बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल, दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी को बताया शूर्पनखा

thesootr Desk | Mar 02, 2025, 14:51 IST
Share
bjp mla aatishi
bjp mla aatishi

दिल्ली के महरौली से विधायक गजेंद्र यादव ने AAP विधायक आतिशी की शूर्पनखा से तुलना की है। वहीं केजरीवाल पर भी बीजेपी एमएलए ने टिप्पणी की है। इसके पहले रमेश बिधूड़ी भी इस तरह का बयान दे चुके हैं।

दिल्ली में महरौली से बीजेपी विधायक गजेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक आतिशी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने आतिशी की तुलना शूर्पनखा से की है। यह पहली बार नहीं है जब किसी बीजेपी नेता ने आतिशी पर ऐसे बयान दिए हैं। इससे पहले दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने भी आतिशी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था।

केजरीवाल को कहा रावण

गजेंद्र यादव ने कहा, जैसे रामायण में रावण का अंत हुआ और शूर्पनखा बच गई, वैसे ही दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का करियर खत्म हो गया, और आतिशी जीत गईं। यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और विवादों में आ गया।

AAP विधायक हर काम में करते हैं विरोध

इसके अलावा, गजेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों को रुदाली भी कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP के विधायकों को सिर्फ रोने और विरोध करने के लिए चुना गया है। उनका कहना था कि जब भी बीजेपी सकारात्मक बदलाव लागू करने की कोशिश करती है, तो AAP विधायक विरोध करते हैं।

हार की बौखलाहट से भी दिया था बयान

दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से आतिशी ने बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी को हराया था। इसी बौखलाहट में बिधूड़ी ने उनको लेकर विवादित बयान दिए थे। उन्होंने कहा था कि आतिशी दिल्ली की सड़कों पर हिरनी जैसी घूम रही हैं।

एक और बयान में बिधूड़ी ने आतिशी को लेकर कहा था कि उन्होंने अपना बाप बदल लिया है। उनका कहना था कि आतिशी ने अपना नाम बदलकर मार्लेना से सिंह कर लिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि आतिशी और AAP का चरित्र भ्रष्ट कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के कारण सामने आता है। गजेंद्र यादव के इस बयान ने फिर से दिल्ली में राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है। AAP और बीजेपी के बीच लगातार बयानबाजी जारी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • नई दिल्ली न्यूज
  • Arvind Kejariwal
  • Delhi
  • AAP leader Atishi Marlena
  • AAP Aadmi Party
  • आतिशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा