Subhash Chandra Bose के पोते की Kangana को फटकार, इतिहास खराब न करें
Jitendra Shrivastava | Apr 07, 2024, 22:54 IST
कंगना को फटकार।
नेताजी को पोते चंद्र कुमार बोस ने कंगना को फटकार लगाते हुए कहा कि सुभाष चंद्र बोस एक राजनीतिक विचारक, सैनिक, दूरदर्शी थे। वह एकमात्र ऐसे नेता थे, जो भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ने के लिए भारत के सभी समुदायों को एकजुट कर सकते थे।
BHOPAL. हिमाचल की मंडी सीट से बीजेपी कैंडिडेट और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना (Kangana) रनौत की टिप्पणी के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परिवार ने आलोचना की है। कंगना ने सुभाषचंद्र बोस ( Subhash Chandra Bose) को भारत का पहला प्रधानमंत्री बताया था। नेताजी के पोते चंद्र कुमार बोस ने X पर एक पोस्ट में कहा कि किसी को भी अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए इतिहास को विकृत नहीं करना चाहिए।
कंगना को चंद्र कुमार बोस ने फटकार लगाते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक राजनीतिक विचारक, सैनिक, राजनेता, दूरदर्शी थे। वह एकमात्र ऐसे नेता थे, जो भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ने के लिए भारत के सभी समुदायों को एकजुट कर सकते थे। नेताजी के प्रति वास्तविक सम्मान उनकी विचारधारा का अनुसरण करना होगा। चंद्र कुमार बोस ने पिछले साल सितंबर में यह कहते हुए बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था कि उनके सिद्धांत पार्टी के साथ मेल नहीं खाते हैं। उनका इस्तीफा इंडिया बनाम भारत विवाद के बीच आया था।
कंगना रनौत ने कहा था कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के पहले प्रधानमंत्री थे, न कि जवाहरलाल नेहरू। कंगना के इस बयान के बाद जब उनकी आलोचना हुई तो उन्होंने X पर एक लेख का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उन्हें ट्रोल करने वालों से इतिहास पढ़ने की नसीहत दे डाली थी। इस लेख में कहा गया था कि नेताजी ने 1943 में सिंगापुर में आजाद हिंद सरकार बनाई और खुद को पहला प्रधानमंत्री घोषित किया था। कंगना ने पोस्ट कर कहा था कि अगर मैं आपके आईक्यू से बहुत आगे बोलती हूं तो आप मान लेते हैं कि मुझे जानकारी नहीं होगी। बल्कि ये मजाक आप पर है और ये बहुत ही घटिया है।
कुछ विपक्षी नेताओं ने भी कंगना के इस बयान के बाद आलोचना की है। कंगना रनौत पर उनकी टिप्पणी को लेकर निशाना भी साधा। बीआरएस नेता और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे केटी रामा राव ने बिना नाम लिए एक्स पर बीजेपी उम्मीदवार का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि उत्तर से एक बीजेपी उम्मीदवार का कहना है कि सुभाष चंद्र बोस हमारे पहले पीएम थे और दक्षिण से एक अन्य बीजेपी नेता कहते हैं कि महात्मा गांधी हमारे पीएम थे। इन सभी लोगों ने कहां से ग्रेजुएशन किया है।
नेताजी का वास्तविक सम्मान करना होगा

कंगना ने ये कहा था

कंगना के बयान की विपक्ष ने भी की आलोचना
कुछ विपक्षी नेताओं ने भी कंगना के इस बयान के बाद आलोचना की है। कंगना रनौत पर उनकी टिप्पणी को लेकर निशाना भी साधा। बीआरएस नेता और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे केटी रामा राव ने बिना नाम लिए एक्स पर बीजेपी उम्मीदवार का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि उत्तर से एक बीजेपी उम्मीदवार का कहना है कि सुभाष चंद्र बोस हमारे पहले पीएम थे और दक्षिण से एक अन्य बीजेपी नेता कहते हैं कि महात्मा गांधी हमारे पीएम थे। इन सभी लोगों ने कहां से ग्रेजुएशन किया है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari