राज्यसभा में बेहोश हुईं फूलो देवी नेताम, NEET पेपर लीक मामले में कर रहीं थीं विरोध-प्रदर्शन

Ravi Singh | Jun 28, 2024, 17:10 IST
Share
Phulo Devi Netam
Phulo Devi Netam

राज्यसभा में पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रही कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम की हालत बिगड़ गई। उन्हें बेचैनी होने लगी। इतना ही नहीं उनको चक्कर आ गए और वह राज्यसभा में ही बेहोश हो गईं।

Phulo Devi Netam : कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा सदस्य और छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ नेता फूलो देवी नेताम शुक्रवार 28 जून को संसद में विरोध प्रदर्शन के दौरान बेहोश हो गईं थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वह NEET मुद्दे पर सदन के वेल में विरोध कर रही थीं, तभी उन्हें चक्कर आने लगे। उन्हें दिल्ली के आरएमएल अस्पताल ले जाया गया है।

फूलो देवी नेताम की तबीयत बिगड़ी

राज्यसभा में पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रही कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम की हालत बिगड़ गई। उन्हें बेचैनी होने लगी। इतना ही नहीं उनको चक्कर आ गए और वह राज्यसभा में ही बेहोश हो गईं। फूलो देवी को संसद से बाहर निकाले जाने का एक वीडियो सामने आया है। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल और कुछ कांग्रेस महिला सांसद फूलो देवी को एंबुलेंस से अस्पताल ले जा रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, NEET पेपर लीक पर विपक्ष का जोरदार हंगामा

पेपर लीक मामले पर चर्चा की मांग

संसद के पांचवें दिन की शुरुआत से ही संसद के दोनों सदनों में नीट पेपर लीक को लेकर विपक्ष आक्रामक नजर आया। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने NEET पेपर लीक मामले पर चर्चा की मांग की थी। लेकिन चर्चा राष्ट्रपति के अभिभाषण पर शुरू की गई। सत्ता पक्ष के सांसदों ने चर्चा शुरू की। उनके भाषण के दौरान विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की। विपक्ष नीट के पेपर लीक मामले पर चर्चा की मांग कर रहा था।

छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष

कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कोंडागांव की रहने वाली हैं। वे छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। 14 सितंबर 2020 को कांग्रेस के सदस्य के रूप में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए चुनी गईं थीं।

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • CONGRESS
  • राज्यसभा
  • फूलो देवी नेताम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि