ऑपरेशन सिंदूर के बाद चर्चा में कर्नल सोफिया कुरैशी, जानें कौन है ये बहादुर बेटी
Rohit Sahu | May 07, 2025, 12:15 IST
sofia qureshi husband income job study
भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की ब्रीफिंग में बताया कि भारत ने कैसे पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर सफलतापूर्वक हमला किया।
भारत की बहादुर बेटियां आज सिर्फ बंदूक नहीं थाम रहीं, बल्कि वैश्विक मंचों पर देश की आवाज भी बुलंद कर रही हैं। हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर (Operation sindoor) के तहत भारत द्वारा पाकिस्तान में छिपे आतंकियों के नौ ठिकानों को मिसाइल से तबाह करने की कार्रवाई के बाद, प्रेस ब्रीफिंग में जो दृश्य सामने आया, वह भारतीय सेनाओं में महिलाओं की दमदार भागीदारी का प्रतीक बन गया।
इस महत्वपूर्ण संवाद के लिए थल सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह को चुना गया, जिनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी मौजूद थे।
भारत ने यह सैन्य कार्रवाई पाकिस्तान में छिपे आतंकियों के खिलाफ की, जो हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार माने जा रहे थे। यह हमला भारतीय समयानुसार रात 1.05 से 1.30 बजे के बीच किया गया। ऑपरेशन की सफलता के तुरंत बाद मीडिया को इस मिशन की जानकारी देने के लिए भारतीय सेना की महिला अधिकारी आगे आईं, जिसमें सबसे प्रमुख नाम कर्नल सोफिया कुरैशी का रहा।
सोफिया कुरैशी को यह गौरव प्राप्त है कि वे 'एक्सरसाइज फोर्स 18' जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास की अगुवाई करने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं। इसके अलावा, वर्ष 2006 में उन्होंने कांगो में संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाई। उल्लेखनीय है कि उन्होंने महज 17 वर्ष की उम्र में, वर्ष 1999 में शॉर्ट सर्विस कमीशन के जरिए भारतीय सेना की सेवा में प्रवेश किया था।
यह भी पढ़ें...ऑपरेशन सिंदूर के बीच जवानों का नक्सलियों पर स्ट्राइक, 20 नक्सली ढेर
मार्च 2016 में लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी ने भारत की तरफ से 40 सदस्यीय सैन्य दल की कमान संभाली थी। यह दल 'एक्सरसाइज फोर्स 18' में शामिल हुआ था, जो अब तक का भारत में आयोजित सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास माना जाता है। यह अभ्यास पुणे में हुआ था, जिसमें अमेरिका, चीन, रूस, जापान और दक्षिण कोरिया समेत कुल 18 आसियान प्लस देशों ने भाग लिया था।
यह भी पढ़ें...आतंकियों ने कहा था- मोदी को बता देना, महिलाओं का सिंदूर उजाड़ने वालों को ऑपरेशन सिंदूर से ही जवाब
इस बहुराष्ट्रीय सैन्य ड्रिल में लेफ्टिनेंट कर्नल कुरैशी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही। उन्होंने सैनिकों को शांति अभियानों और मानवीय सहायता से जुड़े अभियानों के तहत बारूदी सुरंग हटाने जैसी जटिल प्रक्रियाओं की विशेष ट्रेनिंग दी
Indian Army | airstrike | Pakistan airstrike | surgical strikeकर्नल सोफिया कुरैशी, भारतीय सेना, पाकिस्तान पर भारत का हमला, colonel sophia qureshi, who is colonel sophia qureshi
इस महत्वपूर्ण संवाद के लिए थल सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह को चुना गया, जिनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी मौजूद थे।
रात 1.05 से 1.30 के बीच चला मिशन
कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी?
कर्नल सोफिया कुरैशी, जो वर्तमान में 35 वर्ष की हैं, मूल रूप से गुजरात से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है, जिससे उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और सैन्य प्रशिक्षण का बेहतरीन समन्वय झलकता है। उनके पति, मेजर ताजुद्दीन कुरैशी, भी सेना में कार्यरत हैं और मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री से जुड़े हैं।
साल 1999 में मिला कमीशन
यह भी पढ़ें...ऑपरेशन सिंदूर के बीच जवानों का नक्सलियों पर स्ट्राइक, 20 नक्सली ढेर
विश्व मंच पर भारत की प्रतिनिधि बनीं सोफिया
यह भी पढ़ें...आतंकियों ने कहा था- मोदी को बता देना, महिलाओं का सिंदूर उजाड़ने वालों को ऑपरेशन सिंदूर से ही जवाब
इस बहुराष्ट्रीय सैन्य ड्रिल में लेफ्टिनेंट कर्नल कुरैशी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही। उन्होंने सैनिकों को शांति अभियानों और मानवीय सहायता से जुड़े अभियानों के तहत बारूदी सुरंग हटाने जैसी जटिल प्रक्रियाओं की विशेष ट्रेनिंग दी
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
Indian Army | airstrike | Pakistan airstrike | surgical strikeकर्नल सोफिया कुरैशी, भारतीय सेना, पाकिस्तान पर भारत का हमला, colonel sophia qureshi, who is colonel sophia qureshi
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman