जेन-जी को साधेगी बीजेपी: युवा वोटर्स से सीधे संवाद की बड़ी तैयारी, बनी नई टीम

Manya Jain | Aug 22, 2026, 16:11 IST
Share
bjp gen z team nitin navin first meeting
bjp gen z team nitin navin first meeting

बीजेपी ने युवा वोटर्स यानी जेन-जी से जुड़ने के लिए खास टीम बनाई है। नितिन नवीन की अध्यक्षता में 65 सदस्यीय टीम की पहली बैठक हुई। नए पदाधिकारी आज पीएम मोदी से मिल सकते हैं।

बीजेपी अब युवा वोटर्स यानी जेन-जी की सोच और जरूरतों को समझने के लिए सीधे उनसे संवाद करेगी। इसके लिए पार्टी ने एक खास टीम बनाई है, जिसमें भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े, हर्ष सांघवी और ओपी चौधरी जैसे नेता शामिल हैं।

दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में शनिवार को इस 65 सदस्यीय नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक हुई, जिसमें आगामी चुनावों की तैयारी और युवाओं तक पहुंचने की रणनीति पर चर्चा हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी आज शाम इस नई टीम से मुलाकात कर सकते हैं।

जेन-जी से करेगी संवाद

बीजेपी अब जेन-जी यानी युवा वोटर्स की सोच, जरूरतों और उनकी समस्याओं को समझने के लिए सीधे उनसे संवाद करेगी। पार्टी ने इसके लिए एक खास टीम बनाई है। इसमें भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े, गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी और छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी समेत कई नेता शामिल हैं।

दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में शनिवार को नितिन की अध्यक्षता में पार्टी की नई 65 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी, बूथ और जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी इस नई टीम से आज शाम भाजपा मुख्यालय में बात कर सकते हैं। नवीन ने अपनी नई टीम की घोषणा 17 अगस्त को की थी।

जेन-जी के लिए चलेगा खास अभियान

नई टीम युवाओं के बीच जेन जेड आउटरीच प्रोग्राम चलाएगी। इस अभियान का नाम युवा संवाद रखा गया है, जिसके तहत 14 से 25 साल की उम्र के युवाओं को टारगेट किया जाएगा। टीम के सदस्य अगले महीने से युवाओं के बीच पहुंचकर उनसे सीधा संवाद करेंगे।

वंदे मातरम को लेकर पास हुआ प्रस्ताव

बैठक में बीजेपी ने कांग्रेस वर्किंग कमिटी के उस फैसले की आलोचना करते हुए एक प्रस्ताव पास किया, जिसमें कांग्रेस के कार्यक्रमों में वंदे मातरम को सिर्फ शुरुआती दो छंदों तक गाने का निर्णय लिया गया था।

बीजेपी ने कहा कि छह छंदों वाला पूरा राष्ट्रगीत भारत की राष्ट्रीय चेतना और आजादी की लड़ाई की विरासत का प्रतीक है। पार्टी ने इसके सम्मान की रक्षा करने और इसे सांप्रदायिक दबाव, राजनीतिक तुष्टीकरण या वोट-बैंक की राजनीति का शिकार बनाने की कोशिशों का विरोध करने का संकल्प लिया।

बैठक में वंदे मातरम को लेकर एक और प्रस्ताव पास किया गया, जिसके तहत इसके इतिहास और गौरवशाली विरासत को देश के हर कोने तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

Modi@25 कैंपेन पर भी हुई चर्चा

बैठक में बीजेपी के देशव्यापी Modi@25 कैंपेन पर भी बातचीत हुई। यह कार्यक्रम पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा है।

17 अगस्त को हुआ था नई टीम का ऐलान

नितिन नवीन ने बीजेपी अध्यक्ष बनने के 209 दिन बाद 17 अगस्त को 65 सदस्यीय नई टीम का ऐलान किया था। इसमें 51 नए चेहरे शामिल हैं। टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं।

नई टीम में अगले साल चुनाव वाले चार राज्यों के 18 नेताओं को भी जगह दी गई है। इनमें उत्तर प्रदेश से 8, उत्तराखंड से 4, गुजरात से 4 और पंजाब से 2 नेता शामिल हैं।

पुराने और अनुभवी नेताओं की भी वापसी

टीम में स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी हुई है। वहीं वसुंधरा राजे, बैजयंत पांडा और तीरथ सिंह रावत जैसे अनुभवी नेताओं को भी अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।

पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और बीएल संतोष को संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी पर बरकरार रखा गया है। वहीं अमित मालवीय की जगह दीपक म्हास्के को बीजेपी आईटी सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें...

हाईकोर्ट के वकीलों-कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, रक्षाबंधन पर मिली 5 दिनों की छुट्टी

ईंधन संकट से निपटने की बड़ी तैयारी: बीना में बनेगा देश का सबसे बड़ा तेल भंडार

अक्टूबर से बदलेंगे बिजली के नियम, उपभोक्ताओं की बढ़ेगी चिंता

हर तीसरा GenZ कर्ज में, 22 साल की उम्र में शुरू हो रहा लोन

Tags:
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • स्मृति ईरानी
  • दिल्ली
  • नितिन नवीन
  • वंदे मातरम
  • जेन-जी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब