1 मई से बढ़ सकते हैं सिगरेट के दाम, शौकीनों को लगेगा झटका, जानें क्या होंगी नई कीमतें

Aman Vaishnav | Apr 30, 2026, 10:57 IST
Share
cigarette prices hike may 2026
cigarette prices hike may 2026

सिगरेट पीने वालों के लिए मई का महीना काफी महंगा साबित हो सकता है। अब हर कश के लिए आपको पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे। दिग्गज कंपनियां सिगरेट की कीमतों में 17 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं।

अगर आप भी सिगरेट के शौकीन हैं, तो अपनी जेब थोड़ी और ढीली करने के लिए तैयार हो जाइए। मई की शुरुआत से सिगरेट पीना अब पहले जैसा सस्ता नहीं रहेगा। सिगरेट बनाने वाली कंपनियां कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर सकती है।

सिगरेट की कीमत में 17% तक बढ़ोतरी

29 अप्रैल को शेयर बाजार में सिगरेट कंपनियों के शेयरों में शानदार तेजी देखी गई है। इस तेजी के पीछे का कारण भी सामने आया है। देश की दिग्गज सिगरेट कंपनियां जैसे ITC और गॉडफ्रे फिलिप्स मई 2026 से सिगरेट की कीमतों में लगभग 17% तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं।

जानकारी के अनुसार यह बढ़ोतरी केवल प्रीमियम सिगरेट ब्रांड्स तक ही सीमित नहीं रहेगी। कंपनियां अपने सस्ते ब्रांड्स की कीमतों में भी इजाफा करने की योजना बना रही हैं।

10e0654a-e5f
10e0654a-e5f

क्यों बढ़ रहे हैं सिगरेट के दाम?

सिगरेट की कीमतों में होने वाली इस बढ़ोतरी का सबसे बड़ा कारण टैक्स के ढांचे में हुआ बदलाव है। साल 2025 की शुरुआत में संसद द्वारा केंद्रीय उत्पाद शुल्क बिल पास किया गया था। इस बिल के कानून बनने के बाद सिगरेट कंपनियों पर टैक्स का बोझ काफी बढ़ गया है।

वर्तमान में सिगरेट पर लगने वाले टैक्स का गणित कुछ इस प्रकार है

  • सिगरेट पर 40% की दर से जीएसटी लगता है।
  • इसके अलावा अब प्रति एक हजार सिगरेट स्टिक्स पर दो हजार से लेकर आठ हजार 500 रुपए तक की एक्साइज ड्यूटी चुकानी पड़ रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस नए टैक्स ढांचे की वजह से 75-85 mm वाली सिगरेट की कुल लागत में 22% से 28% तक का इजाफा हो चुका है। इसी बढ़ी हुई लागत का बोझ अब कंपनियां ग्राहकों पर डालने की तैयारी में हैं।

62c4c502-8c9
62c4c502-8c9

क्या होंगे नए रेट्स?

जानकारी के अनुसार कंपनियां कीमतों में औसतन 15% से 17% तक की बढ़ोतरी करने की तैयारी में हैं। उदाहरण के तौर पर देखें तो, ITC गोल्डफ्लेक प्रीमियम का पैकेट वर्तमान में लगभग 115 रुपए में मिलता है, उसकी कीमत बढ़कर 135 रुपए तक पहुंच सकती है।

इसी तरह अन्य प्रीमियम ब्रांड्स की कीमतों में भी भारी उछाल आएगा। यह केवल महंगे ब्रांड्स तक ही सीमित नहीं होगा। कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि वे अपने सस्ते ब्रांड्स की कीमतों में भी इजाफा करेंगी ताकि बढ़े हुए एक्साइज ड्यूटी के बोझ को संतुलित किया जा सके।

ITC%20Share-153056
ITC%20Share-153056

शेयर बाजार और FMCG इंडेक्स का हाल

विशेषज्ञों का मानना है कि हालांकि कीमतों में बढ़ोतरी होने से शुरुआत में बिक्र पर थोड़ा नकारात्मक असर पड़ सकता है, लेकिन सिगरेट कंपनियों के पास एक प्राइसिंग (FMCG MRP Update) पावर होती है।

इससे वे दाम बढ़ाकर अपना मुनाफा बरकरार रख सकती हैं। आसान भाषा में कहें तो सिगरेट की मांग अक्सर बनी रहती है, चाहे कीमतें थोड़ी बढ़ ही क्यों न जाएं।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी में 5 से 6 लाख महंगी हुई शादियां, सोना-चांदी के दाम सातवें आसमान पर

एमपी में 1 मई से लागू होंगे जीएसटी ऑडिट के नए नियम, जानकारी न देने पर होगी कार्रवाई

महंगाई:एक मई से महंगा हो सकता है सिलेंडर, बुकिंग और डिलीवरी के नियमों में भी बदलाव संभव

अब बिना मोबाइल नंबर नहीं बनेगी ट्रेन की रसीद, रेलवे ने बदला नियम

Tags:
  • शेयर बाजार
  • महंगाई
  • सिगरेट
  • FMCG MRP Update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच