जॉब नहीं मिलने से परेशान था लड़का , फिर उसने टी-शर्ट पर छपवाया कुछ ऐसा कि आ गए नौकरियों के ऑफर
Vikram Jain | Jul 17, 2024, 13:17 IST
China boy printed resume T-shirt get job
दुनिया में हर दिन अजब-गजब मामले सुनने और देखने मिलते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही लड़के की कहानी बताएंगे, जिसने जॉब हासिल करने का बेहद अलग तरीका निकाला। दिलचस्प ये है कि उसका ये आइडिया काम भी कर गया...
सोशल मीडिया के जमाने में लोग अपने अजब- गजब अंदाज और क्रिएटिविटी करने में लगे रहते हैं। कई बार तो लोग कुछ ऐसी चीजें भी कर जाते हैं कि हैरान करने वाली होती हैं। ऐसा कुछ चीन में देखने को मिला। जहां एक लड़के को नौकरी नहीं मिल रही थी, जिससे वह परेशान था। जिसके बाद लड़के ने ऐसा दिमाग लगाया कि उसे एक नहीं कई नौकरियों के ऑफर आ गए।
लड़के ने अच्छी नौकरी के लिए बेहद अलग तरीका निकाला और उसका ये आइडिया काम भी कर गया। इस लड़के ने टी शर्ट पर अपना रिज्यूम छपवा लिया। और वो यह टी शर्ट पहन कर शहर में घूमने लगा। लड़का चलता- फिरता पोस्टर बन गया ताकि कोई उसका सीवी देखकर नौकरी दे दे। टीशर्ट में आगे लिखा था - '2024 क्लास का हूं और नौकरी की तलाश है, कृपया पीछे देखें' टी शर्ट पर उसका पूरा सीवी छपा हुआ था। इसके साथ ही एक क्यूआर कोड भी था।
चाइना मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 21 साल सॉन्ग जियाले नाम का यह लड़का नौकरी नहीं मिलने से परेशान था। वह वुहान यूनिवर्सिटी के School of Geomatics से ग्रैजुएच है। जिसके बाद उसे किसी अच्छी जगह पर इंटर्नशिप नौकरी चाहिए थी, उसके कई जगह नौकरी के लिए अप्लाई भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसे में उसके दिमाग में एक आइडिया आया। उसने नौकरी पाने के लिए खुद का प्रचार किया। साथ ही सफेद रंग की टी शर्ट पर अपना रिज्यूम और क्यूआर कोड छपवा लिया।
ये खबर भी पढ़ें... UP News : मौर्य की नड्डा से मुलाकात पर सियासी पारा हाई, उपचुनाव को लेकर सीएम योगी का महामंथन
लड़के ने टी शर्ट पर अपना सीवी छपवाकर इसे पहनना शुरू कर दिया। ऐसे में वो चलता-फिरता पोस्टर बन गया ताकि कोई उसका सीवी देखकर नौकरी दे दे। टीशर्ट में आगे लिखा था - '2024 क्लास का हूं और नौकरी की तलाश है, कृपया पीछे देखें' लोग पीछे देखते उन्हे टी शर्ट पर पूरा सीवी छपा दिखाई देता था। इसके साथ ही एक क्यूआर कोड भी था। जिसे स्कैन करते ही उससे संपर्क किया जा सकता है। ये लड़का धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और उसके पास नौकरियों के भर-भरकर ऑफर आने लगे। आखिरकार उसने एक रनि एपैरल इंडस्ट्री में नौकरी ज्वाइन कर ली।
सोशल मीडिया पर लोग उसके आइडिया और क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, वह अपने गृहनगर में लोगों को अपने काम का प्रचार घूम-घूमकर करते हुए देखता था। जिससे उसे यह धांसू आयडिया आया। और उसे इससे सफलता भी मिली।
लड़के ने टी शर्ट पर छपवाया रिज्यूम और क्यूआर कोड
परेशान लड़के को आया अनोखा आयडिया
ये खबर भी पढ़ें... UP News : मौर्य की नड्डा से मुलाकात पर सियासी पारा हाई, उपचुनाव को लेकर सीएम योगी का महामंथन
मुझे नौकरी की तलाश है....
सोशल मीडिया पर लोग उसके आइडिया और क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, वह अपने गृहनगर में लोगों को अपने काम का प्रचार घूम-घूमकर करते हुए देखता था। जिससे उसे यह धांसू आयडिया आया। और उसे इससे सफलता भी मिली।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari