दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा, 5 फरवरी को मतदान, 8 को आएंगे नतीजे

Raj Singh | Published:
Share
delhi assembly election
delhi assembly election

दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। इस बार दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को चुनाव होंगे। जबकि इसके नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। इस बार दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को चुनाव होंगे। जबकि इसके नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ ही चुनाव आयोग ने दो विधानसभा सीटों पर उपचुनावों की तारीखों का ऐलान किया। उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर और तमिलनाडु की इरोड सीट पर 5 फरवरी को उपचुनाव होंगे। जबकि इनके नतीजे 8 फरवरी को ही आएंगे।

बता दें कि राजधानी दिल्ली में मुख्य तौर पर तीन पार्टियों के बीच ही मुकाबला है। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा। इन तीनों में कांटे की टक्कर बताई जा रही है। हालांकि अब देखना होगा कि आखिर दिल्ली का रण कौन जीतता है।

'चुनाव में पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता'

चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ होंगे। 85 साल से अधिक उम्र के लोग घर से वोट डाल सकेंगे। चुनाव हम सबकी साझी विरासत है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने आगे बताया कि ईवीएम फुलप्रूफ डिवाइस है। ईवीएम में वायरस नहीं आ सकता। चुनाव में पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता है।

1.55 करोड़ से ज्यादा वोटर्स

चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली के चुनाव में इस बार कुल 1.55 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं। अगर हम एक्जेट आंकड़े की बात करें तो इस बार के विधानसभा चुनाव में 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 वोटर हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83 लाख 49 हजार 645 है जबकि महिला वोटर्स की संख्या 71 लाख 73 हजार 952 है। वहीं, थर्ड जेंडर की संख्या 1 हजार 261 है।

8 फरवरी को हुई थी वोटिंग

गौरतलब है कि दिल्ली में 2020 के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान 6 जनवरी को हुआ था। दिल्ली की सभी 70 सीटों के लिए 14 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी हुआ था। पिछली बार 8 फरवरी को वोटिंग हुई थी, जबकि 11 फरवरी को नतीजे आए थे। वहीं 16 फरवरी को अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

दो बार से आप की हो रही है प्रचंड जीत

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी 70 में से 60 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बना रही है। 2015 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटें जीती थीं। दिल्ली के इतिहास में ये पहली बार था, जब किसी पार्टी ने इतनी सीटें जीती थीं। वहीं, 2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी को 62 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं बीजेपी ने महज 8 सीटें जीती थीं। जबकि, कांग्रेस पिछले दो चुनाव से एक भी सीट नहीं जीत सकी है। हालांकि, इस बार पार्टी अच्छा प्रदर्शन करने की बात कर रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कांग्रेस
  • आम आदमी पार्टी
  • अरविंद केजरीवाल
  • भाजपा
  • दिल्ली
  • आतिशी
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर