LPG Price Hike: 195 रुपए महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, नई कीमत 2 हजार पार
Aman Vaishnav | Apr 01, 2026, 08:49 IST
commercial lpg cylinder price hike
मिडिल ईस्ट संघर्ष के बाद कच्चे तेल की कीमतें 50 फीसदी तक बढ़ गई है। इसका असर अब सीधे बाजार पर पड़ता दिखाई दे रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर 195.50 रुपए महंगा कर दिया हैै। एमपी में 19 किलो का सिलेंडर अब दो हजार 200 रुपए का हो गया है।
मिडिल ईस्ट का असर भारत की रसोई तक
इससे दुनियाभर में कच्चे तेल के दाम करीब 50 फीसदी तक उछल चुके हैं। इसी का नतीजा है कि सरकारी तेल कंपनियों को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ानी पड़ीं। बुधवार 01 अप्रैल से से नई दरें लागू हो गई हैं। इस एक झटके में सिलेंडर 195.50 रुपए महंगा हो गया।
d2103c04-7bd
एमपी में इतनी बढ़ी कीमत
28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध के बाद से यह तीसरी बार है जब कीमतें बढ़ी हैं। इन तीन बार की बढ़ोतरी के बाद अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 310 रुपए का इजाफा हो चुका है।
दिल्ली में नई कीमत क्या है?
रेस्टोरेंट और होटल चलाने वाले इस बढ़ोतरी से सबसे ज्यादा परेशान हैं। उनकी लागत तेजी से बढ़ रही है। खाने-पीने की चीजें भी महंगी हो सकती हैं।
घरेलू गैस पर कोई असर नहीं
यानी आम परिवार की रसोई पर अभी सीधा असर नहीं पड़ा है। लेकिन कमर्शियल कीमतें बढ़ने से बाजार में महंगाई का दबाव बन सकता है।
LPG Cylinder Price Hike Shock: सबसे बड़ी खबर- आज से महंगा हो गया कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर - CNBC Awaaz
कैसे तय होती हैं LPG की कीमतें?
ये कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के बेंचमार्क और डॉलर-रुपए की विनिमय दर के आधार पर तय होती हैं। जब ग्लोबल मार्केट में तेल महंगा होता है तो भारत में भी कीमतें बढ़ती हैं।
पेट्रोल-डीजल के दाम अभी स्थिर
व्यापारियों की बढ़ी परेशानी
व्यापार जगत की मांग है कि सरकार इस पर राहत दे। उनका कहना है कि लगातार बढ़ती लागत से कारोबार टिकाए रखना मुश्किल हो रहा है।
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: गुरुग्राम में होटल, रेस्टोरेंट और उद्योगों में गैस किल्लत की आशंका - gurugram commercial lpg supply crisis amid usiran tensions
यह खबर क्यों जरूरी है?
FAQ
- कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत क्यों बढ़ी?
मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से वैश्विक एनर्जी सप्लाई चेन बाधित हुई है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम करीब 50 फीसदी बढ़ चुके हैं। भारत में सरकारी तेल कंपनियां हर महीने अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क के आधार पर LPG की कीमतें तय करती हैं। इसीलिए ग्लोबल महंगाई का सीधा असर भारत में कमर्शियल LPG के दामों पर पड़ा है। - क्या घरेलू रसोई गैस भी महंगी हुई है?
नहीं। फिलहाल घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 913 रुपए है। इसमें आखिरी बार 7 मार्च को 60 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। अभी सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ है। - दिल्ली में 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर की नई कीमत क्या है?
दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर की नई कीमत 2,078.50 रुपए है। यह बढ़ोतरी बुधवार से लागू हुई है। इससे पहले 1 मार्च को 114.5 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। अब कुल मिलाकर थोड़े समय में ही 310 रुपए से ज्यादा का इजाफा हो चुका है।
आज से महंगा होगा दूध, इंदौर-धार में बढ़े दाम, जानें भोपाल में एक लीटर की कीमत कितनी होगी
आज से जूते-चप्पल, बिस्किट और ब्रेड की कीमतें बढ़ेंगी! मिडिल ईस्ट संकट का असर
आज से नया इनकम टैक्स कानून, फॉर्म 16 बंद, जानें नए नियम
देश दुनिया न्यूज: महंगा हो गया FASTag Annual Pass, एक अप्रैल से चुकाने होंगे इतने रुपए
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari