करीब आने के लिए महिला मंत्री ने किया मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू पर काला जादू

Dolly patil | Jun 27, 2024, 10:35 IST
Share
े्ु्ि ेुूि
े्ु्ि ेुूि

मालदीव में एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला है। दरअसल राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर कथित तौर पर काला जादू किया जा रहा था, जिसके कारण देश की सरकार के एक मंत्री को गिरफ्तार किया गया है।

मालदीव की महिला मंत्री फातिमा शमनाज अली सलीम को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है। इन पर आरोप है कि ये राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के करीब आने के लिए जादू-टोना कर रही थीं।उन्हें 7 दिनों की हिरासत में भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक फातिमा शमनाज के साथ दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

आपको बता दें कि शमनाज अली पर्यावरण मंत्रालय में राज्यमंत्री हैं। मालदीव के एक समाचार पत्र ने बताया गया है कि मंत्री शमनाज अली सलीम की हिरासत अवधि को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बढ़ा दी है।

शमनाज के घर में छापेमारी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फातिमा शमनाज राष्ट्रपति कार्यालय के मंत्री एडम रमीज की पूर्व पत्नी हैं।

इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने फातिमा शमनाज के घर में छापेमारी भी की थी।

जिसके बाद पुलिस ने शमनाम के घर से कुछ सामान जब्त किया है। शमनाज अली इसके पहले राष्ट्रपति भवन मुलीएज में कार्यरत थी। लेकिन हाल ही में उन्हें पर्यावरण राज्य मंत्री बना दिया गया था।

हालांकि मालदीव की स्थानीय मीडिया में यह भी दावा किया जा रहा है कि मुइज्जू सरकार ने शमनाज के पूर्व पति को निलंबित कर दिया है।

जादू-टोने में शामिल हैं मंत्री के पूर्व पति?

जानकारी के मुताबिक मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के बहुत करीब रहकर काम करने वाले एडम रमीज को पिछले कई महीनों से नहीं देखा गया है।

वहीं गिरफ्तार मंत्री शमनाज के तीन बच्चे हैं। इसमें से एक बच्चा एक साल से भी कम उम्र का है। फातिमा शमनाज और एडम रमीज का हाल ही में तलाक हुआ था।

हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि जादू-टोने की प्रक्रिया में एडम रमीज शामिल हैं या नहीं।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

dolly patil
dolly patil


Tags:
  • मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा