CM योगी को धमकी देने वाली फातिमा हिरासत में, मांगा था इस्तीफा
Raj Singh | Nov 03, 2024, 11:06 IST
्
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी मुंबई पुलिस को मिली है। इस सूचना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
मुंबई : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है। मुंबई पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 24 वर्षीय एक महिला को हिरासत में लिया है। आरोपी महिला का नाम फातिमा खान है। महिला पढ़ी-लिखी है, लेकिन पुलिस सूत्रों के मुताबिक वह मानसिक रूप से अस्थिर लग रही है।
आपको बता दें कि शनिवार को मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया। इस मैसेज में धमकी दी गई कि अगर आदित्यनाथ 10 दिन के अंदर सीएम पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो उन्हें एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की तरह जान से मार दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि यह मैसेज फातिमा खान ने भेजा था।
वहीं धमकी मिलने के बाद योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि 12 अक्टूबर को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ होने की खबरें आई थीं। पुलिस इस मामले की जांच भी कर रही है। साथ ही पुलिस ने इस हत्या मामले में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
सलमान और जीशान सिद्दीकी को जान की धमकी देने वाला नोएडा से गिरफ्तार
हाल के दिनों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी और जान से मारने की धमकियों की खबरें लगातार आ रही हैं। महज दो हफ्तों में 500 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं। इसकी वजह से कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। हालांकि बाद में सुरक्षा एजेंसियों ने इन धमकियों को झूठा करार दिया। ये धमकियां सोशल मीडिया के जरिए दी गई थीं।
प्लेन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, इसलिए देता था धमकी
सीएम योगी से पहले सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए शख्स ने एक्टर से दो करोड़ रुपए की मांग की थी। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान आजम मोहम्मद मुस्तफा के रूप में हुई है। वह मुंबई के बांद्रा ईस्ट का रहने वाला है।
आपको बता दें कि शनिवार को मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया। इस मैसेज में धमकी दी गई कि अगर आदित्यनाथ 10 दिन के अंदर सीएम पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो उन्हें एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की तरह जान से मार दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि यह मैसेज फातिमा खान ने भेजा था।
12 अक्टूबर को हुई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या
सलमान और जीशान सिद्दीकी को जान की धमकी देने वाला नोएडा से गिरफ्तार
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को भी धमकी
प्लेन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, इसलिए देता था धमकी
सलमान खान को भी मिली थी धमकी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari