निगमकर्मियों पर हमला, महिला सुपरवाइजर के कपड़े फाड़े, लखनऊ मेयर भड़कीं

Raj Singh | Dec 30, 2024, 09:12 IST
Share
bangaladesh
bangaladesh

लखनऊ में रविवार सुबह बांग्लादेशियों ने निगमकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पर्स और मोबाइल लूट लिए। महिला सुपरवाइजर को पकड़ कर खींचा, कपड़े फाड़ दिए।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी के इंदिरा नगर क्षेत्र में रविवार सुबह कुछ बांग्लादेशी नागरिकों ने नगर निगम के कर्मचारियों पर हमला कर दिया। बांग्लादेशियों ने निगमकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, उनके पर्स और मोबाइल लूट लिए, और एक महिला सुपरवाइजर को पकड़कर उनके कपड़े तक फाड़ दिए। इस बवाल से नगर निगम कर्मचारियों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।

मेयर सुषमा खर्कवाल का तीखा बयान

इस घटना की जानकारी मिलते ही लखनऊ की मेयर, सुषमा खर्कवाल, मौके पर पहुंचीं। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि अगर बांग्लादेशी नगर निगम के कर्मचारियों को पीटेंगे और पार्षद प्रतिनिधि पर हमला होगा तो मेरे मेयर रहने का क्या मतलब? इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कीजिए, नहीं तो मैं धरने पर बैठ जाऊंगी। मेयर ने कमिश्नर और डीएम से भी इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।
योगी सरकार की चेतावनी : संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया तो कार्रवाई तय

नगर निगम की प्रतिक्रिया और कार्रवाई

वहीं घटना के बाद नगर निगम की टीम ने इंदिरा नगर थाने के पीछे मौजूद 50 झुग्गियों को 2 घंटे के भीतर तोड़ दिया। इस दौरान इन झुग्गियों में रहने वाले लोग अपना सामान निकालकर गाड़ियों से लेकर चले गए। बवाल को रोकने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

अवैध ठेले हटाने को लेकर विवाद

इससे पहले, नगर निगम की टीम अवैध ठेले हटाने के लिए इंदिरा नगर में स्थित मंदिर के पास पहुंची थी। जब टीम ने ठेले हटाने की कोशिश की तो अचानक 200 से ज्यादा लोग इकट्ठा हो गए और निगमकर्मियों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक पार्षद प्रतिनिधि को भी डंडों से पीटा गया।

शंकराचार्य बोले-मोहन भागवत के शरीर में हिंदुओं का दिल मत ढूंढो

पुलिस का हस्तक्षेप और कानूनी कार्रवाई

घटना के बाद मेयर ने लखनऊ के कमिश्नर और डीएम से मामले की जानकारी दी और पुलिस बल भेजने का आग्रह किया। नगर निगम ने रविवार शाम को इंदिरा नगर थाने में इस घटना के संबंध में केस दर्ज कराया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • नेशनल न्यूज
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश पुलिस
  • नेशनल न्यूज हिंदी
  • लखनऊ
  • लखनऊ पुलिस
  • बांग्लादेशी मुसलमान
  • लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा