DELHI KISAN ANDOLAN : आज दिल्ली कूच कर रहे हैं किसान

Dr Rameshwar Dayal | Published:
Share
DILHI KISAN ANDLOAN
किसान आज दिल्ली में करेंगे आंदोलन

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर का कहना है कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किसानों के आंदोलन का आज 23वां दिन है। हम अपनी निर्धारित घोषणा के अनुसार आज दिल्ली कूच कर रहे हैं

NEW DELHI. फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य ( MSP ) और अन्य मांगों को लेकर किसान ( Farmers Protest March ) एक बार फिर से आज दिल्ली कूच कर रहे हैं। किसान नेताओं का दावा है कि इस मार्च में पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार आदि के किसान शामिल होंगे। नई रणनीति के अनुसार किसान आज ट्रेक्टर-ट्राली के बजाय रेल व सड़क मार्ग से दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। उनके इस आंदोलन ( DELHI KISAN ANDOLAN ) के चलते दिल्ली के बॉर्डरों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। इन इलाकों में सुबह से ट्रैफिक बाधित होना शुरू हो गया है।

14 मार्च को बड़ी किसान महापंचायत करेंगे


दिल्ली के बॉर्डरों पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस चल रही है। किसान नेता पहले से ही घोषणा कर चुके हैं कि आज 6 मार्च को वे दिल्ली कूच करेंगे, 10 मार्च को रेलवे ट्रैक रोकेंगे और 14 मार्च को बड़ी किसान महापंचायत करेंगे। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर का कहना है कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किसानों के आंदोलन का आज 23वां दिन है। हम अपनी निर्धारित घोषणा के अनुसार आज दिल्ली कूच कर रहे हैं। गौरतलब है कि किसान आंदोलन का नेतृत्व दो प्रमुख संगठन किसान मजदूर मोर्चा व संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनैतिक) कर रहे हैं।

कितने किसान पहुंचेंगे, 10 मार्च को होगा साफ

ऐसा लग रहा है कि किसानों का दिल्ली कूच आज दिल्ली और आसपास के राज्यों के लिए समस्या नहीं बन पाएगा, क्योंकि जिस तरह से किसानों के अन्य राज्यों से आने की बात की जा रही थी, उन किसानों के आज ही दिल्ली पहुंचने की संभावना कम है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने स्पष्ट किया है कि हमारी पहले यह घोषणा थी कि दूसरे राज्यों के किसान आज ही दिल्ली कूच के लिए आ जाएंगे, लेकिन दूर-दराज से आने वाले किसान आज दिल्ली नहीं पहुंच पाएंगे। उनका कहना है कि मध्य प्रदेश, बिहार या दक्षिण भारत से सड़क या ट्रेन से आने वाले किसान आज नहीं पहुंचेंगे। उन्हें कम से कम 2-3 दिन लगेंगे। इसलिए 10 मार्च तक कूच की स्थिति साफ हो जाएगी। इसलिए आसपास के राज्यों के किसानों ने भी अपना कूच अभी रोक दिया है। दूसरी ओर दिल्ली पुलिस का कहना है कि दिल्ली के बॉर्डरों टिकरी, सिंघू और गाजीपुर बॉर्डर आदि पर वाहनों की आवाजाही समान्य है। बदलती परिस्थितियों के साथ ही वहां ट्रैफिक को लेकर इंतजाम किए जाएंगे।

Tags:
  • Delhi Kisan Andolan
  • दिल्ली का किसान आंदोलन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर