पूजा खेडकर अब ट्रेनी IAS नहीं, एग्जाम में बैठने पर भी लगा बैन, UPSC का बड़ा एक्शन
Amresh Kushwaha | Jul 31, 2024, 17:00 IST
पूजा खेडकर अब ट्रेनी IAS नहीं
ट्रेनी IAS पूजा खेडकर को यूपीएससी ने नौकरी से हटा दिया है। फिलहाल वह प्रोबेशन पर थीं, लेकिन स्थायी नियुक्ति से पहले ही उन्हें बाहर कर दिया गया। साथ ही यूपीएससी परीक्षा देने पर भी बैन लगाया गया है।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर पर बड़ा एक्शन लिया है। आयोग ने उनकी अस्थायी उम्मीदवारी को रद्द कर दिया है। इसके अलावा खेडकर पर भविष्य में होने वाली किसी भी परीक्षा में शामिल होने पर रोक लगाई गई है। खेडकर के तमाम दस्तावेजों की जांच के आधार पर यूपीएससी ने खेडकर को सीएसई-2022 नियमों के उल्लंघन करने का दोषी पाया।
ये खबर भी पढ़िए...FIR के बाद कहां लापता हो गई IAS पूजा खेडकर
पूजा खेडकर को महाराष्ट्र में ट्रेनी आईएएस के तौर पर तैनात किया गया था। अपनी पहली ही पोस्टिंग में उन्हें अजीब-अजीब डिमांड रखना शुरू कर दिया था। इस पर विवाद बढ़ा तो उनका ट्रांसफर पुणे से वाशिम किया गया था। यही नहीं बाद में सामने आया कि उन्होंने ओबीसी के नॉन क्रीमी लेयर वाले आरक्षण को हासिल करने के लिए गलत दस्तावेज दिए थे।
ये खबर भी पढ़िए...आयुष्मान कार्ड का कांसेप्ट लाने वाली इस महिला अफसर को UPSC की कमान, जानें उनके बारे में रोचक फैक्ट्स
पूजा खेडकर ने आपने दस्तावेज में अपना, मां-पिता का नाम भी बदल डाला था। ऐसा इसलिए किया गया ताकि ओबीसी आरक्षण का लाभ मिले और यूपीएससी परीक्षा में बैठने का अतिरिक्त मौका मिल सके। इस मामले ने तूल पकड़ा तो यूपीएससी ने उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी। इसके अलावा उन्हें पहचान छिपाकर परीक्षा में बैठने का मौका पाने का दोषी पाया गया। नोटिस का जवाब देने के लिए पूजा खेडकर को 25 जुलाई तक का वक्त मिला था, लेकिन उन्होंने 4 अगस्त तक का समय मांग लिया था। उनका कहना था कि इस दौरान मैं जरूरी दस्तावेज जुटा लूंगी।
ये खबर भी पढ़िए...ट्रेनी IAS पूजा खेडकर ने हलफनामे में मानसिक रूप से अक्षम बताया, मेडिकल टेस्ट के लिए 6 बार किया इनकार
पूजा की अपील पर यूपीएससी ने उन्हें 30 जुलाई को दोपहर 3:30 बजे तक जवाब देने का वक्त दिया था। इस टाइम तक जवाब नहीं मिला तो फिर यूपीएससी ने उन्हें सेवा से बाहर करने का फैसला लिया। यही नहीं अब आगे वह किसी यूपीएससी परीक्षा में हिस्सा भी नहीं ले सकेंगी।
ये खबर भी पढ़िए...IAS पूजा खेडकर डिसएबिलिटी सर्टिफिकेट विवाद के बीच जानिए UPSC में दिव्यांगों को कितनी छूट, क्या हैं नियम
पूजा खेडकर मामले की जांच के लिए यूपीएससी ने पिछले 15 साल के डेटा की समीक्षा की। इसमें सामने आया कि खेडकर का इकलौता केस था जिसमें यह पता नहीं लगाया जा सका कि खेडकर ने कितनी बार यूपीएससी का एग्जाम दिया। क्योंकि उन्होंने हर बार न केवल अपना नाम बल्कि अपने माता-पिता का नाम भी बदल लिया था। अब भविष्य में ऐसा न हो सके, इसके लिए यूपीएससी एसओपी को और मजबूत करने की तैयारी कर रही है।
ये खबर भी पढ़िए...FIR के बाद कहां लापता हो गई IAS पूजा खेडकर
महाराष्ट्र में थी तैनात
ये खबर भी पढ़िए...आयुष्मान कार्ड का कांसेप्ट लाने वाली इस महिला अफसर को UPSC की कमान, जानें उनके बारे में रोचक फैक्ट्स
UPSC ने दर्ज कराई थी FIR
ये खबर भी पढ़िए...ट्रेनी IAS पूजा खेडकर ने हलफनामे में मानसिक रूप से अक्षम बताया, मेडिकल टेस्ट के लिए 6 बार किया इनकार
यूपीएससी परीक्षा देने पर लगा बैन
ये खबर भी पढ़िए...IAS पूजा खेडकर डिसएबिलिटी सर्टिफिकेट विवाद के बीच जानिए UPSC में दिव्यांगों को कितनी छूट, क्या हैं नियम
UPSC ने खंगाले 15 साल के रिकॉर्ड
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA