एमसीडी ने Drishti IAS कोचिंग को किया सील, बेसमेंट चल रही थी क्लास

Ravi Singh | Jul 29, 2024, 16:35 IST
Share
 Drishti IAS कोचिंग को किया सील
Drishti IAS कोचिंग को किया सील

एमसीडी ने नेहरू विहार स्थित कोचिंग सेंटर दृष्टि (द विजन) को सील कर दिया है। एमसीडी का अधिकारियों का कहना है कि सर्वे के दौरान दिल्ली के नेहरू विहार स्थित टावर नंबर 1,2 और 3 के संयुक्त बेसमेंट में कोचिंग चल रही थी।

दिल्ली में ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित RAU's IAS कोचिंग सेंटर में हादसा होने के बाद से दिल्ली पुलिस और दिल्ली नगर निगम का एक्शन ले रहे हैं। इसी कार्रवाई के अतंर्गत एमसीडी ने नेहरू विहार स्थित कोचिंग सेंटर दृष्टि (द विजन) को सील कर दिया है। एमसीडी का अधिकारियों का कहना है कि सर्वे के दौरान दिल्ली के नेहरू विहार स्थित टावर नंबर 1,2 और 3 के संयुक्त बेसमेंट में कोचिंग चल रही थी, जिसके बाद कोचिंग को सील कर दिया गया है।

बेसमेंट में कोचिंग चल रही थी

एमसीडी ने यह भी कहना है कि फील्ड स्टाफ द्वारा किए गए सर्वे के दौरान अधिभोग प्रमाण पत्र के उल्लंघन में टावर नंबर 1, 2 और 3 के संयुक्त बेसमेंट में कोचिंग चल रही थी, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए कोचिंग सेंटर को सील किया गया।

इससे पहले किए 13 कोचिंग सेंटर सील

इससे पहले रविवार 28 जुलाई को दिल्ली नगर निगम ने बेसमेंट में अवैध रूप से चल रहे 13 कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया।

  • 99 नोट्स
  • विद्या गुरु
  • गाइडेंस IAS
  • ईजी फॉर IAS
  • IAS गुरुकुल
  • चहल अकादमी
  • प्लूटस अकादमी
  • साई ट्रेडिंग
  • IAS सेतु
  • टॉपर्स अकादमी
  • दैनिक संवाद
  • सिविल्स डेली IAS
  • करियर पावर

सीलिंग की प्रक्रिया शुरू

मेयर शैली ओबेरॉय का कहना है कि राजेंद्र नगर में जितने भी कोचिंग सेंटर बेसमेंट में नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालित हो रहे हैं, एमसीडी ने उनकी सीलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जरूरत पड़ने पर यह अभियान पूरी दिल्ली में चलाया जाएगा।

7 आरोपी गिरफ्तार

बेसमेंट में पानी भरने के बाद तीन स्टूडेंट्स की मौत के मामले में पुलिस ने आज 5 लोगों को और गिरफ्तार कर लिया है, इससे पहले कोचिंग सेंटर का मालिक और कोऑर्डिनेटर को भी गिरफ्तार किया था। अब तक इस मामले में कुल 7 गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उस व्हीकल (SUV) के ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है, जो मुख्य सड़क से वाहन लेकर गुजरा था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • दृष्टि आईएएस कोचिंग
  • Drishti IAS
  • दिल्ली IAS कोचिंग सेंटर हादसा
  • दृष्टि आईएएस सील
  • drishti ias seal
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि