केजरीवाल को लेकर विधानसभा में जबर्दस्त हंगामा, बैठक स्थगित
Dr Rameshwar Dayal | Mar 27, 2024, 15:39 IST
delhi assembly session chief minister arvind kejriwal द सूत्र the sootr
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष के विधायक वेल में आ गए और सीएम केजरीवाल के समर्थन में और मोदी सरकार के विरोध में तेज नारेबाजी करने लगे। उनके इस व्यवहार के बाद विपक्षी सदस्य भी अपने आसन छोड़कर वेल में आ गए और केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करने लगे।
NEW DELHI. दिल्ली विधानसभा ( delhi vidhansabha ) का बुधवार को अभूतपूर्व सेशन हुआ। सदन की कार्यवाही (House proceedings ) सीएम अरविंद केजरीवाल ( cm kejriwal ) की गैर मौजूदगी में हुई, लेकिन बैठक में उनको ही लेकर खासा हंगामा हुआ और नारेबाजी की गई। विधानसभा अध्यक्ष ( speaker ) ने मामले को संभालने की बहुत कोशिश की, लेकिन हंगामा व शोरशराब बढ़ते देख सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। दूसरी और विधानसभा परिसर में बैठक से पूर्व और बाद में हंगामा-रैली का दौर निकला। सत्ता पक्ष के सदस्य केजरीवाल को रिहा करने की मांग पर परिसर में घूम रहे थे तो विपक्ष केजरीवाल के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन में जुटा था। विपक्ष ने आरेाप लगाया है कि सत्ता पक्ष विधानसभा का इस्तेमाल स्वार्थ की राजनीति के लिए कर रहा है।
सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, सत्ता पक्ष आम आदमी पार्टी के विधायक वेल में आ गए और सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थन में और प्रधानमंत्री मोदी व उनकी सरकार के विरोध में तेज नारेबाजी करने लगे। उनके इस व्यवहार के बाद विपक्षी सदस्य भी अपने आसन छोड़कर वेल में आ गए और केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने दोनों पक्षों को समझाना चाहा, लेकिन हंगाम कम होते न देख उन्होंने सदन की कार्यवाही को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया।
ब्रेक के बाद सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, सत्ता पक्ष के सदस्य फिर से मोदी सरकार के खिलाफ तेज नारेबाजी करने लगे। इससे खफा होकर विपक्षी सदस्यों ने भी केजरीवाल के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। सत्ता पक्ष के विधायक 'केजरीवाल को रिहा करो, रिहा करो' के नारे लगाते रहे। वहीं, विपक्ष के विधायक 'केजरीवाल इस्तीफा दो, इस्तीफा दो' के नारे लगा रहे थे। हंगामा लगतार बढ़ता रहा। एकाध बार तो ऐसा लगा कि सदन में ही सत्ता व विपक्षी के सदस्यों में भिड़ंत न हो जाए। जब हंगामा नहीं थमा तो अध्यक्ष ने कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया।
सदन की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित होने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य विधानसभा परिसर में घूम-घूमकर एक दूसरे के विरोध में नारेबाजी करने लगे। सत्ता पक्ष के सदस्य ‘मैं हूं केजरीवाल’ नाम की टी शर्ट पहनकर अपने नेता की रिहाई की मांग कर रहे थे। कुछ सदस्यों ने तो केजरीवाल का मुखौटा भी लगा रखा था। दूसरी ओर विपक्षी सदस्य दिल्ली सरकार व केजरीवाल को भ्रष्ट बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। यह हंगामा काफी देर तक चला। गौरतलब है कि सत्ता पक्ष ने आज की बैठक दिल्ली में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता और अफसरों की जवाबदेही को लेकर बुलाई थी। विपक्ष का आरोप है कि इस मसले पर तो बैठक में सत्ता पक्ष ने कोई बातचीत नहीं की और सदन का उपयोग अपनी ओछी राजनीति के लिए किया।
ये समाचार भी पढ़ें:-
शराब घोटाले की राशि की खुद जानकारी देंगे केजरीवाल
वरुण गांधी को अपने साथ ही रखना चाहती थी इंदिरा गांधी
वरुण की बीजेपी से जुदाई क्या कुछ गुल खिलाएगी
बहुत कम धनराशि खर्च कर सांसद बने थे लालवानी
हंगामे के कारण 15 मिनट में ही बैठक स्थगित कर दी गई
सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, सत्ता पक्ष आम आदमी पार्टी के विधायक वेल में आ गए और सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थन में और प्रधानमंत्री मोदी व उनकी सरकार के विरोध में तेज नारेबाजी करने लगे। उनके इस व्यवहार के बाद विपक्षी सदस्य भी अपने आसन छोड़कर वेल में आ गए और केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने दोनों पक्षों को समझाना चाहा, लेकिन हंगाम कम होते न देख उन्होंने सदन की कार्यवाही को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया।
सदन में केजरीवाल को लेकर हुआ जबर्दस्त हंगामा
ब्रेक के बाद सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, सत्ता पक्ष के सदस्य फिर से मोदी सरकार के खिलाफ तेज नारेबाजी करने लगे। इससे खफा होकर विपक्षी सदस्यों ने भी केजरीवाल के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। सत्ता पक्ष के विधायक 'केजरीवाल को रिहा करो, रिहा करो' के नारे लगाते रहे। वहीं, विपक्ष के विधायक 'केजरीवाल इस्तीफा दो, इस्तीफा दो' के नारे लगा रहे थे। हंगामा लगतार बढ़ता रहा। एकाध बार तो ऐसा लगा कि सदन में ही सत्ता व विपक्षी के सदस्यों में भिड़ंत न हो जाए। जब हंगामा नहीं थमा तो अध्यक्ष ने कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया।
सदन जिस लिए बुलाया गया, उस पर चर्चा ही नहीं हुई
सदन की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित होने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य विधानसभा परिसर में घूम-घूमकर एक दूसरे के विरोध में नारेबाजी करने लगे। सत्ता पक्ष के सदस्य ‘मैं हूं केजरीवाल’ नाम की टी शर्ट पहनकर अपने नेता की रिहाई की मांग कर रहे थे। कुछ सदस्यों ने तो केजरीवाल का मुखौटा भी लगा रखा था। दूसरी ओर विपक्षी सदस्य दिल्ली सरकार व केजरीवाल को भ्रष्ट बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। यह हंगामा काफी देर तक चला। गौरतलब है कि सत्ता पक्ष ने आज की बैठक दिल्ली में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता और अफसरों की जवाबदेही को लेकर बुलाई थी। विपक्ष का आरोप है कि इस मसले पर तो बैठक में सत्ता पक्ष ने कोई बातचीत नहीं की और सदन का उपयोग अपनी ओछी राजनीति के लिए किया।
ये समाचार भी पढ़ें:-
शराब घोटाले की राशि की खुद जानकारी देंगे केजरीवाल
वरुण गांधी को अपने साथ ही रखना चाहती थी इंदिरा गांधी
वरुण की बीजेपी से जुदाई क्या कुछ गुल खिलाएगी
बहुत कम धनराशि खर्च कर सांसद बने थे लालवानी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari