Budget 2025: NEET स्टूडेंट के लिए 10 हजार नई सीटें, IIT-IISc में बंपर फेलोशिप

Siddhi Tamrakar | Feb 01, 2025, 12:50 IST
Share
Budget 2025: jobs and education
Budget 2025: jobs and education

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में युवाओं की नौकरी और शिक्षा से जुड़ी कई अहम घोषणाएं की हैं। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में...

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में युवाओं की नौकरी और शिक्षा से जुड़ी कई अहम घोषणाएं की हैं। गिग वर्कर्स के लिए आईकार्ड, स्किलिंग प्रोग्राम्स, शिक्षा क्षेत्र में सीटों की बढ़ोतरी और नई योजनाओं का ऐलान किया गया है।

गिग वर्कर्स को पहचान और सुविधाएं

  • ओला, स्विगी जैसी कंपनियों में काम करने वाले गिग वर्कर्स के लिएआईकार्ड बनाए जाएंगेऔरe-Shram पोर्टल पर रजिस्ट्रेशनहोगा।
  • जन आरोग्य योजनाका लाभ भी गिग वर्कर्स को मिलेगा।

शिक्षा क्षेत्र में बड़े सुधार

  • IIT और IISc में 10 हजार नई फेलोशिप दी जाएंगी।
  • मेडिकल कॉलेजों में 10 हजार सीटें बढ़ेंगी, अगले 5 साल में 75 हजार सीटों का विस्तार होगा।
  • 50 हजार अटल टिंकरिंग लैब्स बनाई जाएंगी, जहां छात्रों को स्किलिंग कोर्स करने का मौका मिलेगा।
  • भारतीय भाषा पुस्तक योजना के तहत डिजिटल किताबें स्कूल और उच्च शिक्षा के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी।
  • नेशनल सेंटर फॉर स्किलिंग के तहत 5 नए सेंटर स्थापित होंगे।
  • 23 IITs में 65 हजार नई सीटें जोड़ी जाएंगी, IIT पटना के हॉस्टल और इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार होगा।
  • 3 नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन AI फॉर एजुकेशन, 5 हजार करोड़ के बजट से स्थापित किए जाएंगे।
  • बिहार में नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर फूड टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप और मैनेजमेंट खोला जाएगा।

2024 की 5 योजनाओं का अपडेट

1. स्किलिंग और इंटर्नशिप प्रोग्राम

  • 500 टॉप कंपनियों में हर साल 20 लाख युवाओं को इंटर्नशिपका मौका मिलेगा।
  • हर महीने 5 हजाररुपए स्टाइपेंड मिलेगा।
  • 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को स्किलिंग दी जाएगी।
  • स्टेटस:स्कीम फिलहाल होल्ड पर है।

2. मैन्युफैक्चरिंग में नौकरी को बढ़ावा

  • पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को इंसेंटिव दिया जाएगा।
  • EPFO में 4 साल के डाटा के आधार पर इंसेंटिव तय होगा।
  • 30 लाख युवाओं को इसका लाभ मिलेगा।
  • स्टेटस:अभी लागू नहीं हुआ।

3. पहली सैलरी पर बोनस

  • EPFO में पहली बार रजिस्टर होने वाले युवाओं को 15 हजार रुपए का बोनस मिलेगा।
  • यह बोनस तीन किस्तों में बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होगा।
  • 1 लाख रुपए से कम सैलरी वालों को ही इस योजना का फायदा मिलेगा।
  • स्टेटस:अभी तक पहली किस्त ट्रांसफर नहीं हुई।

4. एम्प्लॉयर्स को EPF रीइंबर्समेंट

  • नए कर्मचारियों को EPFO से जोड़ने पर कंपनियों को रीइंबर्समेंट दिया जाएगा।
  • 1 लाख रुपए से कम सैलरी वाले कर्मचारियों को EPFO से जोड़ने पर यह लाभ मिलेगा।
  • 2 साल तक हर महीने 3 हजार रुपए का इंसेंटिव मिलेगा।
  • स्टेटस:अभी तक कोई भुगतान नहीं हुआ।

5. उच्च शिक्षा के लिए लोन स्कीम

  • 10 लाख रुपए तक के एजुकेशन लोन में सरकार मदद करेगी।
  • 7.5 लाख तक के लोन पर 75% क्रेडिट गारंटी सरकार देगी।
  • 10 लाख तक के लोन पर सालाना 3% ब्याज सरकार वहन करेगी।
  • स्टेटस:योजना फरवरी 2025 से शुरू होगी।

देश में बेरोजगारी दर स्थिर

  • साल 2024 में भारत की बेरोजगारी दर 3.2% रही।
  • हर 1 हजार में से 32 लोग बेरोजगार हैं।
  • 2023 में भी बेरोजगारी दर 3.2% थी, 2022 में यह 4.1% थी।

युवाओं के लिए बजट 2025 कितना फायदेमंद?

इस बजट में स्किलिंग, शिक्षा और नौकरी के अवसरों को बढ़ाने पर जोर दिया गया है। हालांकि, कुछ पुरानी योजनाओं की स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है। अगर इन योजनाओं को तेजी से लागू किया जाए तो आने वाले समय में युवाओं को इसका बड़ा फायदा मिल सकता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • Education news
  • Jobs
  • latest news
  • शिक्षा
  • nirmala sitaraman
  • बजट 2025
  • budget 2025
  • केंद्रीय बजट 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती