फर्नीचर शॉप वाले की बेटी बनीं CBSE 12वीं की टॉपर, 500 में से 499 अंक किए हासिल

Kaushiki | May 13, 2025, 17:14 IST
Share
12TH TOPPER CBSE 2025
12TH TOPPER CBSE 2025

उत्तर प्रदेश के शामली जिले की सावी जैन ने 12वीं CBSE के रिजल्ट में 500 में से 499 अंक हासिल कर पूरे देश में टॉप किया है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त किया।

भारत में हर साल सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट का इंतजार होता है। आज CBSE ने 12वीं और 10वीं दोनों के रिजल्ट घोषित कर दिए। इस बार उत्तर प्रदेश के शामली जिले की सावी जैन ने 12वीं के रिजल्ट में 500 में से 499 अंक हासिल कर पूरे देश में टॉप किया है।

इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त किया। सावी, स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल, शामली की छात्रा हैं और उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने उन्हें यह सफलता दिलाई है।

ये खबर भी पढ़ें... CBSE 12th Board Result: रायपुर की प्रगति अग्रवाल छत्तीसगढ़ में टॉपर

सावी जैन की सफलता के राज

सावी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और खुद की नियमित पढ़ाई को दिया है। उनका कहना है कि वह रोजाना टाइम-टेबल बना कर पढ़ाई करती थीं और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करती थीं। इसके अलावा, उन्होंने हर विषय को गहराई से समझने की कोशिश की, जो उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, "इस सफलता का श्रेय मेरे पैरेंट्स और टीचर्स को जाता है, जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया और कभी मेरा आत्मविश्वास कम नहीं होने दिया। यह सफलता हमारी टीम वर्क का परिणाम है।" सावी ने यह भी कहा कि उन्हें अच्छे अंक आने की उम्मीद थी, लेकिन 499 अंक पाने की उम्मीद उन्हें भी नहीं थी।

पिता चलाते हैं फर्नीचर शॉप

सावी जैन, जो शामली जिले के एक छोटे से फर्नीचर शॉप वाले पिता की बेटी हैं, ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 500 में से 499 अंक प्राप्त कर देश भर में टॉप किया है।

उनके पिता, अंकित जैन, शामली में एक फर्नीचर की दुकान चलाते हैं, जबकि उनकी मां, कविता जैन, हाउसवाइफ हैं। सावी की इस सफलता पर पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है, साथ ही उनके स्कूल के शिक्षक और शामली का पूरा इलाका भी इस उपलब्धि पर गर्वित है।

ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के तरीके

सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट को छात्रों के रोल नंबर के माध्यम से CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर देखा जा सकता है।

इसके अलावा, DigiLocker और UMANG ऐप्स का उपयोग करके भी छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। इन ऐप्स पर लॉगिन करके छात्र अपने रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज कर के रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... CBSE 12वीं का रिजल्ट घोषित, MP के छात्रों ने दिखाया दम, 82.46% स्टूडेंट्स ने मारी बाजी

CBSE रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स

  • CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: cbseresults.nic.in
  • "Class 12 Result 2025" लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि दर्ज करें
  • “Submit” पर क्लिक करें और रिजल्ट देखे
thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

10th-12th cbse board | CBSE 10th Result | 10th-12th board CBSE exam | सीबीएसई 12वीं कक्षा का रिजल्ट | सीबीएसई 2025 परीक्षा | सीबीएसई एग्जाम | सीबीएसई के रिजल्ट घोषित | topper

Tags:
  • cbse
  • सीबीएसई के रिजल्ट घोषित
  • CBSE 10th Result
  • 10th-12th board CBSE exam
  • topper
  • सीबीएसई एग्जाम
  • सीबीएसई 12वीं कक्षा का रिजल्ट
  • 10th-12th cbse board
  • सीबीएसई 2025 परीक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती