/sootr/media/media_files/2025/09/30/bouns-central-employes-2025-09-30-16-02-42.jpg)
त्यौहारों का सीजन शुरू हो गया है। इस बीच केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। मोदी सरकार ने केंद्र सरकार के ग्रुप C और गैर-राजपत्रित ग्रुप B कर्मचारियों को उत्पादकता-संबंधी बोनस (PLB) के रूप में 30 दिन के वेतन के बराबर नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (एडहॉक बोनस) देने की घोषणा की है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को एक आदेश जारी कर बताया कि 2024-25 के लिए यह बोनस 6,908 रुपए तय किया गया है।
इन लोगों को मिलेगा लाभ
यह बोनस उन सभी कर्मचारियों को मिलेगा जो 31 मार्च 2025 तक सेवा में रहे हैं। साथ ही, कम से कम लगातार छह महीने काम किया हो। अगर किसी ने पूरा साल काम नहीं किया है, तो उसे उसके काम किए गए महीनों के हिसाब से बोनस मिलेगा।
केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों और सशस्त्र बलों के योग्य कर्मचारी भी इस बोनस का लाभ उठाएंगे। केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) के वे कर्मचारी जो केंद्र सरकार के वेतन ढांचे पर काम करते हैं और अन्य किसी बोनस या एक्स-ग्रेशिया के पात्र नहीं हैं, उन्हें भी यह बोनस मिलेगा।
केंद्रीय कर्मचारियों को बोनस वाली खबर पर एक नजर
|
एड-हॉक केंद्रीय कर्मचारी, जिनकी सेवा में कोई रुकावट नहीं है, वे भी इस बोनस के योग्य होंगे। कैजुअल लेबर, जिन्होंने पिछले तीन सालों में जरूरी दिनों तक काम किया है, उन्हें भी बोनस मिलेगा। इन कर्मचारियों का बोनस 1,184 रुपए तय किया गया है।
ये भी पढ़िए...मप्र पुलिस सिपाही भर्ती 2025 में चयन के बाद भी इतना ही मिलेगा वेतन, पहले से ही नियम साफ
ये भी पढ़िए... ई-अटेंडेंस ने अटकाया 97 हजार अतिथि शिक्षकों का वेतन
इन बातों का भी रखा जाएगा ध्यान
केवल वे कर्मचारी ही बोनस के पात्र होंगे, जो 31 मार्च 2025 तक सेवा में बने रहे। जो कर्मचारी इस तारीख से पहले रिटायर, इस्तीफा या निधन के कारण सेवा से बाहर हो गए, उनमें से केवल वे ही पात्र होंगे जिन्होंने कम से कम छह महीने काम किया हो।
जो कर्मचारी डेप्युटेशन पर अन्य संगठनों में काम कर रहे हैं, उन्हें बोनस उनकी वर्तमान संस्था द्वारा दिया जाएगा। बोनस की राशि हमेशा निकटतम रुपए तक राउंड की जाएगी।
ये भी पढ़िए... एमपी के संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत, 8 घंटे से अधिक काम पर रोक, वेतन को लेकर भी फैसला
बोनस की गणना कैसे होगी?
बोनस का कैलकुलेशन अधिकतम 7,000 रुपए मंथली सैलरी के आधार पर किया जाएगा। उदाहरण के लिए, 7,000 रुपए की सैलरी पर 30 दिन के बोनस की गणना इस प्रकार की जाएगी । जैसे- 7,000 × 30 ÷ 30.4 = 6,907.89 रुपए ( 6,908 रुपए)।
यह बोनस लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और सुरक्षा बलों के जवानों को सीधा लाभ पहुंचाएगा, जिससे उनके परिवारों को इस त्यौहारों सीजन में बड़ी राहत और खुशी मिलेगी।