नवनीत राणा की सभा में लगाए 'अल्लाह हू अकबर' के नारे, काटने की दी धमकी
Sandeep Kumar | Nov 17, 2024, 17:46 IST
BJP leader Navneet Rana
महाराष्ट्र के अमरावती से पूर्व सांसद और वर्तमान में बीजेपी नेत्री नवनीत राणा पर जानलेवा हमले की कोशिश हुई है। नवनीत राणा पर 'अल्लाह हू अकबर' नारे के साथ हमला किया गया। उन पर कुर्सियां फेंकी गई है। हालांकि बीजेपी नेत्री बाल-बाल बच गई है।
महाराष्ट्र के दरियापुर निर्वाचन क्षेत्र के खल्लर गांव बीजेपी नेत्री नवनीत राणा ( Navneet Rana ) पर कुर्सियां फेंकी गई है। दऱअसल 16 नवंबर शनिवार की रात करीब 10 बजे दरियापुर निर्वाचन क्षेत्र के खल्लर गांव में भाजपा उम्मीदवार रमेश बुंदिले के लिए नवनीत राणा वोट मांगने पहुंची थीं। इस दौरान भीड़ ने वहां कुर्सियां फेंकी और अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाए और हंगामा किया। नवनीत ने कहा कि हमले में पार्टी के कई लोग घायल हुए। मुझ पर थूका गया, जो एक सुरक्षाकर्मी की वर्दी पर गिरा। सुरक्षाकर्मियों ने मुझे बचाया। हमने शिकायत दर्ज कराई है। अगर जल्द ही किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो अमरावती का पूरा हिंदू समुदाय यहां एकत्रित होगा।
महाराष्ट्र में अमित शाह ने रद्द कीं चार सभाएं, जानें वजह
बीजेपी नेत्री के मुताबिक, जब वे सभा में भाषण दे रही थीं, तभी कुछ लोगों ने उन्हें गंदे इशारे किए और Allah Hu Akbar के नारे लगाने लगे। जैसे ही भाषण खत्म हुआ नवनीत राणा मंच से उतरकर अपनी गाड़ी की ओर जाने लगी तो भीड़ ने उन पर कुर्सियां फेंकना शुरू कर दी। राणा ने बताया कि सुरक्षा गार्डों ने उन्हें सुरक्षित वाहन तक पहुंचाया।
नवनीत राणा ने पुलिस थाना में जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। इस पूरे मामले में करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो हिंदू संगठन आंदोलन करेंगे। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमरावती ग्रामीण SP Vishal Anand ने कहा कि इस मामले में हत्या के प्रयास, दंगा और SC-CT एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 3 लोगों को हिरासत में लिया गया हैं।
दिल्ली में सियासी हलचल, पर्यटन मंत्री कैलाश गहलोत का AAP से इस्तीफा
राहुल गांधी ने साधा PM मोदी पर निशाना, बोले- MODI की याददाश्त कमजोर
महाराष्ट्र में अमित शाह ने रद्द कीं चार सभाएं, जानें वजह
नवनीत राणा ने लगाए ये आरोप
अमरावती: दरियापुर के खल्लार में नवनीत राणा की सभा में जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने एक दूसरे पर फेंकी कुर्सियां, नवनीत राणा पर भी हमले की कोशिश की गई।
मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।#Amrawati #MaharashtraAssemblyElection #Election… pic.twitter.com/L0P940yAbq
— TheSootr (@TheSootr) November 17, 2024
पिछले महीने भी मिली थी धमकी
पिछले महीने अक्टूबर में पूर्व सांसद नवनीत राणा को पत्र भेजकर धमकी दी गई थी और 10 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। नवनीत राणा की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अमरावती की पूर्व सांसद को स्पीड पोस्ट के जरिए आमिर नामक व्यक्ति ने पत्र भेजा और पैसों की मांग की थी।
50 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR
दिल्ली में सियासी हलचल, पर्यटन मंत्री कैलाश गहलोत का AAP से इस्तीफा
राहुल गांधी ने साधा PM मोदी पर निशाना, बोले- MODI की याददाश्त कमजोर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari