भाजपा को पछाड़ने वाली कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, बैकअप अकाउंट भी उड़ाया

Aman Vaishnav | May 23, 2026, 10:57 IST
Share
cockroach janta party cjp instagram account hacked
cockroach janta party cjp instagram account hacked

महज चार दिन में ही फॉलोअर्स के मामले में भारतीय जनता पार्टी को पछाड़ने वाली कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। पार्टी ने अपने एक्स X अकाउंट पर पोस्ट कर बताया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है।

राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर इस समय कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर चर्चाएं बहुत तेज हैं। शनिवार, 23 मई की सुबह पार्टी ने अपने एक्स X अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में बताया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है।

पार्टी मैनेजमेंट इस समय अपने अकाउंट को लॉगिन या एक्सेस नहीं कर पा रहा है। हालांकि आम सोशल मीडिया यूजर्स को अभी भी यह अकाउंट और इस पर मौजूद सभी पोस्ट दिखाई दे रहे हैं।

इस समय इंस्टाग्राम पर CJP के फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 2 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। वहीं दूसरी तरफ शनिवार सुबह तक एक्स (X) प्लेटफॉर्म पर भी पार्टी के फॉलोअर्स की संख्या एक लाख 94 हजार से ज्यादा दर्ज की गई है।

d6d07af6-2cf
d6d07af6-2cf


कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े घटनाक्रम

1. धमकी और शुरू हुई ऑनलाइन पिटीशन

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार, 22 मई को एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने दावा किया था कि उन्हें वॉट्सऐप पर लगातार जान से मारने की धमकीमिल रही हैं।

इस विवाद के बीच अभिजीत दीपके कल अपनी पहली ऑनलाइन पिटीशन लेकर सामने आए। इस पिटीशन में उन्होंने देश में चल रहे NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है।

इस मुहिम को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। शनिवार सुबह 10 बजे तक इस ऑनलाइन पिटीशन पर 5 लाख 68 हजार से ज्यादा लोग अपने हस्ताक्षर कर चुके हैं।

untitled_1779508433-866641
untitled_1779508433-866641


माता-पिता नहीं चाहते कि बेटा राजनीति में जाए

अभिजीत के पिता भगवान दीपके और मां अनीता दीपके ने अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है। पिता ने कहा कि आज का माहौल देखकर किसी भी माता-पिता को डर लगना स्वाभाविक है।

चाहे उसके सोशल मीडिया पर कितने भी फॉलोअर्स क्यों न हों। अभिजीत ने खुद भी भारत वापस लौटने पर गिरफ्तार होने का डर जताया है।

वहीं अभिजीत की मां ने बताया कि हमें इस कॉकरोच पार्टी के बारे में खुद हमारे एक पड़ोसी से पता चला था। मैं चाहती हूं कि मेरा बेटा इस राजनीति से बिल्कुल दूर रहे।

वह पहले आम आदमी पार्टी के साथ भी काम कर चुका था। उस समय भी मैंने उससे साफ कह दिया था कि हमारा राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। उसे कोई सामान्य नौकरी कर लेनी चाहिए।

96% फॉलोअर्स भारतीय

पिछले कुछ दिनों से कॉकरोच जनता पार्टी पर यह आरोप लगाया जा रहा था कि इंस्टाग्राम पर मौजूद उसके ज्यादातर फॉलोअर्स फर्जी हैं। या फिर वे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अमेरिका जैसे बाहरी देशों के हैं।

दावों में कहा जा रहा था कि भारत के सिर्फ 9% लोग ही इसे फॉलो करते हैं। जब इसके असली आंकड़ों की जांच की गई तो सच कुछ और ही निकला है।

आंकड़ों के मुताबिक CJP के कुल फॉलोअर्स में से पूरे 96% फॉलोअर्स असली भारतीय हैं।

21 मई को ब्लॉक हुआ था Xअकाउंट

यह कोई पहली बार नहीं है जब पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट के साथ छेड़छाड़ हुई हो। इससे पहले 21 मई को CJP का पुराना X अकाउंट पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया था।

जब वह पुराना अकाउंट बंद हुआ, तब उस पर 1.93 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स जुड़े हुए थे। इसके बाद संगठन ने बिना समय गंवाए कुछ ही देर में एक नया अकाउंट तैयार किया।

इस नए अकाउंट का नाम कॉकरोच इज बैक रखा गया और इसके बायो (Bio) में एक कड़ा संदेश लिखते हुए लिखा गया कि कॉकरोच डोंट डाय यानी कॉकरोच कभी मरते नहीं हैं।

kkkkkkkkkkkk_1779373111-578446
kkkkkkkkkkkk_1779373111-578446


ये खबरें भी पढ़िए...

कांग्रेस को क्यों पसंद आ रही कॉकरोच जनता पार्टी? दिग्गज नेताओं ने किए ट्वीट

कॉकरोच जनता पार्टी: इंस्टा पर 2 करोड़ पार, फाउंडर ने बताया-94.7% फॉलोअर्स भारत से

मध्य प्रदेश में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री, नीट और नर्सिंग घोटाले के खिलाफ भोपाल में जुटे यूथ

कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट ब्लॉक, चार दिन में बीजेपी को पछाड़ा

Tags:
  • आम आदमी पार्टी
  • जान से मारने की धमकी
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
  • NEET पेपर लीक
  • कॉकरोच जनता पार्टी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज