ट्रैफिक सिग्नल का पालन करते दिखे राजस्थान के सीएम भजनलाल

Sandeep Kumar | Feb 22, 2024, 09:49 IST
Share
pic
रेड सिग्नल का पालन

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का काफिला ओटीएस सर्किल पर आम लोगों की तरह रेड सिग्नल पर रुका। सीएम को इस तरह रेड सिग्नल पर खड़ा देख लोग हैरान रह गए। इस दौरान कुछ लोग मुख्यमंत्री शर्मा की तस्वीरें भी लेते हुए नजर आए।

JAIPUR. राजस्थान की राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री ( Rajasthan CM ) का काफिला सिग्नल ( traffic signal ) पर रुका देख लोग हैरान रह गए। उन्हें यह भरोसा ही नहीं हुआ कि सीएम की गाड़ी भी रेड सिग्नल पर रुकी है। दरअसल, सीएम भजनलाल शर्मा ( Bhajanlal Sharma ) ने सड़क पर आम आदमी की तरह चलने का फैसला किया है। उनका काफिला अब रेड सिग्नल पर आम आदमी की तरह रुकेगा। सीएम शर्मा ने बुधवार सुबह इसे लेकर पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए थे, अब उनके निर्देशों का पालन शुरू हो गया है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि लोगों को सीएम के काफिले की वजह से परेशानी का सामना न करना पड़े। दरअसल कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीवीआइपी विजिट के दौरान जयपुर में लगने वाले जाम से शहरवासियों को राहत देने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने तय किया है कि उनके आने-जाने के दौरान अब शहर में ट्रेफिक नहीं रोका जाएगा। वे आम आदमी की तरह ही आएंगे-जाएंगे। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक यू. आर.साहू को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी तय किया है कि रास्ते में लालबत्ती है तो उनका काफिला रुकेगा।

ये खबर भी पढ़िए...झूठ और बेरोजगारी के मामा हैं शिवराज-जीतू पटवारी

VVIP के बढ़ते मूवमेंट को लेकर लिया निर्णय


जयपुर में कई बार ट्रेफिक जाम होने से गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही थी। हालांकि कुछ मौकों पर मुख्यमंत्री के काफिले ने एंबुलेंस को रास्ता भी दिया था। लेकिन जयपुर में पिछले कई दिनों से वीवीआइपी विजिट बढ़ गई थी, जिसके कारण जेएलएन मार्ग और टोंक रोड सहित अन्य मार्गों पर जाम कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। मुख्यमंत्री खुद भी अभी जेएलएन मार्ग स्थित ओटीएस में रह रहे हैं। उनका जितनी बार भी आना जाना होता है, उतनी ही बार जेएलएन मार्ग पर ट्रेफिक रोका जाता है। बार-बार लगने वाले जाम के चलते ही मुख्यमंत्री ने यह निर्णय किया है।

ये खबर भी पढ़िए...MP में भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ सरकार की सख्ती, रिटायरमेंट से पहले कर्मचारियों की होगी विभागीय जांच

सोशल मीडिया पर सीएम का वीडियो वायरल


काफिला रुका देख कुछ लोग मुख्यमंत्री भजनलाल की फोटो लेते और वीडियो बनाते भी नजर आए। लोग यही कहते नजर आए कि ऐसा तो पहले कभी नहीं देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री आम लोगों की तरह लाल बत्ती पर रुके हो। मुख्यमंत्री के इस निर्णय की सोशल मीडिया पर भी जमकर तारीफ की। वही उनकी फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए।

ये खबर भी पढ़िए...MP में 1 लाख नौकरी का 'वादा' अधूरा, धीमी हुई भर्ती की रफ्तार

ट्रैफिक लेकर सीएम ने की थी डीजीपी से बात


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीएम भजनलाल शर्मा ने राजस्थान पुलिस महानिदेशक यूआर साहू (DGP) से बीते बुधवार दोपहर फोन पर बात कर कहा था कि उनके काफिले की वजह से ट्रैफिक नहीं रोका जाए। उन्होंने कहा कि शहर में चलने के दौरान उनके काफिले की वजह से लोगों को परेशानी होती है। लंबे समय तक लोग जाम में भी फंस जाते हैं। कई बार एंबुलेंस के जाम में फंसने की खबर भी सामने आती है। ऐसे में प्लान बनाकर इस पर अमल किया जाए। डीजीपी यूआर साहू ने बताया कि सीएम के निर्देश को लेकर जयपुर पुलिस कमिश्नर को जानकारी दे दी गई है। मुख्यमंत्री के इस फैसले को लेकर जयपुर पुलिस कमिश्नर और इंटेलिजेंस एडीजी से चर्चा कर प्लान बनाया जाएगा। उनका प्रयास आम जनता को राहत देने का है ।

ये खबर भी पढ़िए...चुनाव के लिए बीजेपी की 24 को मीटिंग, किसान-सरकार के बीच टकराव जारी

Tags:
  • BHAJANLAL SHARMA
  • rajasthan cm
  • डीजीपी
  • वीवीआइपी
  • traffic signal
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा