दिल्ली में बीजेपी की 27 साल बाद वापसी, मुख्यमंत्री की रेस में ये सात नाम आगे
Jitendra Shrivastava | Feb 08, 2025, 16:44 IST
delhi-bjp-cm-face-2025 Photograph: (thesootr)
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है। 70 में से 47 सीटों पर बढ़त के साथ बहुमत का आंकड़ा पार हो चुका है। इस बीच मुख्यमंत्री पद के लिए 7 नामों पर चर्चा तेज हो गई है...
दिल्ली में 2025 के विधानसभा चुनाव परिणाम सामने आ रहे हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली है। बीजेपी 47 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और सत्ता में आने का रास्ता साफ हो गया है। अब चर्चा इस बात पर केंद्रित हो गई है कि पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा। इस बीच मुख्यमंत्री पद के लिए विजेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता, वीरेंद्र सचदेवा, और मनोज तिवारी समेत 7 नामों पर चर्चा तेज हो गई है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के ताजा रुझानों में बीजेपी 47 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जो बहुमत के लिए जरूरी 36 सीटों से कहीं अधिक है। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ बीजेपी 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है। इस बीच आम आदमी पार्टी (आप), जिसने तीन बार लगातार दिल्ली पर राज किया था, केवल 23 सीटों पर ही सिमटती नजर आ रही है।
ये खबरें भी पढ़ें..
क्या दिल्ली को भी मिलेगा मोहन यादव और भजनलाल शर्मा जैसा सरप्राइज CM ?
दिल्ली विधानसभा चुनाव : पीएम मोदी के वो तीर जिसने AAP को कर दिया घायल
अब सवाल उठता है कि दिल्ली में बीजेपी का मुख्यमंत्री कौन होगा। पार्टी के अंदर से कई प्रमुख नाम उभरकर सामने आए हैं। ये नाम हैं...
दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस शानदार प्रदर्शन पर कहा कि जनता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अब दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी जैसे आप नेताओं को जनता ने नकार दिया है।
ये खबरें भी पढ़ें...
दिल्ली विधानसभा चुनाव : अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया चुनाव हारे
दिल्ली चुनाव एग्जिट पोल: क्या तीसरी बार भी शून्य पर आउट होगी कांग्रेस?
तीन बार से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी के लिए ये नतीजे बड़ा झटका साबित हो सकते हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर 3 बजे तक के रुझानों में आम आदमी पार्टी केवल 23 सीटों पर आगे है।
हालांकि, बीजेपी के लिए यह तय करना बाकी है कि मुख्यमंत्री पद के लिए अंतिम रूप से किसे चुना जाएगा। पार्टी कई बार अपने नेतृत्व चयन में चौंकाने वाले फैसले ले चुकी है, इसलिए इस बार भी किसी नए चेहरे के उभरने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
27 साल बाद बीजेपी की सत्ता में वापसी
ये खबरें भी पढ़ें..
क्या दिल्ली को भी मिलेगा मोहन यादव और भजनलाल शर्मा जैसा सरप्राइज CM ?
दिल्ली विधानसभा चुनाव : पीएम मोदी के वो तीर जिसने AAP को कर दिया घायल
मुख्यमंत्री पद के लिए प्रमुख नाम
- विजेंद्र गुप्ता: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और रोहिणी से प्रत्याशी।
- रेखा गुप्ता: शालीमार बाग से बीजेपी उम्मीदवार।
- दुष्यंत गौतम: करोलबाग से प्रत्याशी और राष्ट्रीय महामंत्री।
- वीरेंद्र सचदेवा: दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष।
- प्रवेश वर्मा: पूर्व सांसद और नई दिल्ली से उम्मीदवार।
- मनोज तिवारी: पूर्वांचल से आने वाले बीजेपी सांसद और लोकप्रिय चेहरा।
- आशीष सूद: जनकपुरी से बीजेपी उम्मीदवार।
डबल इंजन सरकार की तैयारी
ये खबरें भी पढ़ें...
दिल्ली विधानसभा चुनाव : अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया चुनाव हारे
दिल्ली चुनाव एग्जिट पोल: क्या तीसरी बार भी शून्य पर आउट होगी कांग्रेस?
आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका
बीजेपी नेतृत्व का फैसला अभी बाकी
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava