकार के निर्देश पर आयोजकों ने उनकी कथा करा पाने से हाथ खींच लिए हैं। आयोजकों ने भी कथा करा पाने से मना कर दिया...

बागेश्वरधाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा स्थगित कर दी गई है ( bageshwar baba katha cancel )। कथा का दरबार सज चुका था। लाखों श्रद्धालुओं ने कथा में आने की पूरी तैयारी कर ली थी। इसके बावजूद कथा शुरु होने के एक दिन पहले सरकार के निर्देश से पंडित शास्त्री का कार्यक्रम स्थगित हो गया। 29 मई से 1 जून तक होने वाली कथा पर इस फैसले का असर पड़ा है।

इस कारण स्थगित हुई कथा

29 मई से 1 जून तक राजस्थान के जयपुर में बागेश्वर बाबा की कथा आयोजित कराई गई थी। यहां हनुमंत कथा का दरबार सजने वाला था। अब भीषण गर्मी के चलते इसे स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। दरअसल जयपुर में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। भीषण गर्मी और लू के चलते प्रदेश सरकार ने लोगों को बिना जरूरी काम घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। ऐसी स्थिति में आयोजकों ने ही कार्यक्रम स्थगित करने का फैसला लिया है। कथा की पूरी तैयारियां और पंडाल सजने के बाद इसे स्थगित करने का फैसला हुआ है।

ये खबर भी पढ़िए...

दुबई का शेख हुआ बाबा बागेश्वर का मुरीद...देखें बाबा का रॉकिंग अवतार

शोभायात्रा के साथ जयपुर पधारने वाले थे सरकार

पंडित धीरेंद्र शास्त्री 29 मई को भव्य शोभा यात्रा के साथ राजस्थान के जयपुर पधारने वाले थे। 30 मई से 1 जून के बीच लालचंदपुरा में उनकी कथा थी। इस दौरान ढाई लाख के करीब भक्तों की बागेश्वर बाबा की कथा में आने की उम्मीद थी। बढ़ती गर्मी के बीच इन लोगों के लिए उचित इंतजाम करना मुश्किल हो गया था। पंडाल में 500 कूलर लगाने के इंतजाम थे। ढाई लाख से ज्यादा की भीड़ के लिए यह कूलर काफी नहीं होते। ऐसे में लोगों की सुविधा और स्वास्थ्य को देखते हुए कथा स्थगित हो गई।

ये खबर भी पढ़िए...

बागेश्वर धाम के पास जमीन सोना उगल रही है... सपने दिखाकर कर दी 25 लाख की ठगी

बागेश्वर बाबा की कथा कब होगी ?

राजस्थान में 29 मई होने वाली कथा रद्द नहीं बल्कि स्थगित हुई है। मौसम सामान्य हो जाने पर इसका पुनः आयोजन होगा। बाबा बागेश्वर कमेटी के पदाधिकारी सचिन गुप्ता के अनुसार गर्मी के कारण कथा को स्थगित करना पड़ा। उन्होंने बताया कि 20 जून के आस-पास जयपुर में पुनः इस कथा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार से बातचीत करके और परमीशन लेकर जल्द ही कार्यक्रम पुनः आयोजित किया जाएगा।

Tags:
  • धीरेन्द्र शास्त्री की कथा
  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा
  • बागेश्वर बाबा की कथा
  • बागेश्वर बाबा की कथा कब होगी
  • bageshwar baba katha cancel
  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा स्थगित
  • धीरेंद्र शास्त्री की कथा स्थगित
  • जयपुर में बागेश्वर बाबा की कथा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज