इंडिगो फ्लाइट में मिली बम होने की धमकी, मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग

Amresh Kushwaha | Jun 01, 2024, 13:15 IST
Share
Indigo flight
Indigo flight

इंडिगो की एक फ्लाइट में बम की धमकी मिली। धमकी मिलने पर मुंबई में इमजरेंसी लैंडिग कराई गई। इंडियो ने बताया कि सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया है और प्लेन की जांच की जा रही है।

चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट ( Indigo flight)में बम की धमकी मिली। धमकी मिलनें के बाद फ्लाइट कि मुंबई में इमजरेंसी लैंडिग कराई गई। जानकारी के मुताबिक विमान में 172 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इंडियो ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया है और प्लेन की जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...हमीदिया नर्सिंग कॉलेज प्रबंधन पर धांधली का आरोप, नियमों के खिलाफ 16 को बनाया प्रोफेसर

इंडिगो को मिली थी फ्लाइट में बम होने की धमकी

इंडिगो ने शनिवार ( 1 जून ) को एक बयान जारी कर बताया कि चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 में बम होने की धमकी मिली थी। मुंबई में उतरने पर चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन किया और सुरक्षा एजेंसी के दिशानिर्देशों के अनुसार विमान को आइसोलेशन में ले जाया गया। सभी यात्री सुरक्षित रूप से विमान से उतर गए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का इंडिगो फ्लाइट पर असर, पायलट ने कहा- असुविधा के लिए खेद है..

एक हफ्ते में मिली दूसरी धमकी

इंडिगो ने बताया कि विमान की अभी जांच चल रही है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को वापस टर्मिनल एरिया में ले जाया जाएगा। यह एक हफ्ते में इंडिगो की फ्लाइट को मिली बम की दूसरी धमकी है। इससे पहले 28 मई को दिल्ली से वाराणसी की फ्लाइट को भी बम की धमकी मिली थी।

ये खबर भी पढ़िए...Free Baggage Limit : एयर इंडिया ने फ्री बैगेज लिमिट में किया बड़ा बदलाव

टॉयलेट में मिला था बम नोट

दिल्ली फायर सर्विस ने मंगलवार को बताया कि इंडिगो की फ्लाइट सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली से वाराणसी जा रही थी। इस बीच फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी। हमारी क्विक रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची। सभी यात्रियों को प्लेन के इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया। इस बीच कुछ यात्री पेनिक होकर विमान से नीचे कूदने लगे। फ्लाइट का निरीक्षण करने के लिए उसे एयरपोर्ट के एक खाली हिस्से में ले जाया गया। मौके पर मौजूद एक विमान सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक उड़ान भरने से पहले दिल्ली वाराणसी इंडिगो फ्लाइट के क्रू को प्लेन के टॉयलेट में एक नोट मिला जिस पर 'बम' लिखा हुआ था।

ये खबर भी पढ़िए...फ्री में NETFLIX चाहिए तो ये वाली सिम लगाइए, कंपनी लेकर आई 2 दमदार प्लान

Thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

Tags:
  • Indigo flight
  • इंडिगो की फ्लाइट
  • फ्लाइट में बम
  • इमजरेंसी लैंडिग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती