human trafficking gang caught : जितने कम दिन का बच्चा, उसकी उतनी ही ज्यादा कीमत

Marut raj | Apr 06, 2024, 17:24 IST
Share
CBI catches human trafficking gang in Delhi newborn baby recovered द सूत्र the sootr
CBI catches human trafficking gang in Delhi newborn baby recovered द सूत्र the sootr

CBI ने दिल्ली के केशवपुरम स्थित एक घर से तीन नवजात को रेस्क्यू किया है। इनमें एक बच्चा महज 36 घंटे का और दूसरा 15 दिन का है। एक बच्ची करीब महीने भर की है।

भोपाल. सीबीआई ने देश की राजधानी दिल्ली में मानव तस्कर गैंग पकड़ा ( Human trafficking gang caught in Delhi ) है। यह गैंग नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त करता था। केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI ने दिल्ली के केशवपुरम स्थित एक घर से तीन नवजात को रेस्क्यू किया है। ज्ञात हो कि सीबीआई ने 5 अप्रैल को दिल्ली और हरियाणा में 7 जगहों पर रेड की थी। शनिवार को गैंग से बरामद किए गए बच्चों में दो लड़के हैं। इनमें एक बच्चा महज 36 घंटे का और दूसरा 15 दिन का है। एक बच्ची करीब महीने भर की है। CBI ने एक अस्पताल के वार्ड बॉय समेत 7 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें 5 महिलाएं शामिल हैं। बताया गया है कि बच्चा जितने कम दिन का होता था, उसके उतने ही ज्यादा पैसे लिए जाते थे।

सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए तलाशते थे ग्राहक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपियों का गिरोह बच्चों के रियल माता-पिता या सरोगेट मां से उन्हें खरीदता था। इसके बाद सोशल मीडिया ऐड के जरिए निःसंतान दंपत्तियों को बेच देते थे। एक बच्चे की कीमत 4 से 6 लाख रुपए लगाई जाती थी। CBI के अनुसार आरोपियों का गिरोह फेसबुक पेज और वॉट्सऐप ग्रुप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए बच्चे गोद लेने वाले निःसंतान दंपतियों से संपर्क करते थे। ये लोग एडॉप्शन का फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनाकर कई दंपतियों से लाखों रुपए की ठगी भी कर चुके हैं। CBI के मुताबिक, आरोपी ब्लैक मार्केट में सामान की तरह बच्चों का सौदा करते थे। अकेले मार्च में लगभग 10 बच्चे बेचे गए। सर्च ऑपरेशन के दौरान 5.5 लाख कैश, कई दस्तावेज समेत आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं।

देश के कई बड़े अस्पताल रडार पर

CBI ने सात गिरफ्तार किए गए आरोपियों के अलावा 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि शिशु तस्करों का एक नेटवर्क गोद लेने के साथ-साथ अन्य अवैध कामों में शामिल है। देश के कई बड़े अस्पताल जांच के दायरे में आ गए हैं। जांच एजेंसी कई राज्यों में मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान दिल्ली के पश्चिम विहार की इंदु पवार, पटेल नगर के असलम, कन्हैया नगर की पूजा कश्यप, मालवीय नगर की अंजलि, कविता और रितु और हरियाणा के सोनीपत के नीरज के रूप में की गई है।

कितने महीने बाद होगी Anant Ambani and Radhika Merchant की शादी, पढ़िए

राहुल के रणनीतिकार उतरे चुनावी रण में, जानिए कौंन हैं ये

दलबदलुओं से कांग्रेस से ज्यादा बीजेपी को कैसे हो रहा ज्यादा नुकसान, जानें

बीजेपी के पूर्व विधायक ने मंच पर अध्यक्ष को जमकर लताड़ा, जानिए वजह

Tags:
  • human trafficking gang caught
  • मानव तस्कर गैंग पकड़ा
  • Human trafficking gang caught in Delhi
  • दिल्ली में मानव तस्कर गैंग पकड़ा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई