Covaxin Side Effect : कोवैक्सीन लगवाने वालों पर भी खतरा, BHU की शोध में साइड इफेक्ट का दावा

Shreya Nakade | May 16, 2024, 16:44 IST
Share
कोवैक्सीन के भी साइड इफेक्ट
कोवैक्सीन के भी साइड इफेक्ट

कोविशील्ड के बाद भारत में कोविड-19 से बचाव के लिए इस्तेमाल की गई कोवैक्सीन के भी साइड इफेक्ट का दावा किया जा रहा है। इस वैक्सीन से सांस और स्किन की समस्या सहित रेयर बीमारी का भी खतरा है।

बीते दिनों कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड विकसित करने वाली ब्रिटिश कंपनी ब्रिटिश कंपनी एस्ट्राजेनेका ने अदालत में कोविशील्ड के साइड इफेक्ट ( Covishield Side Effect ) होने की बात स्वीकारी थी। इस समय देश में विकसित भारत बायोटेक की कोवैक्सीन ( Covaxin ) लगवाने वाले खुद को सुरक्षित समझ रहे थे। अब एक शोध में कोवैक्सीन के साइड इफेक्ट होने का दावा किया गया है। वैक्सीन से एलर्जी, सांस लेने में दिक्कत और स्किन की समस्याओं जैसी परेशानियां हो सकती है।

बीएचयू में हुई स्टडी

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ( BHU ) द्वारा कोवैक्सीन के प्रभावों पर एक शोध (Covaxin Study) की गई है। इस स्टडी की रिपोर्ट के अनुसार टीका लगवाने वाले ज्यादातर लोगों में एक साल तक साइड इफेक्ट ( Covaxin Side Effect )देखे गए। यह शोध वीवी की शुभ्रा चक्रबर्ती और उनकी टीम ने की है। इस स्टडी के लिए 1,024 लोगों पर शोध की गई। इसमें 635 किशोर और 391 युवा शामिल थे। इन सभी से टीका लगवाने के एक साल बाद तक फॉलोअप लिया गया। फॉलोअप में युवाओं और किशोरों दोनों में सांस संबधी समस्या- ‘वायरल अपर रेस्पेरेट्री ट्रैक इंफेक्शन्स’ देखा गया। यह समस्या में 304 किशोरों यानी करीब 48 प्रतिशत और 124 यानी 42.6 प्रतिशत युवाओं में देखी गई।

इसके अलावा 10.5 फीसदी किशोरों में स्किन संबंधी समस्या (न्यू-ऑनसेट स्किन एंड सबकुटैनियस डिसऑर्डर), 10.2 जनरल डिसऑर्डर यानी आम परेशानी, 4.7 फीसदी में नर्वस सिस्टम डिसऑर्डर यानी नसों से जुड़ी परेशानी पाई गई। इसी तरह 8.9 फीसदी युवाओं में आम परेशानी, 5.8 फीसदी में मांसपेशियों, नसों, जोड़ों से जुड़ी परेशानी और 5.5 में नर्वस सिस्टम से जुड़ी परेशानी देखी गई।

ये खबर भी पढ़िये...

कोविशील्ड वैक्सीन से ब्रेन स्ट्रोक और हार्टअटैक का खतरा, शरीर में जम सकता है खून का थक्का

रेयर बीमारी का भी खतरा

बीएचयू द्वारा की गई शोध में 0.3% लोगों में स्ट्रोक और 0.1% लोगों में गुलियन बेरी सिंड्रोम (GBS) का खतरा भी देखा गया। इसमें GBS एक तरह का लकवा होता है जिससे शरीर के सभी अंग धीरे-धीरे निशक्त होते जाते हैं। यह एक बहुत रेयर बीमारी है।

Tags:
  • कोवैक्सीन के साइड इफेक्ट
  • Covishield Side Effect
  • कोविशील्ड के साइड इफेक्ट
  • Covaxin Side Effect
  • Covaxin Study
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज