CBSE New Rules: स्पोर्ट्स स्टूडेंट के लिए खुशखबरी, 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल के लिए किए बड़े बदलाव

Aman Vaishnav & Manya Jain | Dec 05, 2025, 18:18 IST
Share
Aman vaishnav (38)
Aman vaishnav (38)

CBSE ने 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल के लिए कड़े और नए नियम जारी किए हैं। बोर्ड ने साफ कहा है कि एक बार मार्क्स अपलोड हुए, तो उनमें कोई बदलाव नहीं होगा। इसलिए स्कूलों को सारा मूल्यांकन तय समय सीमा के अंदर ही खत्म करना होगा।

CBSE ने 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट के लिए नए नियम जारी किए हैं। स्कूलों को कहा गया है कि वे समय पर और ध्यान से मूल्यांकन का काम खत्म करें। एक बार मार्क्स चढ़ गए तो बदलेंगे नहीं। छात्रों को खेल इवेंट्स के लिए भी बोर्ड तारीख बदलने की छूट देगा।

CBSE 10वीं 12वीं के लिए जरूरी नियम

CBSE बोर्ड ने 2025-26 सत्र के लिए नियम जारी किए हैं। ये नियम 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम्स, प्रोजेक्ट वर्क और इंटरनल असेसमेंट के लिए हैं। बोर्ड ने नए नियम जारी किए हैं। इन सभी नियमों को मानना जरूरी होगा। बात बोर्ड ने साफ कहा है कि, एक बार मार्क्स अपलोड हो गए तो उनमें बदलाव नहीं होगा। इसलिए स्कूलों को बहुत ध्यान से काम करना है। ये खबर भी पढ़िए: CBSE Vacancy 2025: 12वीं पास से लेकर PG के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, 22 दिसंबर लास्ट डेट

मूल्यांकन समय पर निपटाएं

CBSE ने स्कूलों को सख्त हिदायत दी है कि वे सारा मूल्यांकन तय समय सीमा में खत्म करें। बोर्ड ने यह बताया कि इस साल चार बड़ी परीक्षाएं होनी हैं। इसके कारण समय बढ़ाने का मौका नहीं मिलेगा। इसलिए सभी स्कूलों को यह करना होगा। ये खबर भी पढ़िए: CBSE ने किया बड़ा बदलाव, 6th से 8th तक कौशल शिक्षा अनिवार्य, अब करके सीखेंगे बच्चे

10th-12th CBSE Board के लिए मूल्यांकन के नियम

10th Board के प्रैक्टिकल की जांच के लिए बाहर से कोई टीचर नहीं आएगा। ये अंक स्कूल के टीचर ही देंगे और यही जांच करेंगे। । जांच के बाद ये कॉपी CBSE के पास भेजने की जरूरत नहीं होगी। वहीं, कक्षा 12th board में टीचर को केवल सिलेबस से जुड़े सवाल ही पूछने चाहिए। नया और खुद से बनाया हुआ प्रोजेक्ट करने पर स्टूडेंट को ज्यादा अंक मिलेंगे। ये खबर भी पढ़िए: Distance Education क्यों बन रहा स्टूडेंट्स का पसंदीदा तरीका, जानें इसके टॉप 5 फायदे

CBSE प्रैक्टिकल के 5 बड़े नियम

👉CBSE ने कहा है कि एक बार मार्क्स अपलोड हुए तो उनमें कोई बदलाव नहीं होगा।

👉सभी मूल्यांकन तय समय के अंदर खत्म करना जरूरी है, समय बढ़ाया नहीं जाएगा।

👉10वीं के प्रैक्टिकल के लिए बाहर से कोई टीचर नहीं आएगा, और कॉपी CBSE ऑफिस नहीं भेजनी होगी।

👉12वीं में मेहनत वाले नए प्रोजेक्ट पर स्टूडेंट को ज्यादा मार्क्स मिलेंगे।

👉स्पोर्ट्स इवेंट वाले स्टूडेंट्स को तारीख बदलने की छूट मिलेगी, पर एक्स्ट्रा टाइम नहीं मिलेगा।

सही समय पर रिजल्ट होगा घोषित

ये सख्त निर्देश से अंक देने के काम में पूरी सफाई बनाए रखने के लिए दिए गए हैं। रिजल्ट सही समय पर घोषित हो इसके लिए भी ये नियम जरूरी हैं। स्कूलों को सही मार्क्स जांचने और वेरिफाई करने के बाद ही अपलोड करने को कहा गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक बार अपलोड होने के बाद गलती होने पर सुधार का मौका नहीं मिलेगा। ये खबर भी पढ़िए: फ्यूचर की तैयारी का सबसे बेस्ट तरीका का STEM Education, जानें इसके फायदे और करियर ऑप्शन्स

स्पोर्ट्स इवेंट्स वाले स्टूडेंट्स को सपोर्ट

अगर आप प्रैक्टिकल के दिन किसी बड़ी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं तो CBSE पूरी मदद करेगा। बोर्ड आपको प्रैक्टिकल की तारीख बदलने की इजाजत देगा। लेकिन ध्यान रहे, वह नई तारीख भी बोर्ड द्वारा तय किए गए कुल समय के अंदर ही होनी चाहिए। बोर्ड इसके लिए अलग से कोई एक्स्ट्रा टाइम नहीं देगा।

Tags:
  • cbse
  • education
  • 12th board
  • 10th Board
  • 10th-12th cbse board
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि