पढ़े-लिखे आतंकी ज्यादा खतरनाक? दिल्ली ब्लास्ट में व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश

Sanjay Dhiman | Published:
Share
dilhi car blast metter
Photograph: (the sootr)

दिल्ली में हुए ब्लास्ट ने एक नए तरह के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इसमें डॉक्टर और अन्य पेशेवर लोग शामिल हैं। यह व्हाइट कॉलर टेरर का एक उदाहरण है।

New Delhi. नई दिल्ली में लाल किले के पास कार ब्लास्ट ने पूरे देश की सुरक्षा एजेंसियों को हिला दिया है। शुरुआती जांच में ऐसे खुलासे हुए हैं, जिन्होंने तंत्र की नींव तक हिला दी है। धमाके के तार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से जुड़ते दिख रहे हैं। यह कोई अचानक हुआ हमला नहीं था। बीते तीन-चार महीने से इसकी साजिश रची जा रही थी।

जांच में सामने आया है कि जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग अक्टूबर से भारत में एक्टिव थी। इस विंग ने कॉलेज और मेडिकल बैकग्राउंड की लड़कियों को टारगेट बनाया। इनका मकसद कट्टरता के नाम पर ब्रेनवॉश कर उन्हें आतंकी नेटवर्क में शामिल करना था। फरीदाबाद से पकड़े गए तीन डॉक्टर इसी मॉड्यूल से जुड़े थे।

यह खबरें भी पढ़ें..

दिल्ली ब्लास्ट के तार एमपी के महू से जुड़े, आतंकियों से लिंक अल फलाह यूनिवर्सिटी कट ट्रस्ट महू के सिद्दीकी का

दिल्ली ब्लास्ट पर गरमाई छत्तीसगढ़ की राजनीति: भूपेश बघेल ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा, डिप्टी सीएम ने किया पलटवार

सूट-बूट में आतंक

इस घटना ने आतंक का नया चेहरा दिखाया है और वह है व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल। अब सिर्फ हथियारबंद जिहादी ही नहीं, बल्कि सूट-बूट वाले डॉक्टर और प्रोफेशनल भी इस खूनी खेल का हिस्सा बन रहे हैं। एजेंसियों के मुताबिक, इस मॉड्यूल में आठ आतंकी चिन्हित हो चुके हैं। इनमें से छह डॉक्टर हैं। हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है। दुनिया में पहले भी पढ़े लिखे लोग आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

जब पढ़े-लिखे बने आतंक का चेहरा

इतिहास गवाह है कि दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी वही रहे हैं जो उच्च शिक्षित थे।

ओसामा बिन लादेन के वो आख़िरी घंटे - BBC News हिंदी
ओसामा बिन लादेन के वो आख़िरी घंटे - BBC News हिंदी


1. ओसामा बिन लादेन सिविल इंजीनियर था। किंग अब्दुल अजीज यूनिवर्सिटी, जेद्दा से पढ़ाई की। ‘अलकायदा’ बनाई। 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला करवाया। 2011 में एबटाबाद (पाकिस्तान) में अमेरिकी नेवी सील्स ने मार गिराया।

अयमान अल जवाहिरी: अमेरिकाले आक्रमण गरेर मारिदिएका अल-कायदाका यी नेता को  हुन् - BBC News नेपाली
अयमान अल जवाहिरी: अमेरिकाले आक्रमण गरेर मारिदिएका अल-कायदाका यी नेता को हुन् - BBC News नेपाली


2. अयमान अल-जवाहिरी पेशे से आई सर्जन था। उसने काहिरा यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस किया। ‘Egyptian Islamic Jihad’ का सदस्य था। बाद में अलकायदा से जुड़ा। ओसामा की मौत के बाद उसने कमान संभाली। 2022 में अमेरिकी ड्रोन हमले में ढेर हुआ।

dcf7aafb-456
dcf7aafb-456


3. सैयद सलाहुद्दीन ने कश्मीर यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स किया था। राजनीति से आतंक की राह पर गया। वह हिजबुल मुजाहिद्दीन का चीफ है और पाकिस्तान में बैठकर भारत के खिलाफ साजिश रचता है।

याकूब मेमन की जन्म से फांसी की सजा तक की पूरी कहानी - India TV Hindi
याकूब मेमन की जन्म से फांसी की सजा तक की पूरी कहानी - India TV Hindi


4. याकूब मेमन चार्टर्ड एकाउंटेंट था। 1993 के मुंबई धमाकों का वित्तीय मास्टरमाइंड रहा। अपने भाई टाइगर मेमन के साथ प्लानिंग की। उसे 2015 में फांसी दी गई।

c92733e5-8a2
c92733e5-8a2


5. अफजल गुरु ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम किया। बाद में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ गया। 2001 के संसद हमले का दोषी था। उसे 2013 में तिहाड़ जेल में फांसी दी गई।

इंडियन मुजाहिदीन के संस्थापक रियाज भटकल के रिश्तेदार अफगानिस्तान में मारे  गए | इंडिया न्यूज़ - इंडिया टीवी
इंडियन मुजाहिदीन के संस्थापक रियाज भटकल के रिश्तेदार अफगानिस्तान में मारे गए | इंडिया न्यूज़ - इंडिया टीवी


6. रियाज भटकल सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वह IT सेक्टर से आतंक की दुनिया में घुसा। इंडियन मुजाहिद्दीन की नींव रखी और देशभर में धमाके करवाए।

हाफ़िज़ सईद को इस साल भारत लाने पर जोर क्यों, क्या पाकिस्तान से रिश्ते और  ख़राब होंगे - BBC News हिंदी
हाफ़िज़ सईद को इस साल भारत लाने पर जोर क्यों, क्या पाकिस्तान से रिश्ते और ख़राब होंगे - BBC News हिंदी


7. हाफिज सईद (मुंबई अटैक मास्टरमाइंड हाफिज सईद) ने इस्लामिक स्टडीज में मास्टर्स किया। उसने यूनिवर्सिटी ऑफ लाहौर से पढ़ाई। एक शिक्षक से आतंकी बना। उसी ने लश्कर-ए-तैयबा की नींव रखी और मुंबई 26/11 हमलों का मास्टरमाइंड बना।

यह खबरें भी पढ़ें..

दिल्ली ब्लास्ट के बाद एमपी में हाई अलर्ट, धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा बढ़ी

NIA-ATS की छापेमारी : आतंकी संगठन-फंडिंग नेटवर्क का अंदेशा, तीनों मौलवी को अलग-अलग मदरसों से पकड़ा

दिमाग पढ़े-लिखे, मगर सोच जहरीली

इन सभी मामले बताते हैं कि डिग्री होने का मतलब समझ होना नहीं है। जब सोच जहरीली हो जाती है तो ज्ञान भी हथियार बन जाता है। आज जो चेहरे दिल्ली ब्लास्ट में सामने आए हैं, वे उतने ही खतरनाक हैं, जितने ओसामा या हाफिज सईद।

यह आतंक किताबों और लैब के बीच पनपता है। यह डॉक्टरों के दिमाग से निकलता है, मगर परिणाम बम जैसा होता है। सुरक्षा एजेंसियां अब ब्लास्ट के मास्टरमाइंड से लेकर फंडिंग चैनल तक सबकी परतें खोल रही हैं।

Tags:
  • नई दिल्ली
  • पाकिस्तान
  • मुंबई अटैक मास्टरमाइंड हाफिज सईद
  • जैश-ए-मोहम्मद
  • ओसामा बिन लादेन
  • POK
  • दिल्ली ब्लास्ट
  • व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर