दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन : कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
Jitendra Shrivastava | Nov 09, 2025, 23:53 IST
Photograph: (The Sootr)
दिल्ली में रविवार को प्रदूषण के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ। इसमें पर्यावरण कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम न उठाने का आरोप लगाया।
New Delhi. दिल्ली में रविवार को प्रदूषण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। इसमें कई पर्यावरण कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भाग लिया। दिल्ली के इंडिया गेट पर प्रदूषण के खिलाफ बड़ी संख्या में लोग और पर्यावरण कार्यकर्ता जुटे। यहां प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। समूह के विरोध के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और कई प्रदर्शनकारियों को इंडिया गेट से हटा दिया।
प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शामिल थीं, जिन्हें महिला सुरक्षाकर्मियों ने हटाया। पुलिस ने उन्हें बिना अनुमति के जमा होने के आरोप में गिरफ्तार किया। इन प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार ने प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। कई लोगों का मानना था कि सरकार डेटा छिपाकर सही स्थिति को छुपाने की कोशिश कर रही है।
प्रदूषण के कारण दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स(AQI) इस सीजन के सबसे खराब स्तर पर पहुंच गया। दिल्ली की एयर क्वालिटी (AQI) 400 के पार जाने से दिल्ली के कई इलाके रेड जोन में चले गए, जिससे नागरिकों में घबराहट बढ़ गई। प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोग चाहते थे कि सरकार सही कदम उठाए और प्रदूषण की समस्या का समाधान हो।
ये खबर भी पढ़ें...
बिहार चुनाव के दूसरे चरण से पहले नेपाल बॉर्डर सील, 122 सीटों पर वोटिंग की तैयारी
दिल्ली प्रदूषण और ट्रैफिक के मुद्दे को सरकार ने गंभीरता से लिया और सरकारी दफ्तरों और MCD दफ्तरों की टाइमिंग में बदलाव किया। अब दिल्ली सरकार के दफ्तर सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुलेंगे, वहीं MCD दफ्तर सुबह 8:30 से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे। सरकार का कहना है कि यह बदलाव ट्रैफिक कम करने और प्रदूषण में कमी लाने में मदद करेगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
एमपी विधानसभा की याचिकाएं होंगी डिजिटल, विधायकों को मिलेगा ऑनलाइन समाधान
राहुल गांधी बोले– वोट चोरी का जल्द करेंगे खुलासा, मोदी-शाह कर रहे लोकतंत्र को कमजोर
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार प्रदूषण के आंकड़े छिपाने की कोशिश कर रही है। AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि दिल्ली के AQI मॉनिटरों के पास पानी छिड़ककर प्रदूषण के आंकड़े कम किए जा रहे हैं। AAP का कहना है कि सरकार ने ठोस नीतियों की कमी की वजह से प्रदूषण पर काबू नहीं पाया है।
ये खबर भी पढ़ें...
पदयात्रा में धीरेंद्र शास्त्री बोले- हिंदुओं सेना को पैसा दान करो, पाकिस्तान उड़ाने के काम आएगा
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए अधिकारियों ने आगे और सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया है। प्रदूषण को कम करने के लिए और समय-समय पर नए नियम लागू किए जा सकते हैं।
प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शामिल थीं, जिन्हें महिला सुरक्षाकर्मियों ने हटाया। पुलिस ने उन्हें बिना अनुमति के जमा होने के आरोप में गिरफ्तार किया। इन प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार ने प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। कई लोगों का मानना था कि सरकार डेटा छिपाकर सही स्थिति को छुपाने की कोशिश कर रही है।
कितना बढ़ा प्रदूषण का असर?
ये खबर भी पढ़ें...
बिहार चुनाव के दूसरे चरण से पहले नेपाल बॉर्डर सील, 122 सीटों पर वोटिंग की तैयारी
दिल्ली में टाइमिंग में बदलाव
ये खबरें भी पढ़ें...
एमपी विधानसभा की याचिकाएं होंगी डिजिटल, विधायकों को मिलेगा ऑनलाइन समाधान
राहुल गांधी बोले– वोट चोरी का जल्द करेंगे खुलासा, मोदी-शाह कर रहे लोकतंत्र को कमजोर
AAP का आरोप
ये खबर भी पढ़ें...
पदयात्रा में धीरेंद्र शास्त्री बोले- हिंदुओं सेना को पैसा दान करो, पाकिस्तान उड़ाने के काम आएगा
अगले कदम क्या होंगे?
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava