महंगाई रोकने की कवायद : खाने-पीने के 38 आइटम्स की कीमतों पर नजर रखेगी सरकार, देखिए लिस्ट

Pratibha ranaa | Aug 02, 2024, 14:10 IST
Share
central government big decision
central government big decision

अगस्त से डेली प्राइस मॉनिटरिंग की व्यवस्था में अब 16 और खाद्य वस्तुओं को शामिल कर लिया गया है। कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 550 सेंटरों के जरिए जरूरी चीजों की कीमतों पर रोज नजर रखता है।

Food Inflation : देश में खाने- पीने की चीजों और सब्जियों के रेटों में भारी उतार- चढ़ाव अक्सर देखने को मिलता है। इसका सीधा असर महंगाई पर पड़ता है। आम लोग इस वजह से काफी परेशान होते हैं, इसलिए सरकार ने रसोई की 38 चीजों के दामों पर रखने का फैसला लिया है। अगर इन चीजों के भाव बढ़े तो सरकार सीधे दखल देगी। लिस्ट में बैंगन, बेसन और अंडे सहित 16 नई चीजें शामिल की गई हैं। इसे सरकार की ओर से महंगाई रोकने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

550 केंद्रों से दाम की मॉनिटरिंग

सरकार के सब्जियों की कीमतों पर नजर रखने से इनके दाम नियंत्रण में रखे जा सकेंगे। बता दें, पहले सरकार 22 चीजों पर नजर रखती थी, लेकिन नई चीजों में अब सरकार बैंगन, बाजरा, रागी, अंडा, सूजी, बेसन, मैदा, घी जैसे 16 आइटम पर भी नजर रखेगी। देश के 34 राज्यों के 550 केंद्रों से दाम की मॉनिटरिंग की जाएगी। ( Food Inflation )

अब इन 16 नई आइटम्स पर भी होगी नजर

अब 1 अगस्त 2024 से सरकार ने अपनी ल‍िस्ट में 16 नई चींजे शामिल की है। इसमें बाजरा, ज्वार, रागी, सूजी, मैदा, बेसन, घी, मक्खन, बैंगन, अंडा, काली मिर्च, धनिया, जीरा, लाल मिर्च, हल्दी और केला।

अभी तक इनकी होती थी मॉनिटरिंग

अब तक चावल, गेहूं, आटा, चना दाल, अरहर दाल, मूंगफली का तेल, सरसों का तेल, वनस्पति, चीनी, चाय, नमक, आलू, प्याज, दूध, मसूर दाल, मूंग दाल, उड़द दाल, गुड़, सोया तेल, सूरजमुखी तेल,पाम तेल, टमाटर की मॉनिटरिंग की जाती थी।

बता दें, हाल ही में प्राइस मॉन‍िटर‍िंग स‍िस्टम (PMS) मोबाइल ऐप के 4.0 वर्जन को लॉन्च किया गया है ( Food Inflation )। खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मई में 4.8% रहने के बाद जून में रिटेल इंफ्लेशन 5.08% पर चली गई थी।

pratibha rana
pratibha rana

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Food Inflation
  • प्राइस मॉन‍िटर‍िंग स‍िस्टम
  • price monitoring system
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि