Snake Bite : 8 बार सांप के काटने के मामले में नया मोड़, CMO की रिपोर्ट से दुखी है विकास, कह दी ये बड़ी बात
Vikram Jain | Aug 22, 2024, 22:17 IST
CMO report on snake bite case in Fatehpur Vikas
सांप के काटने के मामले में सीएमओ ने अपनी रिपोर्ट में विकास को स्नैक फोबिया से ग्रसित बताया है। साथ ही उसे मनोचिकित्सक से इलाज कराने की सलाह दी है। जानें पूरा मामला
Lucknow. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक युवक को 8 बार सांप के काटने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। सांपों से दुश्मनी को लेकर सुर्खियों में रहे विकास द्विवेदी एक फिर चर्चा में है। विकास इस बार सांपों के काटने से नहीं CMO की रिपोर्ट से दुखी है। सीएमओ ने अपनी रिपोर्ट में इस शख्स की बातों को नकारते हुए स्नैक फोबिया से ग्रसित बताया है। साथ ही उसे मनोचिकित्सक से इलाज कराने की सलाह दी है। अब विकास ने सीएमओ की रिपोर्ट को हाईकोर्ट में चुनौती देने का दावा करते हुए मानहानि का केस करने की बात कही है।
दरअसल, सीएमओ राजीव नयन गिरी ने डीएम को भेजी में रिपोर्ट में विकास को स्नैक फोबिया का मरीज माना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विकास बार-बार सांप द्वारा काटने का आभाष होता है। विकास को स्नैक फोबिया से ग्रसित बताते हुए मनोचिकित्सक से इलाज कराने की सलाह भी दी है।
जब सीएमओ की रिपोर्ट की जानकारी विकास द्विवेदी को लगी तो उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि सीएमओ ने उसकी गैरमौजूदगी में यह रिपोर्ट दाखिल की है। मामले में उसके बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। इतना ही नहीं विकास ने कहा कि जांच के लिए उसके ब्लड सैंपल नहीं लिए गए है।
स्नैक फोबिया से ग्रसित बताने इस रिपोर्ट से नाराजगी जताते हुए विकास ने कहा कि मैं सीएमओ की इस रिपोर्ट के खिलाफ हाईकोर्ट जाऊंगा। साथ ही सीएमओ के खिलाफ मानहानि का केस किया जाएगा। इधर, रिपोर्ट को लेकर सीएमओ राजीव नयन गिरि का कहना है कि विकास केवल एक बार ही सर्पदंश का शिकार हुआ है। इस घटना के बाद से वह स्नेक फोबिया से ग्रसित है।
पूरा मामला फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव का है। यहां रहने वाले विकास द्विवेदी का दावा किया है कि एक सांप उसे अब तक 8 बार डस चुका है। सांप ने सात बार तो उसे फतेहपुर में ही काटा हैं। इसको लेकर हर बार उसने फतेहपुर के राम सनेही हॉस्पिटल में डॉक्टर जवाहर से इलाज भी कराया है। साथ ही बताया कि एक बार सांप ने उसे मेंहदीपुर बाला जी मंदिर में काटा है।
जानकारी के अनुसार दुश्मन बने इस सांप से छुटकारा पाने के लिए विकास ने कई तरह के उपाय भी अपनाए। वह परिवार के साथ मेंहदीपुर बाला जी के धाम भी पहुंचा, वहां 27 दिनों तक रहकर तंत्र-मंत्र कराया गया। लेकिन यहां भी सांप ने उसका पीछा नहीं छोड़ा, सांप ने आठवीं और आखिरी बार उसे मेंहदीपुर बाला जी के धाम में काटा। उसे कुछ नहीं हुआ।
कई बार सांप के काटने की खबरें सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुई तो फतेहपुर प्रशासन ने मामले में गंभीरता दिखाई। मामले में फतेहपुर के जिलाधिकारी ने सीएमओ को मामले की गहराई से जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद मामले में सीएमओ ने जांच करते हुए अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपी हैं।
विकास को बताया स्नैक फोबिया से ग्रसित
विकास ने रिपोर्ट पर उठाए सवाल
'रिपोर्ट को हाईकोर्ट में दूंगा चुनौती'
जानें क्या है पूरा मामला
मेंहदीपुर बाला जी धाम भी पहुंचा सांप
डीएम के आदेश पर हुई थी जांच
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari