जन शिकायत पोर्टल : अब 21 दिनों में सरकार निपटाएगी आपकी शिकायतें, शिकायत निपटारा समय सीमा घटी...
Pratibha ranaa | Aug 27, 2024, 08:11 IST
अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार!
केंद्र सरकार ने जन शिकायत पोर्टल पर शिकायत निपटारा समय 30 से घटाकर 21 दिन कर दिया है। संशोधित गाइडलाइंस के आदेश में सरकार ने शिकायतें निपटाने के लिए अधिकारियों की नियुक्तियों का सुझाव भी दिया है।
केंद्र सरकार ने केंद्रीय जन शिकायत पोर्टल ( Central Public Grievance Portal ) पर दर्ज शिकायतों के निपटारे की समय सीमा को 30 दिनों से घटाकर 21 दिन कर दिया है ( Complaint Resolution )। साथ ही सरकार ने अधिकारियों की नियुक्ति के लिए भी दिशा- निर्देश जारी किए हैं, ताकि शिकायतों का समाधान तेजी से हो सके।
ये खबर भी पढ़िए...केंद्र सरकार ने की 20 सेक्रेटरी लेवल के अफसरों की नियुक्ति, मध्य प्रदेश के 3 आईएएस भी शामिल
प्रशासनिक सुधार औजीर जन-शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब कोई भी मंत्रालय, विभाग या कार्यालय यह कहकर शिकायत को बंद नहीं कर सकेगा कि वह उनसे संबंधित नहीं है। इसके बजाय उन्हें शिकायत को सही विभाग में ट्रांसफर करने का प्रयास करना होगा।
शिकायतों के निपटारे के लिए अधिकतम 30 दिनों का समय दिया गया है। अगर किसी शिकायत को हल करने में अधिक समय लगता है, तो शिकायतकर्ता को इसका कारण बताते हुए अंतरिम जवाब में संभावित समयसीमा की जानकारी दी जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए...केंद्र सरकार ने लिया ब्रॉडकास्ट बिल 2024 का ड्राफ्ट वापस, नए मसौदे पर काम शुरू
नए दिशा- निर्देशों में अपील तंत्र का भी प्रावधान किया गया है। अपीलीय प्राधिकारी स्वतंत्र रूप से अपील पर विचार करेगा और अधिकतम 30 दिनों के भीतर इसका निपटारा करेगा।
प्रत्येक मंत्रालय में एक शिकायत प्रकोष्ठ स्थापित किया जाएगा, जिसमें पर्याप्त संसाधन होंगे। शिकायत का निवारण होने पर नागरिक को उसके पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल पर एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...केंद्र सरकार 16 लाख करोड़ से अधिक का लेगी कर्ज, जानें- कहां-कहां से मिलता है उधार
यदि नागरिक समाधान से असंतुष्ट होता है, तो वह पोर्टल पर फीडबैक दे सकता है और अपील भी कर सकता है। इसके लिए व्हाट्सएप, चैटबॉट आदि जैसे माध्यमों का भी उपयोग किया जा सकता है।
डीएआरपीजी ने सरकारी विभागों को शिकायतों के गहन विश्लेषण के लिए दो एआई टूल्स का उपयोग करने का निर्देश दिया है। अगर कोई शिकायत झूठी, दुर्भावनापूर्ण, या बार-बार जानबूझकर की गई है, तो ऐसे शिकायतकर्ताओं को चिह्नित करके ब्लॉक किया जाएगा।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
ये खबर भी पढ़िए...केंद्र सरकार ने की 20 सेक्रेटरी लेवल के अफसरों की नियुक्ति, मध्य प्रदेश के 3 आईएएस भी शामिल
शिकायत ट्रांसफर की नई व्यवस्था
लंबित शिकायतों के लिए अंतरिम जवाब
ये खबर भी पढ़िए...केंद्र सरकार ने लिया ब्रॉडकास्ट बिल 2024 का ड्राफ्ट वापस, नए मसौदे पर काम शुरू
अपील तंत्र का प्रावधान
शिकायत प्रकोष्ठ की स्थापना
ये खबर भी पढ़िए...केंद्र सरकार 16 लाख करोड़ से अधिक का लेगी कर्ज, जानें- कहां-कहां से मिलता है उधार
फीडबैक और अपील के नए विकल्प
एआई टूल्स का उपयोग और झूठी शिकायतें
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari