विदेश मंत्री ने गीता पर हाथ रखकर कहा- मैं सुरक्षित दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हूं...

Reena Sharma Vijayvargiya | May 14, 2025, 15:52 IST
Share
The sootr
The sootr

कनाडा की राजनीति में एक ऐतिहासिक क्षण उस समय दर्ज हुआ जब भारतीय मूल की नेता अनीता आनंद ने पवित्र हिंदू ग्रंथ गीता पर हाथ रखकर विदेश मंत्री के पद की शपथ भगवद् गीता पर हाथ रखकर ली।

कनाडा की राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया गया है। दरअसल,भारतीय मूल की नेता अनीता आनंद ने पवित्र भगवद गीता पर हाथ रखकर विदेश मंत्री के पद की शपथ ली। यह क्षण न केवल भारतीय प्रवासियों के लिए गर्व का विषय था, बल्कि कनाडा की विविधता और समावेशिता का प्रतीक भी बन गया।

शपथ ग्रहण के दौरान अनीता आनंद के वक्तव्य :- "मैं कनाडा की विदेश मंत्री बनने को लेकर सम्मानित महसूस कर रही हूं और प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ मिलकर एक बेहतर और सुरक्षित दुनिया के निर्माण की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

कनाडा में पहली बार गीता को आधार बनाया

कनाडा में पहली बार किसी मंत्री ने शपथ ग्रहण के समय गीता को आधार बनाया, जिससे यह क्षण भारतीय संस्कृति और मूल्यों की वैश्विक स्वीकृति का प्रतीक बन गया है। अनीता आनंद पहले भी रक्षा मंत्री जैसे अहम पद पर रह चुकी हैं और उनकी नेतृत्व क्षमता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

खबर यह भी : 🔴Live | America से भारतीयों की वापसी मुद्दे पर राज्यसभा में विदेश मंत्री Dr S Jaishankar दे रहे जवाब

उनकी यह उपलब्धि कनाडा में बसे भारतीय समुदाय के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि सांस्कृतिक विरासत को साथ लेकर भी वैश्विक नेतृत्व संभव है।

प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का कैबिनेट विस्तार

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने हाल ही में अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया, जिसमें मेलोनी जोली की जगह अनीता आनंद को विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई। जोली को अब उद्योग मंत्री का पद सौंपा गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह नया मंत्रिमंडल कनाडा की जरूरतों के अनुसार परिवर्तन और जनकल्याण के लिए काम करेगा।

खबर यह भी : आम चुनाव: इंदौर के अमरजीत सिंह गिल ने कनाडा की हेल्थ मिनिस्टर कमल खेड़ा को हराया

भारत से अनीता का गहरा रिश्ता

  • अनीता आनंद का जन्म 1967 में नोवा स्कोटिया (Nova Scotia) में हुआ था।
  • उनके पिता तमिलनाडु और मां पंजाब से हैं। दोनों डॉक्टर थे और कनाडा में आकर बसे थे।
  • अनीता टोरंटो विश्वविद्यालय में लॉ की प्रोफेसर रह चुकी हैं।
  • 2019 में पहली बार ओकविल से सांसद चुनी गईं।
  • 2021 से 2023 तक रक्षा मंत्री (Defence Minister) रहीं और 2023 से 2024 तक ट्रेजरी बोर्ड की अध्यक्ष रहीं।
खबर यह भी : भारत विरोधी कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने दिया इस्तीफा

अनीता आनंद के राजनीतिक सफर की प्रमुख झलकियां

वर्ष पद
2019 - सांसद (ओकविल)
2021-23 - रक्षा मंत्री
2023-24 - ट्रेजरी बोर्ड प्रमुख
2025 - विदेश मंत्री

भारतीय त्योहारों और मूल्यों से जुड़ीं रहीं अनीता

अनीता आनंद ने प्रवासी भारतीय दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे अवसरों पर भारत के प्रति अपना सम्मान जताया। रक्षा मंत्री के रूप में भारत-कनाडा रक्षा सहयोग को भी उन्होंने मजबूत किया। उनकी यह नई भूमिका भारत-कनाडा संबंधों को और प्रगाढ़ कर सकती है।

खबर यह भी : भारत विरोधी कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने दिया इस्तीफा

लिबरल पार्टी की जीत और सरकार गठन

हाल ही में हुए चुनाव में लिबरल पार्टी ने 343 में से 169 सीटें जीतीं। हालांकि पूर्ण बहुमत (172 सीट) से तीन सीटें कम रहीं, लेकिन मार्क कार्नी ने अल्पमत में सरकार बनाई। यह लिबरल पार्टी की चौथी सरकार है।

Tags:
  • राजनीति
  • कनाडा
  • कैबिनेट
  • गीता
  • विदेश मंत्री
  • भारतीय मूल
  • नेता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच