सीपी राधाकृष्णन होंगे भारत के 15वें उपराष्ट्रपति, बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराया

Sandeep Kumar | Published:
Share
CP Radhakrishnan
CP Radhakrishnan

NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति चुनाव जीत गए हैं। उन्हें कुल 452 वोट मिले। INDIA उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

15वें उपराष्ट्रपति के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति चुनाव जीत गए हैं। उन्हें कुल 452 वोट मिले। INDIA उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि 14 सांसदों ने क्रॉसवोटिंग की।

कांग्रेस ने INDIA के 315 सांसदों के मतदान का दावा किया था। BRS और BJD ने चुनाव में भाग नहीं लिया। राज्यसभा में बीआरएस के 4 और BJD के 7 सांसद हैं। लोकसभा में इकलौते सांसद वाले शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब में बाढ़ के कारण वोट नहीं दिया।

उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी गठबंधन ने चुनौती दी थी। उनकी संख्या NDA के मुकाबले कम रही। इस चुनाव में जीत के लिए 392 वोट जरूरी थे, जिसे NDA उम्मीदवार ने आसानी से हासिल किया। आज 767 सांसदों ने वोट डाले। इसमें 15 वोट अमान्य रहे। धनखड़ ने 21 जुलाई को खराब सेहत का हवाला देकर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था।

ये भी पढ़े...सीपी राधाकृष्णन होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की घोषणा

इन राजनीतिक दलों ने वोटिंग से किया किनारा

BRS और ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक की पार्टी BJD ने उपराष्ट्रपति चुनाव से किनारा किया। दोनों पार्टियों ने किसी भी गठबंधन का समर्थन नहीं किया। राज्यसभा में बीआरएस के 4 और BJD के 7 सांसद हैं।

ये भी पढ़े...बाढ़-बारिश का कहर : हिमाचल में लैण्डस्लाइड से 5 की मौत, पीएम ने की राहत की घोषणा

कौन हैं सीपी राधाकृष्णन?

तमिलनाडु के तिरुप्पुर में 20 अक्टूबर 1957 को चन्द्रपुरम पोनुस्वामी राधाकृष्णन का जन्म हुआ। वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। राधाकृष्णन ने अपना राजनीतिक जीवन RSS और जनसंघ से शुरू किया। वे 1998 और 1999 में कोयम्बटूर से लोकसभा सांसद चुने गए। 2003 से 2006 तक वे तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष रहे।

3d2b4519-ca0
3d2b4519-ca0


राधाकृष्णन फरवरी 2023 से जुलाई 2024 तक झारखंड के राज्यपाल रहे। इसके बाद, मार्च से जुलाई 2024 तक तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार संभाला। मार्च से अगस्त 2024 तक उन्होंने पुडुचेरी के उपराज्यपाल का कार्यभार भी संभाला। 31 जुलाई 2024 से वे महाराष्ट्र के राज्यपाल पद पर कार्यरत हैं।

292b4023-db4
292b4023-db4



RSS से जुड़े

सीपी राधाकृष्णन का पूरा नाम चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन है। वे 16 साल की उम्र से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े हुए हैं। राधाकृष्णन 1974 में भारतीय जनसंघ की राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य बने।

ये भी पढ़े...शहीद ASP की पत्नी को DSP पद,मीडिया कर्मियों की सम्मान राशि दोगुनी... जानें CG कैबिनेट के अहम फैसले

ये भी पढ़े...एमपी सरकार को रेपिस्ट को देना पड़ेगा 25 लाख मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, ये है पूरा मामला

UN में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया हैं सीपी ने

2004 में वे संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बने। वे ताइवान गए और पहले संसदीय दल के सदस्य भी रहे। 2016 में उन्हें कोच्चि स्थित कोयर बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया। उनके कार्यकाल में भारत का कोयर निर्यात रिकॉर्ड 2,532 करोड़ रुपये तक पहुंचा।

Tags:
  • India
  • RSS
  • NDA
  • तमिलनाडु
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा
  • सीपी राधाकृष्णन
  • बी सुदर्शन रेड्डी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर