देश में कोरोनाः रफ्तार थमी पर नहीं रुक रहा देश में मौतों का सिलसिला
Sanjay Dhiman | Jun 29, 2025, 21:16 IST
Photograph: (the sootr)
देश में कोरोना के मामलों में तेजी से कमी आ रही है, लेकिन कोविड के नए वैरिएंटस के कारण मरने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। एक महीने में कोरोना के नए वैरिएंट से 135 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी काफी ज्यादा है।
देश में कोरोना के मामलों में तेजी से कमी आ रही है, लेकिन कोविड के नए वैरिएंटस के कारण मरने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बीते एक महीने में कोरोना के नए वैरिएंट से मरने वालों की संख्या 135 तक पहुंच गई। राहत की बात यह है कि इस दौरान कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 2086 तक नीचे आ गई। वैज्ञानिक कोरोना के नए वैरिएंट को खतरनाक नहीं मान रहे है, लेकिन सावधानियों की सलाह अवश्य दे रहे है।
देशभर में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। बीते 2 हफ्तों में मामलों में कमी आई है और एक्टिव केस घटकर 2086 तक पहुंच गए हैं, जबकि 12 जून को ये आंकड़ा 7131 था। इस सकारात्मक बदलाव के बावजूद, नए वैरिएंट्स की पहचान और संक्रमण की गति स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का कारण बनी हुई है।
यह खबरें भी पढ़ें...
शिवराज की नाराजगी के बाद नप गए सीहोर डीएफओ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश
राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में शिलांग एसआईटी ने दी रतलाम में दबिश
नए वैरिएंट्स निम्बस (NB.1.8.1) की पहचान,
भारत में कोरोना के नए वैरिएंट्स की पहचान की गई है, जिसमें सिंगापुर से फैलने वाला निम्बस (NB.1.8.1) वैरिएंट शामिल है। ICMR के अनुसार, इस वैरिएंट के लक्षण ओमिक्रॉन जैसे ही हैं। यह वैरिएंट पिछले कुछ हफ्तों में तेजी से फैल रहा है और भारत में भी इसके केसों की संख्या बढ़ रही है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. नवीन कुमार के मुताबिक, सिंगापुर में फैलने वाले निम्बस वैरिएंट के केस भारत में भी सामने आए हैं। इस वैरिएंट में पहले के मुकाबले ज्यादा तेजी से संक्रमण फैलने की क्षमता है।
भारत में कोरोना के नए वैरिएंट से एक महीने में 135 मौतें हो चुकी हैं। इनमें से 3 मौतें बीते 24 घंटों में हुई हैं। दिल्ली और हरियाणा में इस वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। बीते 6 हफ्तों में इन मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। देश में मृत्यु दर में कमी न आना चिंता की बात है।
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में ‘चरण पादुका योजना’ फिर शुरू, तेंदूपत्ता संग्राहकों के सम्मान में एक पहल
छत्तीसगढ़ में रेल लाइन होगा दोगुना... 47 हजार करोड़ का काम शुरू
एक्टिव केसों में अभी भी
कोरोना के एक्टिव केसों के मामले में बीते दो महीने से केरल पहले स्थान पर बना हुआ है। अभी भी यहां 533 एक्टिव केस है। इसके बाद दिल्ली का नंबर आता है, यहां 267 एक्टिव केस है। 24 घंटे में यहां दो लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई। देश में कोरोना की लिस्ट में तीसरा स्थान गुजरात का है, यहां अब 216 एक्टिव मरीज है, जिनका उपचार किया जा रहा है। महाराष्ट्र, मणिपुर और कर्नाटक में भी इस समय 120 से 130 के बीच एक्टिव केस है;मध्यप्रदेश में अभी भी 52 एक्टिव केस मौजूद हैं, इधर कोरोना से मध्यप्रदेश में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से तीसरी मौत हरियाणा में दर्ज की गई। यहां अभी भी 55 एक्टिव केस मौजूद है।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉दूसरेग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
देश में एक्टिव केसों की संख्या में लगातार कमी
यह खबरें भी पढ़ें...
शिवराज की नाराजगी के बाद नप गए सीहोर डीएफओ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश
राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में शिलांग एसआईटी ने दी रतलाम में दबिश
नए वैरिएंट्स निम्बस (NB.1.8.1) की पहचान, सिंगापुर से फैला
देश में लगातार बढ़ रही मृत्यु दर
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में ‘चरण पादुका योजना’ फिर शुरू, तेंदूपत्ता संग्राहकों के सम्मान में एक पहल
छत्तीसगढ़ में रेल लाइन होगा दोगुना... 47 हजार करोड़ का काम शुरू
एक्टिव केसों में अभी भी केरल नंबर वन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉दूसरेग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava