42 साल में पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री पहुंचा डोडा, PM की रैली से पहले ढेर किए गए 3 आतंकी

Sourabh Bhatnagar | Sept 14, 2024, 13:07 IST
Share
आतंकी
आतंकी

जम्‍मू-कश्‍मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच 2 जगहों पर मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने बारामूला में 3 आतंकियों को ढेर कर दिया है। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) आज जम्‍मू-कश्‍मीर में चुनावी रैली को संबोधित कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के प्रत्‍याशियों के लिए वोट की अपील कर रहे हैं। घाटी में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद यह प्रधानमंत्री मोदी का पहला दौरा है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि जम्‍मू-कश्‍मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच 2 जगहों पर मुठभेड़ हो रही है, यह तब हो रहा है जब पीएम मोदी जम्‍मू-कश्‍मीर में चुनावी रैली करने पहुंचे हैं। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने बारामूला में 3 आतंकियों को ढेर कर दिया है। आपको बता दें कि दोनों जगहों पर सेना और पुलिस जॉइंट ऑपरेशन चला रही है।

ये भी पढ़ें...जम्मू-कश्मीर के डोडा मुठभेड़ में कैप्टन शहीद, 4 आतंकी ढेर, दिल्ली में बड़ी बैठक

बारामूला में 3 आतंकी ढेर

इंटेलिजेंस इनपुट्स से आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद बारामूला के क्रेरी पट्टन इलाके में ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को ढेर कर दिया है जिनकी पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में 2 से 4 आतंकी अभी भी छिपे हैं। इनकी तलाश के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

किश्तवाड़ में शहीद हुए थे 2 जवान

इससे पहले शुक्रवार, 13 सितंबर को किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान 2 जवान शहीद हो गए थे। शहीद जवानों की पहचान नायब सूबेदार विपिन कुमार और सिपाही अरविंद सिंह के रूप में हुई है। आपको बता दें कि सुरक्षाबलों को इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी।

ये भी पढ़ें...जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सेना ने नाकाम की आतंकी घुसपैठ, एक आतंकी ढेर, कैमरे में 3 आतंकी शव ले जाते नजर आए

डोडा में 42 वर्षों बाद किसी प्रधानमंत्री की यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, (14 सितंबर) जम्मू-कश्मीर के डोडा में मेगा रैली को संबोधित कर रहे हैं। यह डोडा में 42 वर्षों बाद किसी प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। इस दौरान पीएम मोदी लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में BJP के उम्मीदवारों को समर्थन देने की अपील की। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर कुल 3 फेज में चुनाव होंगे। 8 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। आखिरी बार 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे।

Thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • Jammu and Kashmir News
  • Jammu and Kashmir
  • Action of Jammu and Kashmir police
  • Jammu and Kashmir Politics जम्मू-कश्मीर
  • बारामूला श्रीनगर हाईवे
  • डोडा आतंकी हमला
  • डोडा मुठभेड़
  • Jammu and Kashmir Elections
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच