वोटर वेरिफिकेशन के खिलाफ बिहार बंद, चक्का जाम, ट्रेनें रोकीं, राहुल-तेजस्वी का मार्च शुरू

Amresh Kushwaha | Published:
Share
bihar-mahagathbandhan-chakka-jaam
bihar-mahagathbandhan-chakka-jaam

बिहार में महागठबंधन ने चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के खिलाफ चक्का जाम का कर दिया है। इसमें प्रमुख राजनीतिक दलों का समर्थन है।

बिहार चुनाव से पहले चल रहे वोटर वेरिफिकेशन प्रक्रिया के खिलाफ विपक्ष ने बुधवार को बिहार बंद का आह्वान किया है। इस बंद में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल है। वहीं राहुल-तेजस्वी का मार्च विधान सभा के बाहर रोगा गया है और नारेबाजी व प्रदर्शन जारी है।

भोजपुर में पूर्व राजद विधायक भाई दिनेश और उनके समर्थकों ने श्रमजीवी एक्सप्रेस और विभूति एक्सप्रेस को रोककर नारेबाजी की। बेगूसराय में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने NH-31 को जाम कर दिया और सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

जहानाबाद में भी महागठबंधन के नेताओं ने मेमू पैसेंजर ट्रेन को रोका और विरोध किया।

कुछ देर बाद पुलिस ने सभी को ट्रैक से हटा दिया। पटना के मनेर में NH-30 को जाम किया गया और यहां प्रदर्शनकारी आगजनी कर रहे थे। माले के नेतृत्व में आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर भी जाम लगा दिया गया, जिससे सैकड़ों गाड़ियां फंसी हुई हैं।

642cc96d-811
642cc96d-811


वोटर लिस्ट में कोई गैर भारतीय नहीं

चुनाव आयोग के जरिए मतदाता सूची की स्क्रीनिंग को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। चुनाव आयोग (ECI) ने साफ किया है कि यह कवायद केवल बिहार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे देश में लागू की जाएगी। इसके तहत घर-घर जाकर मतदाताओं की पहचान की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी गैर भारतीय नागरिक वोटर लिस्ट में न हो। आयोग का यह कदम मतदाता सूची में सुधार लाने और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से है, लेकिन बिहार में इस पर काफी विवाद खड़ा हो गया है।

महागठबंधन का चक्का जाम अभियान

बिहार में चुनाव आयोग की ओर से चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के खिलाफ आज महागठबंधन ने राज्यव्यापी चक्का जाम कर दिया है। यह अभियान चुनाव आयोग के जरिए वोटर लिस्ट में सुधार और वैध पहचान सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है।

हालांकि, महागठबंधन के नेताओं का कहना है कि यह अभियान राज्य की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है। इसके जरिए उन गरीब और ग्रामीण वोटरों को लक्षित किया जा रहा है जो विभिन्न कारणों से अपने वोट दर्ज नहीं करा पाते हैं।

a8ffcd3a-6d8
a8ffcd3a-6d8


कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मिला समर्थन

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन इस चक्का जाम आंदोलन को आगे बढ़ा रहा है। राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा कि चुनाव आयोग का यह अभियान बिना उचित विचार के लागू किया जा रहा है। इससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के नाम पर अनावश्यक रूप से एक व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। इससे चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता के बजाय भ्रम पैदा हो रहा है।

7d72b1fe-7fc
7d72b1fe-7fc


बिहार के विभिन्न शहरों में हालात

चक्का जाम के कारण बिहार के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात बाधित हो गया है। गांधी सेतु, जो पटना से हाजीपुर और अन्य महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ता है, पर आरजेडी कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया है। इस पुल पर जाम होने के कारण पटना से इन शहरों में जाने वाले यात्री परेशान हो रहे हैं।

मनेर में विरोध प्रदर्शन:

पटनासिटी के मनेर क्षेत्र में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग 30 को अवरुद्ध कर दिया है। यहां विरोध कर रहे लोग न केवल सड़कों को जाम कर रहे हैं, बल्कि आगजनी भी कर रहे हैं और चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

LIVE: वोटर वेरिफिकेशन पर बिहार में INDIA ब्लॉक का 'चक्का जाम',  तेजस्वी-राहुल, पप्पू यादव और लेफ्ट भी शामिल - INDIA Bloc chakka jam in Bihar  on voter verification Rahul gandhi ...
LIVE: वोटर वेरिफिकेशन पर बिहार में INDIA ब्लॉक का 'चक्का जाम', तेजस्वी-राहुल, पप्पू यादव और लेफ्ट भी शामिल - INDIA Bloc chakka jam in Bihar on voter verification Rahul gandhi ...


रेल यातायात पर असर:

वहीं, जहानाबाद जिले के कोर्ट स्टेशन पर भी प्रदर्शनकारियों ने पटना-गया रेल मार्ग को रोक दिया है। इस कारण ट्रेन यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Bihar | Election Commission | Voter List भारत बंद | rjd बिहार महागठबंधन

Tags:
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस
  • rjd
  • Election Commission
  • चुनाव आयोग
  • Voter List
  • Bihar
  • बिहार महागठबंधन
  • तेजस्वी यादव
  • महागठबंधन
  • बिहार
  • मतदाता सूची
  • भारत बंद
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर