वीरता पुरस्कार विजेताओं को तोहफा, ट्रेन के AC कोच में लाइफटाइम फ्री में कर सकेंगे सफर

Aman Vaishnav | Mar 26, 2026, 14:59 IST
Share
birth-certificate-new-system-mp
birth-certificate-new-system-mp

केंद्र सरकार ने जांबाज सैनिकों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब सेना, नौसेना और वायु सेना के मेडल विजेता फ्री में रेल सफर कर सकेंगे। ये सैनिक अपने साथ एक साथी को भी ले जा सकेंगे।

रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, यह रियायत उन बहादुर जवानों को दी जाएगी, जो थल सेना, नौसेना और वायु सेना (भारतीय वायु सेना) में गैलेंट्री के लिए सेना मेडल, नौसेना मेडल और वायु सेना मेडल से सम्मानित किए गए हैं।

इन वीरों को अब रेलवे के प्रथम एसी, सेकेंड एसी और एसी चेयर कार में जीवनभर मुफ्त यात्रा करने का मौका मिलेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डिफेंस मिनिस्ट्री ने बताया कि सेना, नौ सेना और वायु सेना मेडल पाने वाले सैनिक अब यात्रा के दौरान अपने साथ एक साथी को भी ले जा सकेंगे।

और किसे मिलेगी ये सुविधा?

इस सुविधा के तहत यदि किसी अवार्ड पाने वाले सैनिक का निधन हो जाता है तो उनके पति या पत्नी को यह सुविधा तब तक मिलेगी, जब तक वो दोबारा शादी नहीं कर लेते।

इसके अलावा यदि किसी सैनिक को मरणोपरांत सम्मान मिलता है। वह शादीशुदा नहीं था तो उसके माता-पिता को यह सुविधा जीवनभर मिलेगी।

अभी इन्हें मिलती है ये सुविधा

फिलहाल ये सुविधा वीरता पुरस्कार जैसे परम वीर चक्र, अशोक चक्र, महा वीर चक्र, कीर्ति चक्र, वीर चक्र और शौर्य चक्र पाने वाले सैनिकों को मिलती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों के प्रयासों के बाद सेना मेडल (गैलेंट्री), नौ सेना मेडल (गैलेंट्री) और वायु सेना मेडल (गैलेंट्री) अब जीवनभर मुफ्त यात्रा के लाभ में शामिल कर दिए गए हैं।

वीरता पुरुष्कार क्या होते हैं?

वीरता पुरस्कार उन सैनिकों को दिए जाते हैं जिन्होंने मुश्किल हालात में या युद्ध के दौरान असाधारण साहस दिखाया हो। भारत में ये पुरस्कार प्रमुख रूप से छह होते हैं। परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र, अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र।

परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र युद्ध के दौरान सैनिकों द्वारा दिखाई गई बहादुरी के लिए दिए जाते हैं।

अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र शांति काल में या उग्रवाद विरोधी अभियानों में वीरता दिखाने वाले सैनिकों को दिए जाते हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

SEHORE : नौ सेना की नई विंग के हर जवान के कंधों पर दिखेगा सीहोर का हुनर

ग्वालियर में 36 पुलिस जवान ट्रेनिंग से बाहर, AI से खाने में कीड़े की बनाई थी तस्वीर

देश दुनिया न्यूज: नॉन-साइंस स्टूडेंट्स भी कर सकेंगे वायु सेना में नौकरी, लॉन्च हुई नई अग्निपथ योजना

रतलाम में MD ड्रग्स का बड़ा खुलासा : सस्पेंड SI की वर्दी और फर्जी आर्मी ID बरामद, SIT जांच में जुटी पुलिस

Tags:
  • नौसेना
  • भारतीय वायु सेना
  • वीरता पुरस्कार
  • थल सेना
  • देश दुनिया न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच