PAK बॉर्डर के पास जमीन खरीदकर राजस्थान के SDM ने सोलर कंपनियों को बेची
Siddhi Tamrakar | Dec 14, 2024, 17:33 IST
ind pak border
बाड़मेर जिले के रामसर एसडीएम अनिल जैन और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने भारत-पाक सीमा से सटी प्रतिबंधित जमीनों को बाहरी लोगों को बेचने का खेल खेला।
राजस्थान के बाड़मेर जिले के रामसर एसडीएम अनिल जैन और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि उन्होंने भारत-पाक सीमा से सटी प्रतिबंधित जमीनों को बाहरी लोगों को बेचने का खेल खेला। इस संदर्भ में, 10 महीने के रिकॉर्ड के अनुसार, हरसाणी उप पंजीयक के क्षेत्र में 7 सोलर कंपनियों ने 5 हजार 735.4 बीघा जमीन खरीदी, जिसमें से 2 हजार 350.49 बीघा जमीन का रजिस्ट्रेशन एसडीएम और उनके परिवार ने दो सोलर कंपनियों के नाम पर करवाया।
एसडीएम ने अपने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल करते हुए गडरा रोड एसडीएम का अतिरिक्त चार्ज लिया और इस क्षेत्र की जमीनों की खरीद-फरोख्त करवाई। सीलिंग एक्ट 1955 के तहत एक व्यक्ति अधिकतम 437 बीघा जमीन ही खरीद सकता है, लेकिन एसडीएम के परिवार ने 1500 बीघा से अधिक जमीन खरीदने का दावा किया। इसके अलावा, जमीन की रजिस्ट्री की गई, लेकिन स्टांप ड्यूटी में घोटाला करने के लिए नोटरी की गई रजिस्ट्री का इस्तेमाल किया गया।
रामसर, गडरा रोड, चौहटन जैसे क्षेत्रों में जमीन खरीदने या बेचने के लिए बाहरी व्यक्तियों को एसडीएम से अनुमति प्राप्त करनी आवश्यक है, जोकि अनिल जैन ने नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना अनुमति के जमीनों की बिक्री की। इसके अलावा, रात के समय रजिस्ट्री करवाने पर उप पंजीयक ने आपत्ति जताई, जिसके बाद बाड़मेर कलेक्टर को चिट्ठी लिखकर उनका चार्ज भी हटा दिया गया।
इस मामले में एसडीएम अनिल जैन ने एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए कहा कि यह उनका व्यक्तिगत कारोबार है और उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया। उनका कहना था कि उनके परिवार के लोग पिछले 40 वर्षों से यह कार्य कर रहे हैं और किसी भी कानून का उल्लंघन नहीं किया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले की जांच बाड़मेर कलेक्टर टीना डाबी का कहना है कि CMO के आदेश पर जांच चल रही है और एसडीएम रामसर के खिलाफ शिकायतें की गई हैं, जो फिलहाल जांच के दायरे में हैं।
जमीनों की खरीद-फरोख्त में सीलिंग एक्ट का उल्लंघन
किसानों से फर्जी वादों के तहत जमीन खरीदी
एसडीएम के परिवार ने जमीन किसानों से ओने-पौने दामों पर खरीदी, और कई मामलों में वाद सुलझाने या कोर्ट के फैसले का हवाला दिया। यह जमीनें बाद में सोलर कंपनियों को ज्यादा कीमत पर बेच दी गईं। इसके अलावा, कुछ जमीनें एसडीएम के परिवार के नाम पर पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए खरीदी गई और बाद में ऊंची कीमतों पर सोलर कंपनियों को बेच दी गई।
पुलिस और प्रशासन से मिली अनुमति का उल्लंघन
एसडीएम का बचाव
जांच की प्रक्रिया
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari