Paytm नहीं... दूसरे प्लेटफॉर्म्स का कारोबारी करें इस्तेमाल, जानें RBI के एक्शन के बाद किसने दी यह सलाह?

BP Shrivastava | Feb 05, 2024, 11:14 IST
Share
Paytm नहीं... दूसरे प्लेटफॉर्म्स का कारोबारी करें इस्तेमाल, जानें RBI के एक्शन के बाद किसने दी यह सलाह?
Paytm नहीं... दूसरे प्लेटफॉर्म्स का कारोबारी करें इस्तेमाल, जानें RBI के एक्शन के बाद किसने दी यह सलाह?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बड़े एक्शन के बाद से ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म पेटीएम (RBI Action On Paytm) का हाल बेहाल है। वहीं कैट (CAIT) ने उसकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

NEW DELHI. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बड़े एक्शन के बाद से ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म पेटीएम (RBI Action On Paytm) का हाल बेहाल है। वहीं कैट (CAIT) की सलाह ने Paytm की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। शेयरों में जहां लगातार लोअर सर्किट लग रहा है, तो अब व्यापारियों के संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने कारोबारियों को सलाह देते हुए कहा है कि अपने बिजनेस से जुड़े लेन-देन के लिए Paytm का नहीं, बल्कि अन्य मौजूद प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करें।

कैट महासचिव ने व्यापारियों को दी सलाह

Paytm वॉलेट और इसकी बैंकिंग सर्विस पर RBI के बैन के बाद CAIT की ओर से यह सलाह दी गई है। एक एजेंसी के मुताबिक, संगठन की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया है कि रिजर्व बैंक द्वारा हाल में पेटीएम पर लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर देश में व्यापारियों को अपने पैसे की सुरक्षा के लिए अन्य प्लेटफॉर्म्स पर शिफ्ट करना चाहिए। कैट के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन खंडेलवाल का कहना है कि बड़ी तादाद में छोटे-बड़े व्यापारी, विक्रेता, हॉकर समेत अन्य पेटीएम के जरिए पैसों का लेन-देन कर रहे हैं और हाल ही में RBI की ओर से की गई कार्रवाई से इन्हें फाइनेंशियल दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में पेटीएम के बजाय किसी और प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट होना उचित रहेगा।

RBI के बैन के बाद शेयरों में गिरावट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से लगाए गए बैन के बाद से ही पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन के शेयरों (One97 Communication Share) का बुरा हाल है और इसमें लगाातर लोअर सर्किट लग रहा है। बीते सप्ताह गुरुवार से जारी गिरावट इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भी जारी रही और Paytm Share बाजार खुलने के साथ ही 10 फीसदी टूटकर 438.50 रुपए के स्तर पर आ गया। शेयरों में लगाातर जारी गिरावट के चलते कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन (Paytm MCap) भी घटकर अब 27850 करोड़ रुपए रह गया है।

Paytm भी यूजर्स को दे रहा भरोसा

एक ओर जहां RBI के एक्शन के बाद से पेटीएम पर मुसीबतों का पहाड़ टूट रहा है, तो इस बीच कंपनी मैंनजमेंट की ओर से अपने यूजर्स को लगातार भरोसा दिलाया जा रहा है। इस बीच बीते दिनों Paytm CEO विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) ने एक्स प्लेटफॉर्म के जरिए यूजर्स को भरोसा दिलाया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ' हर Paytmer को कहना चाहता हूं कि आपका पसंदीदा ऐप काम कर रहा है, 29 फरवरी के बाद भी हमेशा की तरह काम करता रहेगा।' इस दौरान पेटीएम फाउंडर की ईडी (ED) द्वारा जांच की खबरें भी सामने आईं, जिस पर कंपनी की ओर से बयान जारी कर इस तरह की खबरों को सिरे से खारिज किया गया है।

Tags:
  • business news
  • बिजनेस न्यूज
  • Reserve Bank of India
  • Confederation of All India Traders
  • कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स
  • भारतीय रिजर्व बैंक
  • paytm
  • पेटीएम
  • CAIT said do not use Paytm
  • CAIT ने कहा पेटीएम का इस्तेमाल ना करें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें

By Aman Vaishnav, CHAKRESH

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल

By

उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल